बिलासपुर। गुरू गोविंद सिंह जी के प्रकाश पर्व के अवसर पर आज गोल बाजार चौक में भारतीय जनता पार्टी के जिलाध्यक्ष श्री रामदेव कुमावत के नेतृत्व में नगर कीर्तन पंज प्यारों एवं गुरू ग्रंथ साहब का पुष्प वर्षा कर फुलों के हार से स्वागत किया गया।
दयालबंद गुरूद्वारा से प्रारंभ यह नगर कीर्तन गांधी चौक, जुना बिलासपुर, गोल बाजार, सदर बाजार होते हुए सेंट्रल गुरूद्वारा गोड़पारा तक गई। नगर कीर्तन के आगे काफी संख्या में श्रद्धालु महिलांए पूरे सड़क में झाडु लगाते हुए चल रही थी। भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ता गोल बाजार चौक में काफी संख्या में उपस्थित थे,

जिन्होंने नगर कीर्तन पर फूलों की वर्षा की। इसके साथ ही पंज प्यारों एवं गुरू ग्रंथ साहब पर पुष्प माला अर्पित किए। नगर कीर्तन भारी धूम धाम के साथ बैंड बाजो आतिशबाजी के साथ निकाली गई। विभिन्न स्थानों पर उनका फूल मालाओं से स्वागत किया गया। इस अवसर पर बच्चों द्वारा गदको का शानदार प्रदर्शन किया गया। इन्हें देखने सड़कों के दोनों ओर भारी संख्या में लोग उपस्थित थे।


इस मौके पर भाजपा जिलाध्यक्ष रामदेव कुमावत, किशोर राय, अमरजीत सिंह दुआ, अजीत सिंह भोगल, राजेश मिश्रा, चंद्रभूषण शुक्ला, उमेश यादव, अमित चतुर्वेदी, बंधु मौर्य, कमल कौशिक, कृष्णमोहन पाण्डेय, दस्तगीर भाभा, अमरदीप बोलर, विवेक ताम्रकार, महर्षि बाजपेयी, ऋषभ चतुर्वेदी, देवेश खत्री, चिंटु खण्डेलवाल, रीना गोस्वामी, आशीष शुक्ला, सतीश यादव, प्रदीप वर्मा, बालेन्द्र रजक, आशीष मिश्रा, आनंद तिवारी, दिनेश देवांगन, अमित श्रीवास सहित भाजपा कार्यकर्ता बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।

Share

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed

अपोलो हॉस्पिटल, बिलासपुर में अन्ननली के कैंसर की जटिल सर्जरी ‘इसोफैजेक्टॉमी’ सफलतापूर्वक संपन्न

बिलासपुर। छत्तीसगढ़ में कैंसर उपचार के क्षेत्र में एक महत्वपूर्ण उपलब्धि हासिल करते हुए अपोलो हॉस्पिटल, बिलासपुर में अन्ननली (फूड पाइप) के कैंसर से पीड़ित मरीज की अत्यंत जटिल एवं चुनौतीपूर्ण शल्यक्रिया इसोफैजेक्टॉमी (Esophagectomy) सफ tcलतापूर्वक की गई। इस जटिल ऑपरेशन का सफल नेतृत्व डॉ. अमोल पडेगांवकर एवं उनकी विशेषज्ञ सर्जिकल टीम ने किया।
इसोफैजेक्टॉमी को ऑन्को सर्जरी की सबसे कठिन और तकनीकी रूप से चुनौतीपूर्ण शल्यक्रियाओं में गिना जाता है। इस प्रक्रिया में कैंसरग्रस्त अन्ननली के हिस्से को निकालकर पेट (स्टमक) की सहायता से भोजन के लिए नया मार्ग बनाया जाता है। यह ऑपरेशन अत्यधिक विशेषज्ञता, अनुभवी एनेस्थीसिया टीम, आधुनिक आईसीयू सुविधाओं तथा बहु-विषयक चिकित्सा टीम के समन्वित प्रयासों की मांग करता है।
अपोलो हॉस्पिटल, बिलासपुर में इस जटिल सर्जरी की सफलता प्रदेश के लिए एक महत्वपूर्ण उपलब्धि है। इससे अब छत्तीसगढ़ एवं आसपास के क्षेत्रों के मरीजों को ऐसी उन्नत कैंसर सर्जरी के लिए महानगरों का रुख करने की आवश्यकता कम होगी और उन्हें अपने ही क्षेत्र में विश्वस्तरीय उपचार उपलब्ध हो सकेगा।
इस अवसर पर डॉ. अमोल पडेगांवकर ने कहा कि अन्ननली के कैंसर का समय पर पता चलना उपचार की सफलता के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण है। यदि किसी व्यक्ति को लंबे समय तक निगलने में कठिनाई, बिना कारण वजन कम होना, भोजन करते समय रुकावट महसूस होना अथवा लगातार उल्टी जैसी समस्याएं हों, तो तुरंत विशेषज्ञ चिकित्सक से परामर्श लेना चाहिए। प्रारंभिक अवस्था में रोग की पहचान होने पर उपचार के परिणाम कहीं अधिक बेहतर होते हैं।
अस्पताल प्रबंधन ने इस सफलता के लिए डॉ. अमोल पडेगांवकर एवं उनकी संपूर्ण सर्जिकल, एनेस्थीसिया, क्रिटिकल केयर, नर्सिंग तथा सहयोगी टीम को बधाई देते हुए कहा कि अपोलो हॉस्पिटल, बिलासपुर उन्नत कैंसर उपचार की आधुनिक सुविधाएं प्रदान करने के लिए निरंतर प्रतिबद्ध है।
यह सफल शल्यक्रिया न केवल अपोलो हॉस्पिटल, बिलासपुर की चिकित्सा विशेषज्ञता का प्रमाण है, बल्कि यह भी दर्शाती है कि अब मध्य भारत में अत्याधुनिक एवं जटिल कैंसर सर्जरी विश्वस्तरीय मानकों के अनुरूप सफलतापूर्वक की जा रही हैं।