’’ सिरगिटटी पुलिस को ऑपरेशन प्रहार के तहत मिली सफलता।
’’ चोरी के आरोपी पुलिस के गिरफ्त मे।
’’ चोरी हुये टायर बेचने के फिराक मे ग्राहक ढॅूढ रहा था।
’’ चोरी हुये 11 नग एलडी अपोलो टायर की जप्ती।
’’ चोरी मे प्रयुक्त वाहन पिकप सीजी10एपी 6103 की जप्ती।
’’ चोरी हुये मशरूका 330000 रूपये का शत प्रतिशत बरामद।
’’ 04 आरोपियों को लिया गया हिरासत में।
’’ नाम आरोपीगण – 1. अनिरूध्द कुमार साहू पिता विशाल राम साहू उम्र 32 वर्ष निवासी गोदैय थाना रतनपुर जिला बिलासपुर (छ.ग.)
2. नीतिश कुमार साहू पिता पल्टूराम साहू उम्र 26 वर्ष निवासी पचपेडी थाना पचपेडी जिला बिलासपुर(छ.ग.)
3. बबलू रात्रे पिता खेदाराम रात्रे उम्र 32 वर्ष निवासी केवतरा स्कूल पारा थाना
पचपेडी जिला बिलासपुर(छ.ग.)
4. अनिल कुमार सोनवानी पिता कन्हैया लाल सोनवानी उम्र 33 वर्ष निवासी नरियरा थाना मुलमुला जिला जांजगीर चाम्पा (छ.ग.)  प्रार्थी अख्तर हुसैन पिता मरहूम हुसैन उम्र 42 वर्ष निवासी शिवम मोटर्स प्राइवेट लिमिटेड सिरगिट्टी थाना सिरगिट्टी जिला बिलासपुर द्वारा थाना उपस्थित आकर रिपोर्ट दर्ज कराया कि दिनांक 28.04.2024 से 12.05.2024 के मध्य शिवम मोटर्स प्राइवेट लिमिटेड कंपनी सेक्टर सी-4 औद्योगिक क्षेत्र सिरगिट्टी से 11 नग एलडी अपोलो टायर कीमती जुमला 330000 रूपये को किसी अज्ञात व्यक्ति द्वारा चोरी कर ले गया है सिविल टीम गठित कर पूर्व चोरी के प्रकरण मे गिरफ्तार आरोपियों व संदेहियो से पूछताछ किया जा रहा था इसी क्रम मे मुखबीर से सूचना मिला कि अनिल कुमार सोनवानी नाम का व्यक्ति टायर बेचने के लिये ग्राहक ढूॅढ रहा है सूचना पर सिविल टीम द्वारा तस्दीक कर ट्रांसपोर्ट नगर के पास अनिल कुमार सोनवानी को पकडकर थाना लाकर कडाई से पूछताछ करने पर शिवम मोटर्स प्राइवेट लिमिटेड कंपनी के गार्ड अनिरूध्द कुमार साहू व उनके साथी नीतिश कुमार साहू, बबलू रात्रे से टायर खरीदना बताया। आरोपी के निशादेही पर अनिरूध्द कुमार साहू, नीतिश कुमार साहू व बबलू रात्रे को पकडकर थाना लाया गया जिन्होने टायर चोरी करना स्वीकार किये। प्रकरण के आरोपियों से चोरी मे प्रयुक्त वाहन अशोक लिलैण्ड कंपनी का पिकप क्रमांक सीजी10एपी 6103 तथा चोरी हुये 11 नग टायर जप्त कर आरोपियों को विधिवत् गिरफ्तार किया गया।

Share

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed

अपोलो हॉस्पिटल, बिलासपुर में अन्ननली के कैंसर की जटिल सर्जरी ‘इसोफैजेक्टॉमी’ सफलतापूर्वक संपन्न

बिलासपुर। छत्तीसगढ़ में कैंसर उपचार के क्षेत्र में एक महत्वपूर्ण उपलब्धि हासिल करते हुए अपोलो हॉस्पिटल, बिलासपुर में अन्ननली (फूड पाइप) के कैंसर से पीड़ित मरीज की अत्यंत जटिल एवं चुनौतीपूर्ण शल्यक्रिया इसोफैजेक्टॉमी (Esophagectomy) सफ tcलतापूर्वक की गई। इस जटिल ऑपरेशन का सफल नेतृत्व डॉ. अमोल पडेगांवकर एवं उनकी विशेषज्ञ सर्जिकल टीम ने किया।
इसोफैजेक्टॉमी को ऑन्को सर्जरी की सबसे कठिन और तकनीकी रूप से चुनौतीपूर्ण शल्यक्रियाओं में गिना जाता है। इस प्रक्रिया में कैंसरग्रस्त अन्ननली के हिस्से को निकालकर पेट (स्टमक) की सहायता से भोजन के लिए नया मार्ग बनाया जाता है। यह ऑपरेशन अत्यधिक विशेषज्ञता, अनुभवी एनेस्थीसिया टीम, आधुनिक आईसीयू सुविधाओं तथा बहु-विषयक चिकित्सा टीम के समन्वित प्रयासों की मांग करता है।
अपोलो हॉस्पिटल, बिलासपुर में इस जटिल सर्जरी की सफलता प्रदेश के लिए एक महत्वपूर्ण उपलब्धि है। इससे अब छत्तीसगढ़ एवं आसपास के क्षेत्रों के मरीजों को ऐसी उन्नत कैंसर सर्जरी के लिए महानगरों का रुख करने की आवश्यकता कम होगी और उन्हें अपने ही क्षेत्र में विश्वस्तरीय उपचार उपलब्ध हो सकेगा।
इस अवसर पर डॉ. अमोल पडेगांवकर ने कहा कि अन्ननली के कैंसर का समय पर पता चलना उपचार की सफलता के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण है। यदि किसी व्यक्ति को लंबे समय तक निगलने में कठिनाई, बिना कारण वजन कम होना, भोजन करते समय रुकावट महसूस होना अथवा लगातार उल्टी जैसी समस्याएं हों, तो तुरंत विशेषज्ञ चिकित्सक से परामर्श लेना चाहिए। प्रारंभिक अवस्था में रोग की पहचान होने पर उपचार के परिणाम कहीं अधिक बेहतर होते हैं।
अस्पताल प्रबंधन ने इस सफलता के लिए डॉ. अमोल पडेगांवकर एवं उनकी संपूर्ण सर्जिकल, एनेस्थीसिया, क्रिटिकल केयर, नर्सिंग तथा सहयोगी टीम को बधाई देते हुए कहा कि अपोलो हॉस्पिटल, बिलासपुर उन्नत कैंसर उपचार की आधुनिक सुविधाएं प्रदान करने के लिए निरंतर प्रतिबद्ध है।
यह सफल शल्यक्रिया न केवल अपोलो हॉस्पिटल, बिलासपुर की चिकित्सा विशेषज्ञता का प्रमाण है, बल्कि यह भी दर्शाती है कि अब मध्य भारत में अत्याधुनिक एवं जटिल कैंसर सर्जरी विश्वस्तरीय मानकों के अनुरूप सफलतापूर्वक की जा रही हैं।