22 जनवरी को अयोध्या श्री राम लला की प्राण प्रतिष्ठा के बाद अब देश भर के राम भक्त अयोध्या राम लला के दर्शन करने अयोध्या धाम पहुंच रहे हैं इसके लिए विभिन्न राज्यों की सरकार भी राम भक्तों को अयोध्या राम मंदिर के दर्शन करने व्यवस्था कर रही है जिसके तहत छत्तीसगढ़ सरकार के द्वारा आस्था स्पेशल ट्रेन के माध्यम से छत्तीसगढ़ के कई राम भक्तों को अयोध्या राम मंदिर दर्शन करने का प्रयास कर रही है इसके तहत पिछले दिनों छत्तीसगढ़ सरकार के द्वारा दुर्ग से अयोध्या धाम तक रायपुर से अयोध्या धाम तक ट्रेन रवाना की गई जिसमें बड़ी संख्या में राम भक्त अयोध्या राम मंदिर का दर्शन करने छत्तीसगढ़ से रवाना हुए तो वहीं रविवार को बिलासपुर से भी अयोध्या धाम के लिए राम भक्तों की ट्रेन अयोध्या धाम के लिए रवाना हुई

कल 1344 यात्रियों के साथ बिलासपुर संभाग की ट्रेन सोमवार को अयोध्या धाम पहुंचेगी बिलासपुर रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म नंबर 7 से रवाना हुई बिलासपुर अयोध्या धाम आस्था ट्रेन में सवार सभी राम भक्तों का बिलासपुर रेलवे स्टेशन पर पुष्प वर्षा के साथ उनका अभिवादन कर उन्हें रवाना किया गया इस मौके पर पूर्व महापौर किशोर राय भाजपा नेत्री हर्षिता पांडे सहित बड़ी संख्या में भाजपा के कार्यकर्ता और हिंदू संगठन से जुड़े पदाधिकारी और सदस्य मौजूद रहे इसके अलावा रेल प्रशासन के आला अधिकारियों के साथ रेलवे सुरक्षा बल और शासकीय रेलवे पुलिस के जवान भी पूरे समय मौजूद रहे आस्था ट्रेन के माध्यम से राम मंदिर दर्शन के लिए जाने वाले राम भक्तों ने इस स्वर्णिम पाल को ऐतिहासिक बताते हुए कहा कि राम मंदिर दर्शन का सौभाग्य मिलना बड़े ही गौरव की बात है।

तो वही आस्था ट्रेन के माध्यम से राम मंदिर रवाना होने वाले राम छत्तीसगढ़ शासन को इसके लिए बधाई देते हुए कहा कि आगे भी ऐसे ही ट्रेन अयोध्या धाम के लिए भेजी जाए ताकि जो लोग मौजूद समय पर नहीं जा पा रहे हैं उन्हें भी यात्रा का लाभ मिल सके गौरतलब है कि भाजपा ने चुनाव के दौरान अपने घोषणा पत्र में वादा किया था कि वह मुख्यमंत्री तीर्थ यात्रा योजना के माध्यम से छत्तीसगढ़ वासियों को अयोध्या राम मंदिर के दर्शन कराएंगे

सरकार बनने के बाद भाजपा ने अपने इस वादे को पूरा किया है जो आगामी दिनों तक इसी तरह जारी रहेगा खुशी और उमंग के बीच यात्रियों का यजत था अयोध्या धाम के लिए मंगल कामना के साथ रवाना हुआ

https://chat.whatsapp.com/Lc69HIYnvg6Ivk8OgMdHVh
Share

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed

अपोलो हॉस्पिटल, बिलासपुर में अन्ननली के कैंसर की जटिल सर्जरी ‘इसोफैजेक्टॉमी’ सफलतापूर्वक संपन्न

बिलासपुर। छत्तीसगढ़ में कैंसर उपचार के क्षेत्र में एक महत्वपूर्ण उपलब्धि हासिल करते हुए अपोलो हॉस्पिटल, बिलासपुर में अन्ननली (फूड पाइप) के कैंसर से पीड़ित मरीज की अत्यंत जटिल एवं चुनौतीपूर्ण शल्यक्रिया इसोफैजेक्टॉमी (Esophagectomy) सफ tcलतापूर्वक की गई। इस जटिल ऑपरेशन का सफल नेतृत्व डॉ. अमोल पडेगांवकर एवं उनकी विशेषज्ञ सर्जिकल टीम ने किया।
इसोफैजेक्टॉमी को ऑन्को सर्जरी की सबसे कठिन और तकनीकी रूप से चुनौतीपूर्ण शल्यक्रियाओं में गिना जाता है। इस प्रक्रिया में कैंसरग्रस्त अन्ननली के हिस्से को निकालकर पेट (स्टमक) की सहायता से भोजन के लिए नया मार्ग बनाया जाता है। यह ऑपरेशन अत्यधिक विशेषज्ञता, अनुभवी एनेस्थीसिया टीम, आधुनिक आईसीयू सुविधाओं तथा बहु-विषयक चिकित्सा टीम के समन्वित प्रयासों की मांग करता है।
अपोलो हॉस्पिटल, बिलासपुर में इस जटिल सर्जरी की सफलता प्रदेश के लिए एक महत्वपूर्ण उपलब्धि है। इससे अब छत्तीसगढ़ एवं आसपास के क्षेत्रों के मरीजों को ऐसी उन्नत कैंसर सर्जरी के लिए महानगरों का रुख करने की आवश्यकता कम होगी और उन्हें अपने ही क्षेत्र में विश्वस्तरीय उपचार उपलब्ध हो सकेगा।
इस अवसर पर डॉ. अमोल पडेगांवकर ने कहा कि अन्ननली के कैंसर का समय पर पता चलना उपचार की सफलता के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण है। यदि किसी व्यक्ति को लंबे समय तक निगलने में कठिनाई, बिना कारण वजन कम होना, भोजन करते समय रुकावट महसूस होना अथवा लगातार उल्टी जैसी समस्याएं हों, तो तुरंत विशेषज्ञ चिकित्सक से परामर्श लेना चाहिए। प्रारंभिक अवस्था में रोग की पहचान होने पर उपचार के परिणाम कहीं अधिक बेहतर होते हैं।
अस्पताल प्रबंधन ने इस सफलता के लिए डॉ. अमोल पडेगांवकर एवं उनकी संपूर्ण सर्जिकल, एनेस्थीसिया, क्रिटिकल केयर, नर्सिंग तथा सहयोगी टीम को बधाई देते हुए कहा कि अपोलो हॉस्पिटल, बिलासपुर उन्नत कैंसर उपचार की आधुनिक सुविधाएं प्रदान करने के लिए निरंतर प्रतिबद्ध है।
यह सफल शल्यक्रिया न केवल अपोलो हॉस्पिटल, बिलासपुर की चिकित्सा विशेषज्ञता का प्रमाण है, बल्कि यह भी दर्शाती है कि अब मध्य भारत में अत्याधुनिक एवं जटिल कैंसर सर्जरी विश्वस्तरीय मानकों के अनुरूप सफलतापूर्वक की जा रही हैं।