“दिव्य दरबार में डीएसपी साधना सिंह ने लिया आशीर्वाद, गुरूदेव अजय उपाध्याय कर रहे जनसेवा का अनोखा कार्य”

“कलयुग के सिद्ध संत गुरूदेव अजय उपाध्याय के पर्चे से मिल रहा जीवन को नया दिशा–निर्देश”

“”गुरूदेव के आशीर्वाद हर वर्गो के लिए कल्याणकारी सिद्ध हो रहा है… श्याम गुप्ता सामाजिक कार्यकर्ता

शक्ति जिले के पंडारवा ग्राम स्थित पहाड़ी हनुमान मंदिर में संचालित दिव्य दरबार में रविवार को छत्तीसगढ़ की ‘किरण बेदी’ के नाम से विख्यात डीएसपी साधना सिंह ने श्री गुरूदेव पंडित अजय उपाध्याय के श्रीचरणों में पहुंचकर आशीर्वाद प्राप्त किया। इस दौरान उनके प्रिय भाई, सामाजिक कार्यकर्ता श्याम गुप्ता भी उपस्थित रहे। दोनों ने गुरूदेव के आध्यात्मिक मार्गदर्शन और जनसेवा के अनोखे कार्यों की सराहना की।

गुरूदेव पंडित अजय उपाध्याय को कलयुग के ऐसे सिद्ध आध्यात्मिक चिकित्सक के रूप में जाना जाता है, जो श्रद्धालुओं की समस्याओं और बीमारियों का समाधान अपने विशेष ‘पर्चा दर्शन’ के माध्यम से बताते हैं। माना जाता है कि उनके दरबार में बैठते ही दुखियारे व्यक्ति की बीमारी, समस्या और उसके कारणों का स्पष्ट मार्गदर्शन मिल जाता है। हजारों लोग उनके द्वारा बताए निवारण और दिशा–निर्देश से लाभान्वित हो चुके हैं।

विशेष बात यह है कि गुरूदेव प्रतिदिन नि:शुल्क पर्चा लिखकर श्रद्धालुओं को न केवल बीमारी का कारण बताते हैं, बल्कि जीवन को सही दिशा देने वाला मार्ग भी बताते हैं। उनकी यह सेवा आज के तनावपूर्ण जीवन और बढ़ती मानसिक–शारीरिक समस्याओं के बीच संजीवनी साबित हो रही है। पंडारवा पहाड़ी हनुमान मंदिर परिसर में दूर–दराज़ से आ रहे लोगों की भीड़ इस बात की गवाही देती है कि गुरूदेव के सानिध्य में लोगों को राहत और सकारात्मक ऊर्जा मिल रही है।

डीएसपी साधना सिंह ने गुरूदेव का आशीर्वाद प्राप्त करने के बाद कहा कि समाज को ऐसी दिव्य और निशुल्क सेवा देने वाले संत आज दुर्लभ हैं। उन्होंने गुरूदेव के कार्यों को मानवता की सच्ची सेवा बताया। वहीं सामाजिक कार्यकर्ता श्याम गुप्ता ने कहा कि गुरूदेव का आशीर्वाद समाज के हर वर्ग के लिए कल्याणकारी सिद्ध हो रहा है।

Share

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed