सम दृष्टि क्षमता विकास एवं अनुसंधान मंडल , सक्षम छत्तीसगढ़ प्रांत के ,दायित्व वान कार्यकर्ताओं का एकदिवसीय प्रशिक्षण वर्ग लाला लाजपत राय आत्मानंद विद्यालय बिलासपुर में संपन्न हुआ,,, कार्यक्रम के प्रथम सत्र में मुख्य अतिथि श्रीमती स्वाति धारे ,राष्ट्रीय महिला प्रमुख महिला आयाम रही,डॉ डॉक्टर के के साव,श्री जैनेंद्र जैन प्रांत कोषाध्यक्ष सक्षम ,सुश्री प्रोफेसर अनुराधा राठौर चांपा विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित रहे,, महिला आयाम प्रमुख स्वाति धारे ने सक्षम के दृष्टिकोण, परिकल्पना ,सक्षम के सात प्रकोष्ठ एवं सात आयाम के संबंध में विस्तृत जानकारी दी, उन्होंने कहा कि दिव्यांगों के संपूर्ण सशक्तिकरण के कार्य करना सक्षम का मुख्य उद्देश्य है,, द्वितीय सत्र की अध्यक्षता डॉक्टर सुरेंद्र शुक्ला अस्थि रोग विशेषज्ञ एवं प्रांत अध्यक्ष सक्षम रायपुर, डॉक्टर राजेश अवस्थी प्रांत उपाध्यक्ष सक्षम बलौदा बाजार, डॉक्टर उज्जवल पौडवाल अतिरिक्त कलेक्टर रायपुर ,श्री संदीप ताम्रकार जिला प्रोग्राम मैनेजर दुर्ग ,प्रोफेसर बी प्रसाद, डायरेक्टर एमिटी यूनिवर्सिटी रायपुर रहे ,,,डॉक्टर उज्जवल पौडवाल ने दिव्यांगों को शासन द्वारा दी जा रही सभी योजनाओं की जानकारी विस्तृत रूप से दी,, प्रश्नोत्तर के माध्यम से दिव्यांगों के प्रश्नों का निराकरण भी किया,, दुर्ग से आए हुए यश डेकोरेशन इवेंट फाउंडेशन के यश डोमकुंडवार ने बताया कि उनके फाउंडेशन में 10 मुक बधिर यंग बच्चे हैं, जिनके द्वारा पूजा पंडाल एवं विवाह के स्टेज में डेकोरेशन का कार्य किया जाता है,,इस प्रकार से 10 मुक बधिरों को रोजगार देने के काम इस फाउंडेशन द्वारा किया जा रहा है ,दंतेवाड़ा में शासन द्वारा कृत्रिम हाथ पैर उपलब्ध कराया जाता है इसके विशेषज्ञ श्री अनिरुद्ध प्रसाद ने अपने द्वारा कृत्रिम हाथ पैर उपलब्ध कराने के बारे में जानकारी दी ,,डॉक्टर सुरेंद्र शुक्ला प्रांत अध्यक्ष ने सक्षम के कार्यकर्ताओं को संगठित होकर सक्षम को सुदृढ़ करने का अनुरोध किया,, इस अवसर पर कार्यक्रम का संचालन प्रांत सचिव अनूप कुमार पांडे ने किया ,,इस कार्यक्रम को सफल बनाने में प्राचार्य श्री भूपेंद्र शर्मा का योगदान सराहनीय रहा ,,इस कार्यक्रम में बिलासपुर रायपुर बलौदा बाजार जांजगीर चांपा जिला सूरजपुर जिला दुर्ग जिला महासमुंद जिला जशपुर जिला दंतेवाड़ा , कवर्धा से आए प्रतिभागियों ने भाग लिया,, लगभग 50 दिव्यांगों ने इस कार्यक्रम में भाग लिया कुल प्रतिभागी 120 रहे, इस अवसर पर बिलासपुर के अंजलि चावड़ा ,निर्मल कुमार घोष, शेफाली घोष, रेखा गुल्ला ,मदन मोहन गुल्ला,पूनम पांडे ,राजेश पांडे ,आरती अनंत ,चुन्नी मौर्य, पार्वती साहू ,आरती दांडेकर, अलका चौहान , डॉ भूमिका साहू, विद्या साहू,सुमीता दास गुप्ता सहित अन्य कार्यकर्ता उपस्थित रहे,,

Share

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed