*बीएमएस के नेतृत्व में निजी परिवहन कर्मचारियों ने निकाली वाहन रैली
परिवहन कर्मचारी कल्याण बोर्ड और सामाजिक सुरक्षा की मांग
भारतीय मजदूर संघ से संबद्ध निजी परिवहन कर्मचारी संघ छत्तीसगढ़ के नेतृत्व मे रायपुर रेलवे स्टेशन प्रीपेड आटो संघ, भाटापारा आटो संघ और अन्य निजी वाहन चालकों द्वारा अपनी समस्याओं को लेकर रायपुर स्टेशन क्षेत्र में लगभग 300 आटोरिक्शा में भारतीय मजदूर संघ का ध्वज लगाकर वाहन रैली के साथ विशाल धरना प्रदर्शन के साथ 21 सूत्रीय मांग पत्र परिवहन मंत्री,डी आर एम रायपुर, और परिवहन आयुक्त के नाम ज्ञापन सौंपा गया। उपरोक्त आंदोलन का नेतृत्व भारतीय मजदूर संघ के निजी ट्रांसपोर्ट मजदूर महासंघ के अखिल भारतीय महामंत्री रविशंकर कल्लूरी जी ने किया तथा प्रदेश प्रतिनिधि के रूप में भारतीय मजदूर संघ छत्तीसगढ़ के कार्यकारी अध्यक्ष शंखध्वनि सिंह बनाफर उपस्थित रहे। इस आंदोलन का संचालन निजी परिवहन कर्मचारी महासंघ की अखिल भारतीय उपाध्यक्ष और छत्तीसगढ़ प्रभारी श्रीमती गीता सोनी ने किया। इस कार्यक्रम को सफल बनाने में रेलवे स्टेशन प्रीपेड आटो संघ रायपुर के अध्यक्ष राजेश स्वामी, महासचिव दीपक मुदलियार, नारायण दास सोनी, भाटापारा आटो चालक संघ से गोविंद मनहरे, शिवकुमार साहू के साथ भारतीय मजदूर संघ रायपुर के अध्यक्ष ब्रजेश मिश्रा, जिला मंत्री पी के कन्नौजिया, कोषाध्यक्ष पवन ओगले, भारतीय मजदूर संघ जिला दुर्ग से जिला मंत्री हरिशंकर चतुर्वेदी, शशिभूषण मोहले नगर निगम, दिल्ली राव सहित अन्य कार्यकर्ताओं का विशेष योगदान रहा। इक्कीस सूत्रीय मांग पत्र में निजी परिवहन मजदूरों की मूलभूत समस्याओं जैसे परिवहन कर्मचारी कल्याण बोर्ड के माध्यम से सामाजिक सुरक्षा, पेंशन बीमा आदि सुविधाओं के साथ सभी स्टेशनों में प्रीपेड आटो बूथ, पार्किंग,ई वाहनों के लिए पर्याप्त मात्रा में चार्जिंग पाइंट बनाने तथा अनधिकृत ओला,उबर,रैपिडो पर रोक लगाने की मांग की गई है। इस आंदोलन के माध्यम से भारतीय मजदूर संघ ने ट्रांसपोर्ट मजदूरों की एकता और अपने अधिकारों के प्रति उनकी जागरुकता का प्रदर्शन किया है।

Share

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *