▪️ थाना मोहननगर क्षेत्रांतर्गत घटित वाहन चोरी के मामले का खुलासा ।

▪️आरोपियों के कब्जे से 01 नग रॉयल इनफिल्ड बुलेट, जुमला कीमती 01.25 लाख की मशरूका बरामद ।

▪️ विधि विरुद्ध संघर्षरत् 02 अपचारी बालक पुलिस अभिरक्षा में।

▪️एन्टी क्राईम एवं सायबर यूनिट दुर्ग व थाना मोहननगर की संयुक्त कार्यवाही।प्रार्थी दुखहरण मानिकपुरी निवासी ग्रीन चौक मोहन नगर दुर्ग द्वारा थाना मोहन नगर में रिपोर्ट दर्ज कराई कि दिनांक 24.01.2024 की रात्रि 10:00 बजे अपने मोटर वाहन रायल इनफील्ड बुलेट मॉडल स्टैंडर्ड 350 सीसी क्रमांक सीजी 07 बीबी 1607 को रियाज गैरज के सामने ग्रीन चौक में खड़ी कर घर चला गया। सुबह आकर देखा तो वाहन वहीं नहीं था कोई अज्ञात चोर चोरी कर ले गया था कि रिपोर्ट पर थाना मोहन नगर में अपराध 52/2024 धारा 379 भादवि का पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया।

जिले में लगातार हो रही वाहन चोरी की घटना को अत्यंत ही गंभीरता से लेते हुए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक रामगोपाल गर्ग के द्वारा वाहन चोरी के मामलों में त्वरित कार्यवाही करते हुए आरोपी की शीघ्र पतासाजी एवं माल बरामदगी हेतु निर्देश प्राप्त हुए थे, एसीसीयू प्रभारी निरीक्षक नरेश पटेल, निरीक्षक संतोष मिश्रा, थाना प्रभारी मोहन नगर निरीक्षक विजय यादव के नेतृत्व में एसीसीयू एवं थानें की एक संयुक्त टीम गठित कर टीम को कार्यवाही हेतु लगाया गया था। टीम द्वारा घटना स्थल के आस-पास के मार्गों पर लगे सीसीटीव्ही कैमरों से फूटेज एकत्रित कर उनका सूक्ष्मता से अवलोकन किया गया। टीम द्वारा पूर्व में वाहन चोरी के संदेहियों एवं जेल से रिहा हुए पूर्व के आदतन अपराधियों पर सतत् निगाह रखी जा रही थी, विशेष सूत्र भी लगाये गये थे। इसी दौरान विशेष सूत्रों से पता चला कि मोहन नगर क्षेत्र में विधि विरूद्ध संघर्षरत् 02 अपचारी बालक बिना नम्बर की गाड़ी, जो कि चोरी की है चला रहे है कि सूचना पर टीम द्वारा दोनों अपचारी बालको को मय वाहन सहित सर्किट हाऊस के पीछे मोहन नगर क्षेत्र में घेराबंदी कर पकड़ा गया। प्रारंभिक पूछताछ पर टीम को गुमराह करते रहे एवं वाहन के संबंध में कोई वैध दस्तावेज प्रस्तुत नहीं किया किन्तु सतत् पूछताछ पर दिनांक 24.01.2024 की रात्रि ग्रीन चौक के पास से मोटर वाहन रॉयल इनफील्ड को चोरी करना स्वीकार किया। अपचारी बालकों से मोटर वाहन रायल इनफील्ड जुमला कीमती 1.25 लाख रू.जप्त किया गया। अग्रिम कार्यवाही थाना मोहन नगर से की जा रही है।

Share

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed

अपोलो हॉस्पिटल, बिलासपुर में अन्ननली के कैंसर की जटिल सर्जरी ‘इसोफैजेक्टॉमी’ सफलतापूर्वक संपन्न

बिलासपुर। छत्तीसगढ़ में कैंसर उपचार के क्षेत्र में एक महत्वपूर्ण उपलब्धि हासिल करते हुए अपोलो हॉस्पिटल, बिलासपुर में अन्ननली (फूड पाइप) के कैंसर से पीड़ित मरीज की अत्यंत जटिल एवं चुनौतीपूर्ण शल्यक्रिया इसोफैजेक्टॉमी (Esophagectomy) सफ tcलतापूर्वक की गई। इस जटिल ऑपरेशन का सफल नेतृत्व डॉ. अमोल पडेगांवकर एवं उनकी विशेषज्ञ सर्जिकल टीम ने किया।
इसोफैजेक्टॉमी को ऑन्को सर्जरी की सबसे कठिन और तकनीकी रूप से चुनौतीपूर्ण शल्यक्रियाओं में गिना जाता है। इस प्रक्रिया में कैंसरग्रस्त अन्ननली के हिस्से को निकालकर पेट (स्टमक) की सहायता से भोजन के लिए नया मार्ग बनाया जाता है। यह ऑपरेशन अत्यधिक विशेषज्ञता, अनुभवी एनेस्थीसिया टीम, आधुनिक आईसीयू सुविधाओं तथा बहु-विषयक चिकित्सा टीम के समन्वित प्रयासों की मांग करता है।
अपोलो हॉस्पिटल, बिलासपुर में इस जटिल सर्जरी की सफलता प्रदेश के लिए एक महत्वपूर्ण उपलब्धि है। इससे अब छत्तीसगढ़ एवं आसपास के क्षेत्रों के मरीजों को ऐसी उन्नत कैंसर सर्जरी के लिए महानगरों का रुख करने की आवश्यकता कम होगी और उन्हें अपने ही क्षेत्र में विश्वस्तरीय उपचार उपलब्ध हो सकेगा।
इस अवसर पर डॉ. अमोल पडेगांवकर ने कहा कि अन्ननली के कैंसर का समय पर पता चलना उपचार की सफलता के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण है। यदि किसी व्यक्ति को लंबे समय तक निगलने में कठिनाई, बिना कारण वजन कम होना, भोजन करते समय रुकावट महसूस होना अथवा लगातार उल्टी जैसी समस्याएं हों, तो तुरंत विशेषज्ञ चिकित्सक से परामर्श लेना चाहिए। प्रारंभिक अवस्था में रोग की पहचान होने पर उपचार के परिणाम कहीं अधिक बेहतर होते हैं।
अस्पताल प्रबंधन ने इस सफलता के लिए डॉ. अमोल पडेगांवकर एवं उनकी संपूर्ण सर्जिकल, एनेस्थीसिया, क्रिटिकल केयर, नर्सिंग तथा सहयोगी टीम को बधाई देते हुए कहा कि अपोलो हॉस्पिटल, बिलासपुर उन्नत कैंसर उपचार की आधुनिक सुविधाएं प्रदान करने के लिए निरंतर प्रतिबद्ध है।
यह सफल शल्यक्रिया न केवल अपोलो हॉस्पिटल, बिलासपुर की चिकित्सा विशेषज्ञता का प्रमाण है, बल्कि यह भी दर्शाती है कि अब मध्य भारत में अत्याधुनिक एवं जटिल कैंसर सर्जरी विश्वस्तरीय मानकों के अनुरूप सफलतापूर्वक की जा रही हैं।