•रतनपुर से युनुस मेनन


•05 शराब कोचियों को अलग अलग कार्रवाई में रतनपुर पुलिस द्वारा किया गया गिरफ्तार।
•94 नग देशी प्लेन शराब तथा 25 लीटर कच्ची महुआ शराब के साथ पकड़े गये कोचिये।
•जप्ती – 94 नग कुल 16.920 लीटर देशी प्लेन शराब कीमती 7520 रूपये, 25 लीटर कच्ची महुआ शराब कीमती 3750 रूपये।
गिरफ्तार आरोपियों की जानकरी -:

  1. संतोषी नेताम पति सुनील नेताम उम्र 38 वर्ष निवासी जाली
  2. रोशन डगर्जी पिता धनीराम डगर्जी उम्र 19 वर्ष निवासी रानीगाँव
  3. अर्जून खैरवार पिता स्व. चंदुलाल खैरवार उम्र 52 वर्ष निवासी कडरी
  4. संतोष कुमार नेताम पिता होरीलाल नेताम उम्र 38 वर्ष निवासी बेलपारा बेलतरा
  5. राजेन्द्र कश्यप पिता शिवसहाय कश्यप उम्र 45 वर्ष निवासी गढ़वट थाना रतनपुर

जिला बिलासपुर, छ.ग.

श्रीमान पुलिस अधीक्षक महोदय बिलासपुर श्री रजनेश सिंह के द्वारा जिले में नशे के कारोबार पर अंकुश लगाने हेतु निदेर्शित किया गया है जिसके परिपालन में श्रीमान अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक महोदया (ग्रामीण) श्रीमती अर्चना झा एवं श्रीमान अनुविभागीय अधिकारी (पुलिस) कोटा श्री सिद्धार्थ बघेल के मार्गदर्शन में नवनियुक्त थाना प्रभारी प्रशि. आई.पी.एस अजय कुमार के नेतृत्व में टीम गठित कर अवैध शराब बिक्री करने वाले कोचियों के विरूद्ध रेड कार्यवाही करने हेतु मुखबिर तैनात किया गया था। जो दिनाँक 07/03/2024 को मुखबिर सूचना पर थाना रतनपुर क्षेत्र के अलग -अलग स्थानों पर रतनपुर पुलिस टीम द्वारा रेड कार्यवाही कर 1.ग्राम जाली की रहने वाली संतोषी नेताम के घर के बाड़ी से 07 लीटर कच्ची महुआ शराब कीमती 1050 रूपये 2. ग्राम रानीगाँव निवासी रोशन डगर्जी के कब्जे से 44 नग देशी प्लेन शराब कुल 7.920 लीटर कीमती 3520 रूपये, 3.ग्राम कडरी के अर्जून खैरवार के घर बाड़ी से 08 लीटर कच्ची महुआ शराब कीमती 1200 रूपये, 4.ग्राम बेलपारा बेलतरा निवासी संतोष नेताम के घर के आँगन से 10 लीटर कच्ची महुआ शराब कीमती 1500 रूपये, 5. छोटू ढाबा अंधियारीपारा के संचालक राजेन्द्र कश्यप के ढाबा से 50 नग देशी प्लेन शराब कुल 09 लीटर 4000 रूपये को उक्त व्यक्तियों से बरामद कर उक्त शराब को जप्त कर आरोपियों के विरूद्ध धारा 34(2) आबकारी एक्ट के तहत कार्यवाही कर आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमाण्ड पर भेजा गया। उक्त कार्यवाही में प्रशि.आईपीएस अजय कुमार थाना प्रभारी थाना रतनपुर, निरीक्षक देवेश सिंह राठौर, सउनि शिव चन्द्रा, सउनि ढोलाराम मरकाम, प्र.आर. बलदेव सिंह, गजेन्द्र सिंह, सत्यप्रकाश यादव, म.आर. स्वाती बंजारे, आर. नंदकुमार यादव,महेन्द्र नेताम, प्रफुल्ल यादव, घनश्याम राठौर, अजय सोनी, कीर्ति पैंकरा का विशेष योगदान रहा।

