







लायंस क्लब बिलासपुर वसुंधरा ने किया निर्धन कन्या विवाह में सहयोग
समाज सेवा और मानवीय सम्वेदनाओं का परिचय देते हुए लायंस क्लब बिलासपुर वसुंधरा ने अध्यक्ष संजना मिश्रा जी की अध्यक्षता में एक सामाजिक संगठन के साथ मिलकर एक निर्धन कन्या के विवाह के लिए आर्थिक एवं आवश्यक घरेलू सामग्री उपलब्ध कराकर सराहनीय पहल की क्लब के इस सहयोग से जरूरतमंद परिवार की बेटी का विवाह सम्मान पूर्वक संपन्न कराने में महत्वपूर्ण सहायता मिली एक जानकारी के अनुसार कन्या काजल की मां राधिका एवं उसका परिवार गोंड़ पारा स्थित रामचंद्र वार्ड में निवास करता है परिवार की आर्थिक स्थिति कमजोर होने के कारण राधिका घर-घर जाकर काम कर अपने परिवार का पालन पोषण करती है बेटी के विवाह की जानकारी मिलने पर वसुंधरा क्लब से बिलासपुर की रीजन चेयरपर्सन लायन अर्चना तिवारी ने अपने क्लब के द्वारा एवं एक अन्य सामाजिक संगठन की प्रमुख मीनू दुबे के सहयोग से कन्या के विवाह में सहयोग करने का निर्णय लिया एवं लायंस क्लब बिलासपुर वसुंधरा ने कन्या विवाह की आवश्यकसामग्री एकत्रित की जिसमें रीजन चेयरपर्सन अर्चना तिवारी जोन चेयरपर्सन रश्मि लता मिश्राजी, अध्यक्ष संजना मिश्रा सचिव मंजू मिश्रा कोषाध्यक्ष गायत्री कश्यप मंजू तिवारी, शोभा त्रिपाठी ,हंसा सेलारका, सावित्री जायसवाल, सलमा बेगम ,मंगला कदम उषा मुदलियार, सुधा परिहार, मंजुला शिंदे, विनीता मिश्रा, अणिमा मिश्रा, किरण बाजपेई सभी का सहयोग रहा इस अवसर पर अध्यक्ष संजना मिश्रा जी ने कहा कि हम महिलाओं का दायित्व सिर्फ अपने परिवार तक की सीमित नहीं होना चाहिए बल्कि हर जरूरतमंद की सेवा करना भी हमारा कर्तव्य है मंजू मिश्रा जी का कहना कि हम किसी निर्धन कन्या का विवाह करके उसकी सिर्फ आर्थिक मदद ही नहीं करते बल्कि सम्मान पूर्वक समाज में हम उसे उचित स्थान भी दिलाते हैं रीजन चेयरपर्सन अर्चना तिवारी एवं जोनचेयरपर्सन रश्मि लता मिश्रा जी का कहना है कि बेटियां किसी एक परिवार कि नहीं बल्कि पूरेसमाजकी अमूल्य धरोहर है वसुन्धरा परिवार एवं क्लब सदस्यों ने यह विश्वास दिलाया कि हमेशा वसुंधरा क्लब सदैव सामाजिक एवं जरूरतमंद लोगों की सेवा करने में अपनी अहम भूमिका निभाता है लायंस क्लब बिलासपुर वसुंधरा एवं ब्राह्मण समाज के द्वारा कन्या को 18 साड़ियां एक लहंगा चुन्नी दोसूट चांदी की बिछिया लड़के को सूट का कपड़ा 15 सुहाग पिटारा फैंसी चूड़ी बॉक्स दो पर्स एक ट्रॉली बैग डिनर सेट 50 किचन के उपयोगी बर्तन डबल बेड शीट 50 किलो चावल 25 किलो आटा एक सीलिंग फैन इसके अलावा 5100 की नगद राशि कन्या के माता-पिता को दी गई ताकि वह अपने अन्य जरूरत का सामान खरीद सके उपस्थित सभी सदस्यों ने कहा की बूंद बूंद से हीघड़ा भरता क्योंकि यदि सभी एक दूसरे का हाथ थाम ले तो किसी भी जरूरतमंद की सेवा करना आसान होगा और निर्धन कन्या विवाह एक बहुत ही पुण्य का कार्य है जिसे आगे होकर वसुंधरा क्लब के सदस्यों ने मिलकर संपन्न कराया एवं यह आश्वासन दिया कि वह भविष्य में भी आगे इस तरह के कार्य करते रहेंगे वसुंधरा परिवार के कई सदस्यों ने गुप्त रूप से भी मदद की जैसा की मान्यता अनुसार जब घर से बेटी को विदा किया जाता है तो उसे आशीर्वाद स्वरुप सबसे पहले उसके नए घर में अपने इष्ट देव ईश्वर की स्थापना करने के लिए सीख दी जाती है इन्हीं बातों को ध्यान में रखते हुए रश्मि लता मिश्रा जी ने चांदी के श्री रामचंद्र जी भी कन्या विवाह में दिए सचिव मंजू मिश्रा अध्यक्ष संजना मिश्रा एवं कोषाध्यक्ष गायत्री कश्यप ने निर्धन कन्या विवाह में सहयोग करने हेतु वसुंधरा क्लब एवं समाजवादी संगठन की प्रमुख मीनू दुबे एवं उनके साथ में अर्चना तिवारी का भी आभार व्यक्त किया वसुंधरा परिवार की कोशिश है और वह जन समुदाय तक भी अपनी इस सोच को पहुंचाना चाहते हैं कि जहां कहीं भी निर्धनकन्या का विवाह हो और माता-पिता असमर्थ हों
तो वसुंधरा की धरा में आपका स्वागत रहेगा क्योंकि वसुंधरा क्लब सेवा ही नहीं देता बल्कि मानवता को भी जीवित रखता है









