पश्चिम बंगाल में संदेशखाली की घटना ने पूरे देश को झकझोर कर रख दिया महिलाओं का यौन उत्पीड़न और उनके साथ हुई बर्बरता मामले में बंगाल सरकार की भूमिका पर सवाल उठ रहे हैं बीजेपी भी इस मामले को लेकर ममता बनर्जी पर आक्रामक रुख अख्तियार की हुई है यही वजह है कि भाजपा पूरे प्रदेश भर में ममता सरकार के विरुद्ध प्रदर्शन कर रही है आज बिलासपुर जिले में भाजपा महिला और युवा मोर्चा के कार्यक्रताओं ने ममता बनर्जी का पुतला फूंक कर अपना विरोध प्रदेशन किया

पुराना बस स्टैंड स्थित डा श्यामा प्रसाद मुखर्जी चौक में हुए इस प्रदर्शन में मस्तूरी के पूर्व विधायक डा कृष्णमूर्ति बांधी ने कहा कि ममता सरकार की प्रकृति शुरू से ही अराजक रही है प्रदेश में अपराधियों को राजनीतिक संरक्षण मिला हुआ है तृणमूल कांग्रेस के संरक्षण प्राप्त का सीधा संबंध हिंसा अवैध व्यापार महिलाओं के उत्पीड़न ओर हिंसा से रहा है

संदेशखाली की घटना सभ्य समाज को शर्मसार करने वाली है इसकी जितनी भी आलोचना की जाए कम है महिला मोर्चा की पूर्व प्रदेश अध्यक्ष श्रीमती पूजा विधानी ने कहा कि यह बड़े ही शर्म की बात है कि जिस प्रांत में एक महिला मुख्यमंत्री है उसी प्रांत में महिलाओं के प्रति घिनौने कृत्य किए जा रहे हैं पूर्व महापौर किशोर राय ने कहा कि महिलाओं के अस्मिता के साथ खिलवाड़ करने वाला बेखौफ होकर अपराध करता रहा अपराध पर अपराध किए और ममता दीदी उन्हें सत्ता की संरक्षण देती रही महिला मोर्चा की जिलाध्यक्षा जयश्री चौकसे ने कहा कि ममता बनर्जी की सरकार अपराधियों पर कार्यवाही करने में 55 दिन लगा दिए महिलाए चीखती रही

न्याय की गुहार लगाते रही पर दीदी जानबूझकर मौन रही तमाशा देखती रही युवा मोर्चा अध्यक्ष निखिल केशरवानी ने कहा कि मानवता को लज्जित करने वालीं इस घटना को लेकर समूचा विपक्ष मौन है सालो से अनगिनत महिलाओं का यौन उत्पीड़न होता रहा आरोपी सत्ता संरक्षण में बेखौफ अपने गलत मंसूबों को अंजाम देता रहा आदिवासी दलित महिलाओं के मानवाधिकार को नजरंदाज किया गया ऐसे मौके पर विपक्ष अपने राजनीतिक स्वार्थ और तुष्टिकरण की क्षुद्र राजनीतिक संभावना तलाश रही है इस अवसर पर पूर्व विधायक डा कृष्णमूर्ति बांधी किशोर राय पूजा विधानी जयश्री चौकसे मौजूद रहे।

Share

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed

अपोलो हॉस्पिटल, बिलासपुर में अन्ननली के कैंसर की जटिल सर्जरी ‘इसोफैजेक्टॉमी’ सफलतापूर्वक संपन्न

बिलासपुर। छत्तीसगढ़ में कैंसर उपचार के क्षेत्र में एक महत्वपूर्ण उपलब्धि हासिल करते हुए अपोलो हॉस्पिटल, बिलासपुर में अन्ननली (फूड पाइप) के कैंसर से पीड़ित मरीज की अत्यंत जटिल एवं चुनौतीपूर्ण शल्यक्रिया इसोफैजेक्टॉमी (Esophagectomy) सफ tcलतापूर्वक की गई। इस जटिल ऑपरेशन का सफल नेतृत्व डॉ. अमोल पडेगांवकर एवं उनकी विशेषज्ञ सर्जिकल टीम ने किया।
इसोफैजेक्टॉमी को ऑन्को सर्जरी की सबसे कठिन और तकनीकी रूप से चुनौतीपूर्ण शल्यक्रियाओं में गिना जाता है। इस प्रक्रिया में कैंसरग्रस्त अन्ननली के हिस्से को निकालकर पेट (स्टमक) की सहायता से भोजन के लिए नया मार्ग बनाया जाता है। यह ऑपरेशन अत्यधिक विशेषज्ञता, अनुभवी एनेस्थीसिया टीम, आधुनिक आईसीयू सुविधाओं तथा बहु-विषयक चिकित्सा टीम के समन्वित प्रयासों की मांग करता है।
अपोलो हॉस्पिटल, बिलासपुर में इस जटिल सर्जरी की सफलता प्रदेश के लिए एक महत्वपूर्ण उपलब्धि है। इससे अब छत्तीसगढ़ एवं आसपास के क्षेत्रों के मरीजों को ऐसी उन्नत कैंसर सर्जरी के लिए महानगरों का रुख करने की आवश्यकता कम होगी और उन्हें अपने ही क्षेत्र में विश्वस्तरीय उपचार उपलब्ध हो सकेगा।
इस अवसर पर डॉ. अमोल पडेगांवकर ने कहा कि अन्ननली के कैंसर का समय पर पता चलना उपचार की सफलता के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण है। यदि किसी व्यक्ति को लंबे समय तक निगलने में कठिनाई, बिना कारण वजन कम होना, भोजन करते समय रुकावट महसूस होना अथवा लगातार उल्टी जैसी समस्याएं हों, तो तुरंत विशेषज्ञ चिकित्सक से परामर्श लेना चाहिए। प्रारंभिक अवस्था में रोग की पहचान होने पर उपचार के परिणाम कहीं अधिक बेहतर होते हैं।
अस्पताल प्रबंधन ने इस सफलता के लिए डॉ. अमोल पडेगांवकर एवं उनकी संपूर्ण सर्जिकल, एनेस्थीसिया, क्रिटिकल केयर, नर्सिंग तथा सहयोगी टीम को बधाई देते हुए कहा कि अपोलो हॉस्पिटल, बिलासपुर उन्नत कैंसर उपचार की आधुनिक सुविधाएं प्रदान करने के लिए निरंतर प्रतिबद्ध है।
यह सफल शल्यक्रिया न केवल अपोलो हॉस्पिटल, बिलासपुर की चिकित्सा विशेषज्ञता का प्रमाण है, बल्कि यह भी दर्शाती है कि अब मध्य भारत में अत्याधुनिक एवं जटिल कैंसर सर्जरी विश्वस्तरीय मानकों के अनुरूप सफलतापूर्वक की जा रही हैं।