♦️ आरोपी के कब्जे से चोरी गई पाईप किमती 50000 रू एवं वाहन पीकप किया गया जप्त।

♦️ चोरी करने और कराने वाले हो जाए सावधान, होगी पुलिस की सख्त कार्यवाही

नाम आरोपी :-
शिवा यादव पिता संतराम यादव उम्र 20 वर्ष निवासी अंजली विहार जूना बिलासपुर थना सिटी कोतवाली, जिला बिलासपुर (छ.ग.)


बिलासपुर पुलिस लगातार चोरी करने वालों के खिलाफ कार्यवाही कर रही है इसी तारतम्य में पुलिस अधीक्षक महोदय श्री रजनीश सिंह के निर्देशों के परिपालन में क्षेत्र में लगातार पेट्रोलिंग एवं भ्रमण की जा रही है। दिनांक 22.05.2024 को प्रार्थी अजय सिंह पिता डालेन्द्र सिंह निवासी शिवघाट पुराना सरकण्डा ने थाना आकर रिपोर्ट दर्ज कराया कि वह श्रीराम रेडीमिक्स कंपनी में सुपरवाइजर का कार्य करता है। कंपनी द्वारा अशोक नगर सरकण्डा में सामान रखने का यार्ड बनाये हैं जहां काम में आने वाले लोहे का पाईप, स्टैण्ड आदि को रखा जाता है। दिनांक 21.05.2024 के सुबह करीब 06.00 बजे प्रार्थी यार्ड आया तो देखा कि कांकिट रेडीमिक्स का काम आने वाला 6 नग लोहे का पाईप एवं काकिट पाईप रखने का 2 नग स्टैण्ड यार्ड में नहीं था।

जिससे यार्ड में लगे सीसीटीव्ही कैमरा को देखने पर पता चला किदिनांक 21.05.24 के रात्रि करीब 01.00 बजे से 01.30 बजे बीच गुडलक फर्नीचर का पीकप वाहन (छोटा हाथी) यार्ड में जाते दिख रहा है । प्रार्थी के उक्त रिपोर्ट पर अपराध सदर कायम कर विवेचना में लिया गया। घटना के संबंध में तत्काल वरिष्ठ अधिकारियों को अवगत कराया गया। जिनके निर्देश व मार्गदर्शन में थाना प्रभारी सरकंडा निरी तोपसिंह नवरंग के नेतृत्व में तत्काल टीम तैयार कर सीसीटीवी का अवलोकन कर तत्काल आरोपी पिक अप के ड्राइवर शिवा यादव की पतासाजी करते हुये आरोपी को घेराबंदी कर पकड़ा गया। जिससे चोरी के संबंध में पूछताछ करने पर प्रार्थी के यार्ड से चोरी करना एवं पीकप वाहन (छोटा हाथी) में भरकर ले जाना स्वीकार किया। जिसके कब्जे से चोरी गई मशरूका किमती 50000 रु. को बरामद कर और अपराध में उपयोग की गई पिकअप को जप्त कर आरोपी शिवा यादव को विधिवत गिरफ्तार कर न्यायिक रिमाण्ड पर न्यायालय पेश किया गया है।

Share

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed

अपोलो हॉस्पिटल, बिलासपुर में अन्ननली के कैंसर की जटिल सर्जरी ‘इसोफैजेक्टॉमी’ सफलतापूर्वक संपन्न

बिलासपुर। छत्तीसगढ़ में कैंसर उपचार के क्षेत्र में एक महत्वपूर्ण उपलब्धि हासिल करते हुए अपोलो हॉस्पिटल, बिलासपुर में अन्ननली (फूड पाइप) के कैंसर से पीड़ित मरीज की अत्यंत जटिल एवं चुनौतीपूर्ण शल्यक्रिया इसोफैजेक्टॉमी (Esophagectomy) सफ tcलतापूर्वक की गई। इस जटिल ऑपरेशन का सफल नेतृत्व डॉ. अमोल पडेगांवकर एवं उनकी विशेषज्ञ सर्जिकल टीम ने किया।
इसोफैजेक्टॉमी को ऑन्को सर्जरी की सबसे कठिन और तकनीकी रूप से चुनौतीपूर्ण शल्यक्रियाओं में गिना जाता है। इस प्रक्रिया में कैंसरग्रस्त अन्ननली के हिस्से को निकालकर पेट (स्टमक) की सहायता से भोजन के लिए नया मार्ग बनाया जाता है। यह ऑपरेशन अत्यधिक विशेषज्ञता, अनुभवी एनेस्थीसिया टीम, आधुनिक आईसीयू सुविधाओं तथा बहु-विषयक चिकित्सा टीम के समन्वित प्रयासों की मांग करता है।
अपोलो हॉस्पिटल, बिलासपुर में इस जटिल सर्जरी की सफलता प्रदेश के लिए एक महत्वपूर्ण उपलब्धि है। इससे अब छत्तीसगढ़ एवं आसपास के क्षेत्रों के मरीजों को ऐसी उन्नत कैंसर सर्जरी के लिए महानगरों का रुख करने की आवश्यकता कम होगी और उन्हें अपने ही क्षेत्र में विश्वस्तरीय उपचार उपलब्ध हो सकेगा।
इस अवसर पर डॉ. अमोल पडेगांवकर ने कहा कि अन्ननली के कैंसर का समय पर पता चलना उपचार की सफलता के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण है। यदि किसी व्यक्ति को लंबे समय तक निगलने में कठिनाई, बिना कारण वजन कम होना, भोजन करते समय रुकावट महसूस होना अथवा लगातार उल्टी जैसी समस्याएं हों, तो तुरंत विशेषज्ञ चिकित्सक से परामर्श लेना चाहिए। प्रारंभिक अवस्था में रोग की पहचान होने पर उपचार के परिणाम कहीं अधिक बेहतर होते हैं।
अस्पताल प्रबंधन ने इस सफलता के लिए डॉ. अमोल पडेगांवकर एवं उनकी संपूर्ण सर्जिकल, एनेस्थीसिया, क्रिटिकल केयर, नर्सिंग तथा सहयोगी टीम को बधाई देते हुए कहा कि अपोलो हॉस्पिटल, बिलासपुर उन्नत कैंसर उपचार की आधुनिक सुविधाएं प्रदान करने के लिए निरंतर प्रतिबद्ध है।
यह सफल शल्यक्रिया न केवल अपोलो हॉस्पिटल, बिलासपुर की चिकित्सा विशेषज्ञता का प्रमाण है, बल्कि यह भी दर्शाती है कि अब मध्य भारत में अत्याधुनिक एवं जटिल कैंसर सर्जरी विश्वस्तरीय मानकों के अनुरूप सफलतापूर्वक की जा रही हैं।