नए साल के उपलक्ष्य में दो दिनों के लिए किसी अनहोनी से निपटने के लिए सिम्स अस्पताल में डॉक्टरों की विशेष ड्यूटी लगाई गई है। कल 31 दिसंबर और 1 जनवरी के लिए अस्पताल प्रशासन द्वारा 8 वरिष्ठ डॉक्टरों की ड्यूटी लगाई गई है। ये डॉक्टर इन दो दिनों में 24 घंटे ऑन कॉल ड्यूटी पर उपलब्ध रहेंगे। अस्पताल की नियमित व्यवस्था के अलावा इन डॉक्टरों की ड्यूटी लगाई गई है। नए साल के स्वागत और जश्न में आयोजित कार्यक्रमों में किसी तरह की अनहोनी की आशंका के मद्देनजर अस्पताल प्रशासन द्वारा पूर्व तैयारी की गई है। ताकि मरीज का तत्काल इलाज और निगरानी किया जा सके। सिम्स के डीन कार्यालय से प्राप्त जानकारी के अनुसार जिन डॉक्टरों की ऑन कॉल ड्यूटी लगाई गई है, उनमें अस्थिरोग विभाग के सह प्राध्यापक डॉ.संजय घिल्ले, सर्जरी विभाग के सहायक प्राध्यापक डॉ.राजेंद्र कुमार सिंह व डॉ. कोमल प्रसाद देवांगन,मेडिसिन विभाग के सहायक प्राध्यापक डॉ. विवेकानंद मिश्रा व सह प्राध्यापक डॉ अमित ठाकुर, स्त्री रोग विभाग के सह प्राध्यापक डॉ दीपिका सिंह व सहायक प्राध्यापक डॉ रचना जैन तथा शिशु रोग विशेषज्ञ डॉ सलीम खलखो शामिल हैं। इस दौरान किसी भी प्रकार की घटना अथवा शिकायत के लिए सिम्स अस्पताल के मोबाइल फोन 75874/85907 पर संपर्क किया जा सकता है। इस बीच डीन डॉ. केके सहारे ने आज शाम 6 बजे अस्पताल के मेडिकल वार्ड 1, टीबी वार्ड और एनसीडी वार्ड का आकस्मिक निरीक्षण किया। उन्होंने मरीजों से चर्चा कर दवाइयां और भोजन के बारे में जानकारी ली। मरीजों ने संतोष व्यक्त किया।

Share

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed

अपोलो हॉस्पिटल, बिलासपुर में अन्ननली के कैंसर की जटिल सर्जरी ‘इसोफैजेक्टॉमी’ सफलतापूर्वक संपन्न

बिलासपुर। छत्तीसगढ़ में कैंसर उपचार के क्षेत्र में एक महत्वपूर्ण उपलब्धि हासिल करते हुए अपोलो हॉस्पिटल, बिलासपुर में अन्ननली (फूड पाइप) के कैंसर से पीड़ित मरीज की अत्यंत जटिल एवं चुनौतीपूर्ण शल्यक्रिया इसोफैजेक्टॉमी (Esophagectomy) सफ tcलतापूर्वक की गई। इस जटिल ऑपरेशन का सफल नेतृत्व डॉ. अमोल पडेगांवकर एवं उनकी विशेषज्ञ सर्जिकल टीम ने किया।
इसोफैजेक्टॉमी को ऑन्को सर्जरी की सबसे कठिन और तकनीकी रूप से चुनौतीपूर्ण शल्यक्रियाओं में गिना जाता है। इस प्रक्रिया में कैंसरग्रस्त अन्ननली के हिस्से को निकालकर पेट (स्टमक) की सहायता से भोजन के लिए नया मार्ग बनाया जाता है। यह ऑपरेशन अत्यधिक विशेषज्ञता, अनुभवी एनेस्थीसिया टीम, आधुनिक आईसीयू सुविधाओं तथा बहु-विषयक चिकित्सा टीम के समन्वित प्रयासों की मांग करता है।
अपोलो हॉस्पिटल, बिलासपुर में इस जटिल सर्जरी की सफलता प्रदेश के लिए एक महत्वपूर्ण उपलब्धि है। इससे अब छत्तीसगढ़ एवं आसपास के क्षेत्रों के मरीजों को ऐसी उन्नत कैंसर सर्जरी के लिए महानगरों का रुख करने की आवश्यकता कम होगी और उन्हें अपने ही क्षेत्र में विश्वस्तरीय उपचार उपलब्ध हो सकेगा।
इस अवसर पर डॉ. अमोल पडेगांवकर ने कहा कि अन्ननली के कैंसर का समय पर पता चलना उपचार की सफलता के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण है। यदि किसी व्यक्ति को लंबे समय तक निगलने में कठिनाई, बिना कारण वजन कम होना, भोजन करते समय रुकावट महसूस होना अथवा लगातार उल्टी जैसी समस्याएं हों, तो तुरंत विशेषज्ञ चिकित्सक से परामर्श लेना चाहिए। प्रारंभिक अवस्था में रोग की पहचान होने पर उपचार के परिणाम कहीं अधिक बेहतर होते हैं।
अस्पताल प्रबंधन ने इस सफलता के लिए डॉ. अमोल पडेगांवकर एवं उनकी संपूर्ण सर्जिकल, एनेस्थीसिया, क्रिटिकल केयर, नर्सिंग तथा सहयोगी टीम को बधाई देते हुए कहा कि अपोलो हॉस्पिटल, बिलासपुर उन्नत कैंसर उपचार की आधुनिक सुविधाएं प्रदान करने के लिए निरंतर प्रतिबद्ध है।
यह सफल शल्यक्रिया न केवल अपोलो हॉस्पिटल, बिलासपुर की चिकित्सा विशेषज्ञता का प्रमाण है, बल्कि यह भी दर्शाती है कि अब मध्य भारत में अत्याधुनिक एवं जटिल कैंसर सर्जरी विश्वस्तरीय मानकों के अनुरूप सफलतापूर्वक की जा रही हैं।