लायंस क्लब बिलासपुर वसुंधरा ने एनवायरमेंट सप्ताह के अंतर्गत एक सेमिनार का आयोजन किया

18 अप्रैल से 26 अप्रैल तक डिस्ट्रिक्ट से प्राप्त प्रोजेक्ट पर्यावरण सप्ताह के अंतर्गत एनवायरनमेंट पर आधारित डॉक्टर अपर्णा मिश्रा आयुर्वेद डॉक्टर के नेतृत्व में क्लब सदस्यों के बीच में एक सेमिनार का आयोजन किया क्योंकि वसुंधरा क्लब महिलाओं का क्लब है इसलिए पर्यावरण एवं वातावरण का असर महिलाओं पर ज्यादा पड़ता है इसी बात को ध्यान में रखते हुए डॉक्टर अपर्णा मिश्रा को क्लब सदस्यों के बीच में उचित दिशा निर्देश और स्वास्थ्य संबंधी सलाहकार के रूप में बुलाया गया जिसके अंतर्गत डॉक्टर अपर्णा मिश्रा ने पौष्टिक आहार खान-पान एवं आयुर्वेदिक संस्थान से जुड़ी हुई बहुत ही महत्वपूर्ण जानकारियां दी वातावरण के अनुसार हमें अपने स्वास्थ्य का ध्यान किस तरह रखना चाहिए और पर्यावरण के अंतर्गत ऐसी बहुत सी चीज हैं जिन्हें हम अपने भोजन की थाली में इंक्लूड करके एवं अपने आसपास के वातावरण को हेल्दी और पौष्टिक बना सकते हैं क्योंकि स्वास्थ्य ही धन है और घर और परिवार महिलाओं से ही चलता है इस बात को ध्यान में रखते हुए जब घर का कार्यकर्ता स्वस्थ होगा तो वातावरण हमेशा स्वस्थ रहेगा पर्यावरण सप्ताह के अंतर्गत इस बात का विशेष ध्यान रखा गया कि वातावरण में ऐसी कौन सी चीज हैं जो हमारे लिए लाभप्रद है और हानिकारक है विभिन्न क्षेत्र में कार्य करने के साथ-साथ उचित मार्गदर्शन की अत्यंत आवश्यकता होती है जिसके लिए डॉक्टर अपर्णा मिश्रा ने क्लब के सभी सदस्यों को जानकारी दी अध्यक्ष रश्मि लता मिश्रा जी सचिव अर्चना तिवारी कोषाध्यक्ष विनीता मिश्रा संजना मिश्रा मंजू मिश्रा शोभा त्रिपाठी गायत्री कश्यप शोभा चाहिल शारदा कश्यप , मंगला देवरस सीता तिवारी आदि क्लब के मेंबर उपस्थित रहे

Share

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed