Latest Post

लायंस क्लब बिलासपुर वसुंधरा ने किया सावन मास में सामूहिक रुद्राभिषेक भिलाई विधायक देवेंद्र यादव का हमला, भाजपा सरकार पर बिजली और स्मार्ट मीटर को लेकर साधा निशाना अपोलो हॉस्पिटल, बिलासपुर में अन्ननली के कैंसर की जटिल सर्जरी ‘इसोफैजेक्टॉमी’ सफलतापूर्वक संपन्न

बिलासपुर। छत्तीसगढ़ में कैंसर उपचार के क्षेत्र में एक महत्वपूर्ण उपलब्धि हासिल करते हुए अपोलो हॉस्पिटल, बिलासपुर में अन्ननली (फूड पाइप) के कैंसर से पीड़ित मरीज की अत्यंत जटिल एवं चुनौतीपूर्ण शल्यक्रिया इसोफैजेक्टॉमी (Esophagectomy) सफ tcलतापूर्वक की गई। इस जटिल ऑपरेशन का सफल नेतृत्व डॉ. अमोल पडेगांवकर एवं उनकी विशेषज्ञ सर्जिकल टीम ने किया।
इसोफैजेक्टॉमी को ऑन्को सर्जरी की सबसे कठिन और तकनीकी रूप से चुनौतीपूर्ण शल्यक्रियाओं में गिना जाता है। इस प्रक्रिया में कैंसरग्रस्त अन्ननली के हिस्से को निकालकर पेट (स्टमक) की सहायता से भोजन के लिए नया मार्ग बनाया जाता है। यह ऑपरेशन अत्यधिक विशेषज्ञता, अनुभवी एनेस्थीसिया टीम, आधुनिक आईसीयू सुविधाओं तथा बहु-विषयक चिकित्सा टीम के समन्वित प्रयासों की मांग करता है।
अपोलो हॉस्पिटल, बिलासपुर में इस जटिल सर्जरी की सफलता प्रदेश के लिए एक महत्वपूर्ण उपलब्धि है। इससे अब छत्तीसगढ़ एवं आसपास के क्षेत्रों के मरीजों को ऐसी उन्नत कैंसर सर्जरी के लिए महानगरों का रुख करने की आवश्यकता कम होगी और उन्हें अपने ही क्षेत्र में विश्वस्तरीय उपचार उपलब्ध हो सकेगा।
इस अवसर पर डॉ. अमोल पडेगांवकर ने कहा कि अन्ननली के कैंसर का समय पर पता चलना उपचार की सफलता के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण है। यदि किसी व्यक्ति को लंबे समय तक निगलने में कठिनाई, बिना कारण वजन कम होना, भोजन करते समय रुकावट महसूस होना अथवा लगातार उल्टी जैसी समस्याएं हों, तो तुरंत विशेषज्ञ चिकित्सक से परामर्श लेना चाहिए। प्रारंभिक अवस्था में रोग की पहचान होने पर उपचार के परिणाम कहीं अधिक बेहतर होते हैं।
अस्पताल प्रबंधन ने इस सफलता के लिए डॉ. अमोल पडेगांवकर एवं उनकी संपूर्ण सर्जिकल, एनेस्थीसिया, क्रिटिकल केयर, नर्सिंग तथा सहयोगी टीम को बधाई देते हुए कहा कि अपोलो हॉस्पिटल, बिलासपुर उन्नत कैंसर उपचार की आधुनिक सुविधाएं प्रदान करने के लिए निरंतर प्रतिबद्ध है।
यह सफल शल्यक्रिया न केवल अपोलो हॉस्पिटल, बिलासपुर की चिकित्सा विशेषज्ञता का प्रमाण है, बल्कि यह भी दर्शाती है कि अब मध्य भारत में अत्याधुनिक एवं जटिल कैंसर सर्जरी विश्वस्तरीय मानकों के अनुरूप सफलतापूर्वक की जा रही हैं।
पॉवर कंपनी मंे मुख्य अभियंता रहे श्री पी.आर.साहू की भावभीनी विदाई सीपत–बलौदा मार्ग पर बारिश का कहर, गड्ढों में तब्दील सड़क से कई किलोमीटर लंबा जाम……

देवेंद्र पाठक जी ने मंडल के वार्ड प्रभारी, संयोजक, सहसंयोजक पदों की घोषणा की

भारतीय जनता पार्टी जिला बिलासपुर के कोर ग्रुप के निर्णय और भारतीय जनता पार्टी बिलासपुर शहर जिला अध्यक्ष श्री दीपक सिंह ठाकुर जी की सहमति से भारतीय जनता पार्टी मध्य…

निर्देशक बाबला बागची की पहली छत्तीसगढ़ी संगीत प्रधान फिल्म ‘संगीरे लहुट के आजा ” 20 जून से प्रदेश के सभी सिनेमाघरों में…

0…निर्देशक बाबला बागची की पहली छत्तीसगढ़ी संगीत प्रधान फिल्म ‘संगीरे लहुट के आजा ” 20 जून से प्रदेश के सभी सिनेमाघरों में… 0…योगेश अग्रवाल प्रकाश अवस्थी दमदार रोल में.. बिलासपुर।…

निर्देशक बाबला बागची की पहली छत्तीसगढ़ी संगीत प्रधान फिल्म ‘संगीरे लहुट के आजा ” 20 जून से प्रदेश के सभी सिनेमाघरों में…

बिलासपुर। सुपरहिट पहली फिल्म ‘मोर छैया भुइयां’को अपने संगीत से अमर बनाने वाले प्रसिद्ध संगीतकार बबला बागची निर्देशक के रूप में अपनी पहली छत्तीसगढ़ी फिल्म ‘संगी रे लहुट के आजा’…

स्वास्थ्य विभाग में शासनादेश की खुलेआम अवहेलना, रंजेश सिंह एनएसयूआई प्रदेश सचिव ने दी चेतावनी – 24 घंटे में नहीं हुआ संलग्नीकरण समाप्त तो होगा प्रदर्शन

स्वास्थ्य विभाग में शासनादेश की खुलेआम अवहेलना, रंजेश सिंह एनएसयूआई प्रदेश सचिव ने दी चेतावनी – 24 घंटे में नहीं हुआ संलग्नीकरण समाप्त तो होगा प्रदर्शन बिलासपुर। प्रदेश सचिव एनएसयूआई…

लवन तहसील के ग्राम तुरमा में खनिज विभाग की मिलीभगत से अभी भी बदस्तूर जारी है रेत का अवैध उत्खनन एवम भण्डारण

**लवन तहसील के ग्राम तुरमा में खनिज विभाग की मिलीभगत से अभी भी बदस्तूर जारी है रेत का अवैध उत्खनन एवम भण्डारण **बालोदबाज़ार के लवन तहसील के ग्राम तुरमा में…

सुरेश रात्रे (लाईन मेन) की बड़ी बहु, मुकेश कुमार रात्रे (मुक्कु) की धर्म पत्नी राजकुमारी रात्रे उम्र 32वर्ष की आयू मे लगभग रात

शोक संदेश.. 💐💐🙏 *आप सभी सम्माननीय जनों को बड़े दुख के साथ सूचित किया जाता है की बहुत ही सम्माननीय सुरेश रात्रे (लाईन मेन) की बड़ी बहु, मुकेश कुमार रात्रे…

कैम्पा मद का नियमानुसार हो समुचित उपयोग,मुख्यमंत्री की अध्यक्षता में छत्तीसगढ़ कैम्पा की गवर्निंग बॉडी की तृतीय बैठक सम्पन्न

रायपुर, 16 जून 2025 मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय की अध्यक्षता में आज मंत्रालय महानदी भवन में छत्तीसगढ़ कैम्पा की गवर्निंग बॉडी की तृतीय बैठक सम्पन्न हुई। बैठक में मुख्यमंत्री…

एजुकेशन हब के लिए अलग जोन होगा निर्धारित, मिलेगी आधुनिक सुविधा, सुरक्षा पर ध्यान होगाकेंद्रित

बिलासपुर, 16 जून 2025/जिले में युवाओं को स्थानीय स्तर पर गुणवत्तापूर्ण शिक्षा और प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के लिए बेहतर अवसर उपलब्ध कराने की दिशा में जिला प्रशासन ने एक…

जंगल मद की भूमि की अवैध बिक्री करने वाले पटवारी को किया गया निलंबित जांच के भी दिए गए आदेश

ग्राम तेन्दुआ, प.ह.नं 11, तहसील कोटा स्थित मूल रूप से बड़े झाड़ का जंगल मद की भूमि ख.नं 69/2 के अवैध रूप से बिकी करने के शिकायत पर प्रथम दृष्टया…

महिला आयोग ने ए.डी.एम. बिलासपुर को भेजा पत्र, महिलाओं का अपमान करने वालों पर हो कड़ी कार्यवाही

फर्जी पुलिस वाला बनकर किया था आवेदिका से विवाह, आयोग करेगी निगरानी हुआ सुलहनामा दूसरा विवाह करने वाले उसलापुर के शिक्षक को तत्काल प्रभाव से निलंबित करने का मुगेली जिला…

You missed

अपोलो हॉस्पिटल, बिलासपुर में अन्ननली के कैंसर की जटिल सर्जरी ‘इसोफैजेक्टॉमी’ सफलतापूर्वक संपन्न