








विश्व जल संरक्षण दिवस के अवसर पर लायंस क्लब बिलासपुर वसुंधरा ने लगाए पौधे
पर्यावरण सप्ताह एवं एनवायरनमेंट के अंतर्गत लायंस क्लब बिलासपुर वसुंधरा ने पौधारोपण किया वातावरण की गरिमा को देखते हुए क्योंकि इस भीषण गर्मी में बाहर निकलना संभव नहीं है इसलिए क्लब के अधिकतर सदस्यों ने अपने आसपास के क्षेत्र में एवं कॉलोनी वासियों को एक पौधा स्वयं के नाम में लगाकर उसका संरक्षण करने की सलाह दी इस कार्य में अध्यक्ष रश्मि लता मिश्रा जी ने एक पौधा लगाकर कार्यक्रम कि शुभारंभ किया एवं सचिव अर्चना तिवारी ने छह तुलसी के पौधों को कॉलोनी वासीयो में वितरित किया क्योंकि यह आयुर्वेदिक पौधे हैं इसके अलावा एलोवेरा एवं पुदीनि के पौधे भी लगाने की सलाह दी गई जिनकी ज्यादातर आवश्यकता समय-समय पर सभी को होती है इसके साथ ही संजना मिश्रा एवं अर्चना तिवारी ने मिलकर एक पीपल के वृक्ष का संरक्षण करने हेतु संकल्प लिया ताकि इसे हम आने वाले समय में ऐसी जगह पर रोपित कर सके जो एक छायादार वृक्ष के रूप में परिवर्तित हो सके इसके अलावा शोभा त्रिपाठी जी ने स्वयं के बने हुए पौधों का प्रदर्शन करते हुए भविष्य में उन पौधों को विकसित कर पौधारोपण एवं जलसंरक्षण मैं सहयोग करने का आश्वासन दिया शोभा चाहिल एवं उषा मुदलियार सलमा बेगम जी ने अपने-अपने घरों के आसपास एक-एक पौधे लगाए
पौधा रोपण एवं जल संरक्षण की प्रक्रिया वसुंधरा परिवार के द्वारा निरंतरजारी रहेगी







