बिलासपुर-पूर्व मंत्री एवं नगर विधायक श्री अमर अग्रवाल ने स्वामी विवेकानंद जी की जयंती 12 जनवरी को राष्ट्रीय युवा दिवस पर शहर एवं प्रदेश की युवा साथियों को हार्दिक शुभकामनाएं दी हैं। उन्होंने कहा स्वामी विवेकानंद जी की स्मृतियां छत्तीसगढ़ से जुड़ी हुई है,स्वामी जी ने अपना कुछ समय रायपुर में भी बिताया, स्वामी विवेकानंद जी के अध्यात्म एवं दर्शन संबंधी विचार और व्याख्यान मानव समाज को एकता की कड़ी में बांधकर सदैव सफलता के मार्ग पर सतत प्रयास करने हेतु प्रेरित करते हैं।युग प्रवर्तक स्वामी विवेकानंद जी ने भारत की ज्ञान, संस्कृति एवं दर्शन को दुनिया के कोने-कोने तक पहुंचाने का काम किया है।श्री अग्रवाल ने जारी संदेश में बताया संयुक्त राष्ट्र संघ ने 1984 को ‘अंतरराष्ट्रीय युवा वर्ष’ घोषित किया था। जिसके बाद भारत सरकार ने हर साल 12 जनवरी यानी स्वामी विवेकानंद के जन्मदिवस को राष्ट्रीय युवा दिवस मनाने का निर्णय लिया।स्वामी जी ने ओजस्वी विचारों से युवाओ आगे बढ़ने के लिए कहा था कि “उठो, जागो और तब तक भागो, जब तक लक्ष्य की पूर्ति न हो जाए। अमर अग्रवाल ने बताया इस वर्ष राष्ट्रीय युवा दिवस 2024 की थीम ‘इट्स ऑल इन द माइंड’, मतलब सब कुछ आपके दिमाग में है। सरल शब्दों में कहा जाए तो अगर किसी से कुछ करने की ठान ली, तो उसे पूरा करने से आपको कोई नहीं रोक सकता। अमर अग्रवाल ने जारी शुभकामना संदेश में छत्तीसगढ़ में युवाओं के संकल्प और सहभागिता से कांग्रेस के कुशासन से मुक्ति मिल सकी है और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के मार्गदर्शन में छत्तीसगढ़ में श्री विष्णु देव साय जी के कुशल नेतृत्व में डबल इंजन की सरकार का गठन हो सका। स्वामी विवेकानन्द जी के विचार और जीवन मूल्य हमें हमेशा प्रेरित करते रहेंगे।

Share

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed

अपोलो हॉस्पिटल, बिलासपुर में अन्ननली के कैंसर की जटिल सर्जरी ‘इसोफैजेक्टॉमी’ सफलतापूर्वक संपन्न

बिलासपुर। छत्तीसगढ़ में कैंसर उपचार के क्षेत्र में एक महत्वपूर्ण उपलब्धि हासिल करते हुए अपोलो हॉस्पिटल, बिलासपुर में अन्ननली (फूड पाइप) के कैंसर से पीड़ित मरीज की अत्यंत जटिल एवं चुनौतीपूर्ण शल्यक्रिया इसोफैजेक्टॉमी (Esophagectomy) सफ tcलतापूर्वक की गई। इस जटिल ऑपरेशन का सफल नेतृत्व डॉ. अमोल पडेगांवकर एवं उनकी विशेषज्ञ सर्जिकल टीम ने किया।
इसोफैजेक्टॉमी को ऑन्को सर्जरी की सबसे कठिन और तकनीकी रूप से चुनौतीपूर्ण शल्यक्रियाओं में गिना जाता है। इस प्रक्रिया में कैंसरग्रस्त अन्ननली के हिस्से को निकालकर पेट (स्टमक) की सहायता से भोजन के लिए नया मार्ग बनाया जाता है। यह ऑपरेशन अत्यधिक विशेषज्ञता, अनुभवी एनेस्थीसिया टीम, आधुनिक आईसीयू सुविधाओं तथा बहु-विषयक चिकित्सा टीम के समन्वित प्रयासों की मांग करता है।
अपोलो हॉस्पिटल, बिलासपुर में इस जटिल सर्जरी की सफलता प्रदेश के लिए एक महत्वपूर्ण उपलब्धि है। इससे अब छत्तीसगढ़ एवं आसपास के क्षेत्रों के मरीजों को ऐसी उन्नत कैंसर सर्जरी के लिए महानगरों का रुख करने की आवश्यकता कम होगी और उन्हें अपने ही क्षेत्र में विश्वस्तरीय उपचार उपलब्ध हो सकेगा।
इस अवसर पर डॉ. अमोल पडेगांवकर ने कहा कि अन्ननली के कैंसर का समय पर पता चलना उपचार की सफलता के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण है। यदि किसी व्यक्ति को लंबे समय तक निगलने में कठिनाई, बिना कारण वजन कम होना, भोजन करते समय रुकावट महसूस होना अथवा लगातार उल्टी जैसी समस्याएं हों, तो तुरंत विशेषज्ञ चिकित्सक से परामर्श लेना चाहिए। प्रारंभिक अवस्था में रोग की पहचान होने पर उपचार के परिणाम कहीं अधिक बेहतर होते हैं।
अस्पताल प्रबंधन ने इस सफलता के लिए डॉ. अमोल पडेगांवकर एवं उनकी संपूर्ण सर्जिकल, एनेस्थीसिया, क्रिटिकल केयर, नर्सिंग तथा सहयोगी टीम को बधाई देते हुए कहा कि अपोलो हॉस्पिटल, बिलासपुर उन्नत कैंसर उपचार की आधुनिक सुविधाएं प्रदान करने के लिए निरंतर प्रतिबद्ध है।
यह सफल शल्यक्रिया न केवल अपोलो हॉस्पिटल, बिलासपुर की चिकित्सा विशेषज्ञता का प्रमाण है, बल्कि यह भी दर्शाती है कि अब मध्य भारत में अत्याधुनिक एवं जटिल कैंसर सर्जरी विश्वस्तरीय मानकों के अनुरूप सफलतापूर्वक की जा रही हैं।