अधूरे काम जल्द पूरा हों,पीएम आवास का आबंटन और भविष्य के लिए स्थान का भी निर्धारण करें-अमर अग्रवाल

स्ट्रीट वेंडर्स के लिए नीति तैयार करें,प्रस्तावित कार्यों को जल्द ही स्वीकृत कराएंगे

बिलासपुर- बिलासपुर विधायक श्री अमर अग्रवाल ने आज नगर निगम के अधिकारियों की बैठक लेकर निगम और स्मार्ट सिटी परियोजना के कार्यों की समीक्षा की। इस दौरान विधायक श्री अग्रवाल ने पूर्ण हो चुकें और प्रगतिरत कार्यों की जानकारी लेते हुए अधूरे कार्यों को जल्द पूरा करने को कहा,ताकि शहरवासियों को लाभ मिल सकें। विधायक श्री अमर अग्रवाल ने वर्तमान में निगम के वित्तीय स्थिति के संदर्भ में भी चर्चा कर राजस्व बढ़ाने निगम प्रशासन को महत्वपूर्ण सुझाव भी दिए। बैठक में विधायक श्री अग्रवाल ने निगम द्वारा शासन को प्रस्तावित कार्यों की सूची भी मांगा ताकि उन कार्यों को स्वीकृत कराया जा सकें।

विधायक श्री अग्रवाल ने सड़क किनारे ठेले गुमटी लगाकर व्यापार करने वालों के लिए एक पाॅलिसी तैयार करने को भी कहा ताकि उनका रोजगार भी बना रहे और शहर का ट्रैफिक भी व्यवस्थित हों,इसके लिए शहर के अंदर अलग-अलग क्षेत्रों में खाली स्थान चिन्हित कर उनका व्यवस्थापन करने को कहा। पीएम आवास के तहत पूर्ण हो चुकें मकानों को आबंटित करने के भी निर्देश अधिकारियों को दिए ताकि पात्र लोगों को मकान मिल सकें,इसके अलावा अपात्र लोग जो अवैध रूप से काबिज है उनकी पड़ताल करने के भी निर्देश दिए। इसके अलावा भविष्य में गरीबों के लिए पीएम आवास बनाए जाएंगे उसके लिए अभी से स्थान का चिन्हांकन करने को कहा। विधायक श्री अमर अग्रवाल ने अमृत मिशन के तहत अरपा नदी के इस पार शहरी क्षेत्रों को पानी जल्द उपलब्ध कराने के भी निर्देश दिए। व्यापार विहार में मालधक्का व्यापारियों को पांच साल पूर्व आबंटित जमीन में पजेशन दिलाने के लिए प्रक्रिया शुरू करने के निर्देश दिए। इसके अलावा शहर की सार्वजनिक संपत्तियों के मेंटेनेंस के लिए कार्ययोजना बनाने के भी निर्देश दिए। इससे पूर्व बैठक की शुरूआत में निगम कमिश्नर श्री कुणाल दुदावत ने विधायक को निगम और स्मार्ट सिटी के कार्यों की विस्तृत जानकारी दी। आज के बैठक में सभी निगम के आला अधिकारी और जोन कमिश्नर उपस्थित रहें।

Share

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed

अपोलो हॉस्पिटल, बिलासपुर में अन्ननली के कैंसर की जटिल सर्जरी ‘इसोफैजेक्टॉमी’ सफलतापूर्वक संपन्न

बिलासपुर। छत्तीसगढ़ में कैंसर उपचार के क्षेत्र में एक महत्वपूर्ण उपलब्धि हासिल करते हुए अपोलो हॉस्पिटल, बिलासपुर में अन्ननली (फूड पाइप) के कैंसर से पीड़ित मरीज की अत्यंत जटिल एवं चुनौतीपूर्ण शल्यक्रिया इसोफैजेक्टॉमी (Esophagectomy) सफ tcलतापूर्वक की गई। इस जटिल ऑपरेशन का सफल नेतृत्व डॉ. अमोल पडेगांवकर एवं उनकी विशेषज्ञ सर्जिकल टीम ने किया।
इसोफैजेक्टॉमी को ऑन्को सर्जरी की सबसे कठिन और तकनीकी रूप से चुनौतीपूर्ण शल्यक्रियाओं में गिना जाता है। इस प्रक्रिया में कैंसरग्रस्त अन्ननली के हिस्से को निकालकर पेट (स्टमक) की सहायता से भोजन के लिए नया मार्ग बनाया जाता है। यह ऑपरेशन अत्यधिक विशेषज्ञता, अनुभवी एनेस्थीसिया टीम, आधुनिक आईसीयू सुविधाओं तथा बहु-विषयक चिकित्सा टीम के समन्वित प्रयासों की मांग करता है।
अपोलो हॉस्पिटल, बिलासपुर में इस जटिल सर्जरी की सफलता प्रदेश के लिए एक महत्वपूर्ण उपलब्धि है। इससे अब छत्तीसगढ़ एवं आसपास के क्षेत्रों के मरीजों को ऐसी उन्नत कैंसर सर्जरी के लिए महानगरों का रुख करने की आवश्यकता कम होगी और उन्हें अपने ही क्षेत्र में विश्वस्तरीय उपचार उपलब्ध हो सकेगा।
इस अवसर पर डॉ. अमोल पडेगांवकर ने कहा कि अन्ननली के कैंसर का समय पर पता चलना उपचार की सफलता के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण है। यदि किसी व्यक्ति को लंबे समय तक निगलने में कठिनाई, बिना कारण वजन कम होना, भोजन करते समय रुकावट महसूस होना अथवा लगातार उल्टी जैसी समस्याएं हों, तो तुरंत विशेषज्ञ चिकित्सक से परामर्श लेना चाहिए। प्रारंभिक अवस्था में रोग की पहचान होने पर उपचार के परिणाम कहीं अधिक बेहतर होते हैं।
अस्पताल प्रबंधन ने इस सफलता के लिए डॉ. अमोल पडेगांवकर एवं उनकी संपूर्ण सर्जिकल, एनेस्थीसिया, क्रिटिकल केयर, नर्सिंग तथा सहयोगी टीम को बधाई देते हुए कहा कि अपोलो हॉस्पिटल, बिलासपुर उन्नत कैंसर उपचार की आधुनिक सुविधाएं प्रदान करने के लिए निरंतर प्रतिबद्ध है।
यह सफल शल्यक्रिया न केवल अपोलो हॉस्पिटल, बिलासपुर की चिकित्सा विशेषज्ञता का प्रमाण है, बल्कि यह भी दर्शाती है कि अब मध्य भारत में अत्याधुनिक एवं जटिल कैंसर सर्जरी विश्वस्तरीय मानकों के अनुरूप सफलतापूर्वक की जा रही हैं।