चुनाव के दौरान भाजपा ने छत्तीसगढ़ में अपराध को बड़ा मुद्दा बनाया था इसके बाद से लगातार भाजपा पूरे चुनाव में छत्तीसगढ़ में बढ़ते अपराध को लेकर उनकी सरकार आने पर अपराध मुक्त छत्तीसगढ़ बनाने का दावा कर रही थी जनता ने भी भाजपा के इस वादे का समर्थन किया और 3 तारीख को घोषित हुए नतीजे में भाजपा को छत्तीसगढ़ में पूर्ण बहुमत देते हुए सरकार बनाने के लिए आगे बढ़ाया सरकार के लिए बहुमत मिलते ही अब भाजपा भी एक्शन मोड में आ गई है सोमवार से प्रदेश भर में भारतीय जनता पार्टी छत्तीसगढ़ को अपराध मुक्त बनाने के लिए प्रारंभिक तौर पर अवैध चकना सेंटर पर कार्यवाही कर रही है सोमवार को शहर में हुए कार्रवाई के बाद अब शहर के आसपास लगे नगर निगम सीमा क्षेत्र में नगर निगम का अतिक्रमण शाखा अवैध चकना सेंटर को हटाने पहुंचा

मंगलवार सुबह से ही शुरू हुई इस कार्रवाई से क्षेत्र में हड़कंप मच गया और पुलिस प्रशासन और नगर निगम की टीम को देखकर यहां कई बार हाथापाई की भी नौबत आ गई हालांकि बड़ी संख्या में पुलिस प्रशासन की मौजूदगी की वजह से अवैध चकना सेंटर चला रहे लोगों की एक न चली और नगर निगम ने उन सभी दुकानों को हटा दिया मंगलवार को सकरी मंगल क्षेत्र में इस कार्रवाई को किया गया जिससे अब अपराध पर कहीं ना कहीं कमी आने की उम्मीद की जा रही है लेकिन दूसरी ओर नजर दौड़ाई जाए तो क्या अवैध चकना सेंटर ही अपराध का कारण बन रहे थे क्या नशा ही अपराध का कारण था अगर यह सच है

तो कहीं ना कहीं कांग्रेस पार्टी को इस बात को भाप लेना था क्योंकि यह तो सच है कि इन 5 सालों में प्रदेश में अपराध का ग्राफ तेजी से बड़ा था बिलासपुर में भी लगातार आपराधिक घटनाओं में होती वृद्धि कहीं ना कहीं सरकार को अध्यक्ष भी कर रही थी लेकिन उसे पर लगाम ना लगा पाना कांग्रेस के लिए चुनाव के हार का कारण बनता नजर आ रहा है यही वजह है कि चुनाव जीतने के बाद भाजपा के सभी वरिष्ठ नेता 15 दिनों के अंदर छत्तीसगढ़ को अपराध मुक्त बनाने का दम भर रहे हैं लेकिन इसमें वह कितने सफल होते हैं यह तो कुछ दिनों में पता चल ही जाएगा

Share

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed

अपोलो हॉस्पिटल, बिलासपुर में अन्ननली के कैंसर की जटिल सर्जरी ‘इसोफैजेक्टॉमी’ सफलतापूर्वक संपन्न

बिलासपुर। छत्तीसगढ़ में कैंसर उपचार के क्षेत्र में एक महत्वपूर्ण उपलब्धि हासिल करते हुए अपोलो हॉस्पिटल, बिलासपुर में अन्ननली (फूड पाइप) के कैंसर से पीड़ित मरीज की अत्यंत जटिल एवं चुनौतीपूर्ण शल्यक्रिया इसोफैजेक्टॉमी (Esophagectomy) सफ tcलतापूर्वक की गई। इस जटिल ऑपरेशन का सफल नेतृत्व डॉ. अमोल पडेगांवकर एवं उनकी विशेषज्ञ सर्जिकल टीम ने किया।
इसोफैजेक्टॉमी को ऑन्को सर्जरी की सबसे कठिन और तकनीकी रूप से चुनौतीपूर्ण शल्यक्रियाओं में गिना जाता है। इस प्रक्रिया में कैंसरग्रस्त अन्ननली के हिस्से को निकालकर पेट (स्टमक) की सहायता से भोजन के लिए नया मार्ग बनाया जाता है। यह ऑपरेशन अत्यधिक विशेषज्ञता, अनुभवी एनेस्थीसिया टीम, आधुनिक आईसीयू सुविधाओं तथा बहु-विषयक चिकित्सा टीम के समन्वित प्रयासों की मांग करता है।
अपोलो हॉस्पिटल, बिलासपुर में इस जटिल सर्जरी की सफलता प्रदेश के लिए एक महत्वपूर्ण उपलब्धि है। इससे अब छत्तीसगढ़ एवं आसपास के क्षेत्रों के मरीजों को ऐसी उन्नत कैंसर सर्जरी के लिए महानगरों का रुख करने की आवश्यकता कम होगी और उन्हें अपने ही क्षेत्र में विश्वस्तरीय उपचार उपलब्ध हो सकेगा।
इस अवसर पर डॉ. अमोल पडेगांवकर ने कहा कि अन्ननली के कैंसर का समय पर पता चलना उपचार की सफलता के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण है। यदि किसी व्यक्ति को लंबे समय तक निगलने में कठिनाई, बिना कारण वजन कम होना, भोजन करते समय रुकावट महसूस होना अथवा लगातार उल्टी जैसी समस्याएं हों, तो तुरंत विशेषज्ञ चिकित्सक से परामर्श लेना चाहिए। प्रारंभिक अवस्था में रोग की पहचान होने पर उपचार के परिणाम कहीं अधिक बेहतर होते हैं।
अस्पताल प्रबंधन ने इस सफलता के लिए डॉ. अमोल पडेगांवकर एवं उनकी संपूर्ण सर्जिकल, एनेस्थीसिया, क्रिटिकल केयर, नर्सिंग तथा सहयोगी टीम को बधाई देते हुए कहा कि अपोलो हॉस्पिटल, बिलासपुर उन्नत कैंसर उपचार की आधुनिक सुविधाएं प्रदान करने के लिए निरंतर प्रतिबद्ध है।
यह सफल शल्यक्रिया न केवल अपोलो हॉस्पिटल, बिलासपुर की चिकित्सा विशेषज्ञता का प्रमाण है, बल्कि यह भी दर्शाती है कि अब मध्य भारत में अत्याधुनिक एवं जटिल कैंसर सर्जरी विश्वस्तरीय मानकों के अनुरूप सफलतापूर्वक की जा रही हैं।