Share

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed

अपोलो हॉस्पिटल, बिलासपुर में अन्ननली के कैंसर की जटिल सर्जरी ‘इसोफैजेक्टॉमी’ सफलतापूर्वक संपन्न

बिलासपुर। छत्तीसगढ़ में कैंसर उपचार के क्षेत्र में एक महत्वपूर्ण उपलब्धि हासिल करते हुए अपोलो हॉस्पिटल, बिलासपुर में अन्ननली (फूड पाइप) के कैंसर से पीड़ित मरीज की अत्यंत जटिल एवं चुनौतीपूर्ण शल्यक्रिया इसोफैजेक्टॉमी (Esophagectomy) सफ tcलतापूर्वक की गई। इस जटिल ऑपरेशन का सफल नेतृत्व डॉ. अमोल पडेगांवकर एवं उनकी विशेषज्ञ सर्जिकल टीम ने किया।
इसोफैजेक्टॉमी को ऑन्को सर्जरी की सबसे कठिन और तकनीकी रूप से चुनौतीपूर्ण शल्यक्रियाओं में गिना जाता है। इस प्रक्रिया में कैंसरग्रस्त अन्ननली के हिस्से को निकालकर पेट (स्टमक) की सहायता से भोजन के लिए नया मार्ग बनाया जाता है। यह ऑपरेशन अत्यधिक विशेषज्ञता, अनुभवी एनेस्थीसिया टीम, आधुनिक आईसीयू सुविधाओं तथा बहु-विषयक चिकित्सा टीम के समन्वित प्रयासों की मांग करता है।
अपोलो हॉस्पिटल, बिलासपुर में इस जटिल सर्जरी की सफलता प्रदेश के लिए एक महत्वपूर्ण उपलब्धि है। इससे अब छत्तीसगढ़ एवं आसपास के क्षेत्रों के मरीजों को ऐसी उन्नत कैंसर सर्जरी के लिए महानगरों का रुख करने की आवश्यकता कम होगी और उन्हें अपने ही क्षेत्र में विश्वस्तरीय उपचार उपलब्ध हो सकेगा।
इस अवसर पर डॉ. अमोल पडेगांवकर ने कहा कि अन्ननली के कैंसर का समय पर पता चलना उपचार की सफलता के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण है। यदि किसी व्यक्ति को लंबे समय तक निगलने में कठिनाई, बिना कारण वजन कम होना, भोजन करते समय रुकावट महसूस होना अथवा लगातार उल्टी जैसी समस्याएं हों, तो तुरंत विशेषज्ञ चिकित्सक से परामर्श लेना चाहिए। प्रारंभिक अवस्था में रोग की पहचान होने पर उपचार के परिणाम कहीं अधिक बेहतर होते हैं।
अस्पताल प्रबंधन ने इस सफलता के लिए डॉ. अमोल पडेगांवकर एवं उनकी संपूर्ण सर्जिकल, एनेस्थीसिया, क्रिटिकल केयर, नर्सिंग तथा सहयोगी टीम को बधाई देते हुए कहा कि अपोलो हॉस्पिटल, बिलासपुर उन्नत कैंसर उपचार की आधुनिक सुविधाएं प्रदान करने के लिए निरंतर प्रतिबद्ध है।
यह सफल शल्यक्रिया न केवल अपोलो हॉस्पिटल, बिलासपुर की चिकित्सा विशेषज्ञता का प्रमाण है, बल्कि यह भी दर्शाती है कि अब मध्य भारत में अत्याधुनिक एवं जटिल कैंसर सर्जरी विश्वस्तरीय मानकों के अनुरूप सफलतापूर्वक की जा रही हैं।