🔹 थाना कोटा क्षेत्र में चोरी करने वाले आरोपीयों के विरुद्ध बिलासपुर पुलिस का प्रहार

🔷 आरोपीयों से चोरी का नगदी रकम 4200 रुपए, चोरी में प्रयुक्त मोटरसाइकिल व लोहे का आरी ब्लेड जप्त

🔷 आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया

🔷 कुछ दिन पूर्व ही कोटा पुलिस द्वारा राइस मिलों में एंव लोहे का नट बोल्ट चोरी करने वाले आरोपी का, किया था पर्दाफाश

प्रार्थी हरीराम जायसवाल साकिन कोटा थाना उपस्थित आकर रिपोर्ट दर्ज कराया की दिनांक 19.05.2024 को उसकी अनुपस्थिति में आलमारी में रखें स्व. सहायता समूह का पैसा 180000 रुपए को कोई अज्ञात चोर चोरी कर ले गया है। रिपोर्ट पर त्वरित कार्यवाही करते हुए तत्काल पुलिस टीम लगाकर अज्ञात चोर की पता तलाश हेतु घटनास्थल के आसपास दर्जनों सीसीटीवी फुटेज को देखा गया। सीसीटीवी फुटेज के आधार पर संदेही विधि से संघर्षरत बालक एंव संदेही प्रमोद यादव, राहुल गंधर्व, अमित तिवारी से पूछताछ दौरान प्रार्थी के घर ताला तोड़कर घर अंदर घुसकर घर में रखे आलमारी के अंदर बैग में रखे रुपए को चोरी करना स्वीकार करने पर एवं चोरी की रकम को आपस में बांट लेने पर बचत रकम 4200/- रुपए को पेश करने पर तथा अपने दोस्त से मांगे मोटरसाइकिल जो अपराध में प्रयुक्त था मोटरसाइकिल क्रमांक CG 10 AB 0674 को जप्त कर एंव चोरी में प्रयुक्त लोहे का आरी ब्लेड को जप्त कर कब्जा पुलिस लिया गया है।

वजह सबूत के आधार पर आरोपीगण 01.प्रमोद यादव पिता बेदराम यादव उम्र 19 साल साकिन चंगोरी थाना कोटा जिला बिलासपुर 02.राहुल गंधर्व पिता सुशील गंधर्व उम्र 20 साल साकिन गोबरीपाठ थाना कोटा 03.अमित तिवारी पिता भोला प्रसाद तिवारी उम्र 19 साल साकिन गोबरीपाठ थाना कोटा जिला बिलासपुर को विधिवत‌् गिरफ्तार कर तथा 04. विधि से संघर्षरत बालक को निरुद्ध में लेकर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया।
कुछ दिन पूर्व ही मस्तूरी, तखतपुर, कोटा क्षेत्र के राईस मिलों में चोरी करने वाले आरोपी को तथा कोटा एलबीडी स्कूल के पास लोहे का नट बोल्ट कीमती 90000 रुपए चोरी करने वाले आरोपी को कोटा पुलिस द्वारा भेजा गया है जेल

Share

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed

अपोलो हॉस्पिटल, बिलासपुर में अन्ननली के कैंसर की जटिल सर्जरी ‘इसोफैजेक्टॉमी’ सफलतापूर्वक संपन्न

बिलासपुर। छत्तीसगढ़ में कैंसर उपचार के क्षेत्र में एक महत्वपूर्ण उपलब्धि हासिल करते हुए अपोलो हॉस्पिटल, बिलासपुर में अन्ननली (फूड पाइप) के कैंसर से पीड़ित मरीज की अत्यंत जटिल एवं चुनौतीपूर्ण शल्यक्रिया इसोफैजेक्टॉमी (Esophagectomy) सफ tcलतापूर्वक की गई। इस जटिल ऑपरेशन का सफल नेतृत्व डॉ. अमोल पडेगांवकर एवं उनकी विशेषज्ञ सर्जिकल टीम ने किया।
इसोफैजेक्टॉमी को ऑन्को सर्जरी की सबसे कठिन और तकनीकी रूप से चुनौतीपूर्ण शल्यक्रियाओं में गिना जाता है। इस प्रक्रिया में कैंसरग्रस्त अन्ननली के हिस्से को निकालकर पेट (स्टमक) की सहायता से भोजन के लिए नया मार्ग बनाया जाता है। यह ऑपरेशन अत्यधिक विशेषज्ञता, अनुभवी एनेस्थीसिया टीम, आधुनिक आईसीयू सुविधाओं तथा बहु-विषयक चिकित्सा टीम के समन्वित प्रयासों की मांग करता है।
अपोलो हॉस्पिटल, बिलासपुर में इस जटिल सर्जरी की सफलता प्रदेश के लिए एक महत्वपूर्ण उपलब्धि है। इससे अब छत्तीसगढ़ एवं आसपास के क्षेत्रों के मरीजों को ऐसी उन्नत कैंसर सर्जरी के लिए महानगरों का रुख करने की आवश्यकता कम होगी और उन्हें अपने ही क्षेत्र में विश्वस्तरीय उपचार उपलब्ध हो सकेगा।
इस अवसर पर डॉ. अमोल पडेगांवकर ने कहा कि अन्ननली के कैंसर का समय पर पता चलना उपचार की सफलता के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण है। यदि किसी व्यक्ति को लंबे समय तक निगलने में कठिनाई, बिना कारण वजन कम होना, भोजन करते समय रुकावट महसूस होना अथवा लगातार उल्टी जैसी समस्याएं हों, तो तुरंत विशेषज्ञ चिकित्सक से परामर्श लेना चाहिए। प्रारंभिक अवस्था में रोग की पहचान होने पर उपचार के परिणाम कहीं अधिक बेहतर होते हैं।
अस्पताल प्रबंधन ने इस सफलता के लिए डॉ. अमोल पडेगांवकर एवं उनकी संपूर्ण सर्जिकल, एनेस्थीसिया, क्रिटिकल केयर, नर्सिंग तथा सहयोगी टीम को बधाई देते हुए कहा कि अपोलो हॉस्पिटल, बिलासपुर उन्नत कैंसर उपचार की आधुनिक सुविधाएं प्रदान करने के लिए निरंतर प्रतिबद्ध है।
यह सफल शल्यक्रिया न केवल अपोलो हॉस्पिटल, बिलासपुर की चिकित्सा विशेषज्ञता का प्रमाण है, बल्कि यह भी दर्शाती है कि अब मध्य भारत में अत्याधुनिक एवं जटिल कैंसर सर्जरी विश्वस्तरीय मानकों के अनुरूप सफलतापूर्वक की जा रही हैं।