उर्स मेले से पहले लूथरा शरीफ मार्ग की मरम्मत की मांग, इंतजामिया कमेटी ने सौंपा ज्ञापन

सीपत–खम्हरिया–लूथरा रोड की बदहाली से श्रद्धालु परेशान, जल्द मरम्मत कराने की अपील

दो माह बाद आयोजित होने वाले शहंशाहे छत्तीसगढ़ हजरत सैयद इंसान अली शाह बाबा के सालाना उर्स मेले को देखते हुए लूथरा शरीफ इंतजामिया कमेटी ने सीपत–खम्हरिया–लूथरा मुख्य मार्ग की तत्काल मरम्मत की मांग की है। कमेटी का कहना है कि यह सड़क पूरी तरह जर्जर हो चुकी है, जिससे आम लोगों और श्रद्धालुओं को आवागमन में भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।

खम्हरिया स्थित लूथरा शरीफ में शहंशाहे छत्तीसगढ़ हजरत सैयद इंसान अली शाह बाबा की दरगाह प्रदेश की प्रमुख और ऐतिहासिक दरगाहों में से एक मानी जाती है। हर वर्ष आयोजित होने वाले सालाना उर्स मेले में छत्तीसगढ़ सहित देश के विभिन्न राज्यों से बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंचते हैं। इस वर्ष भी दो माह बाद उर्स मेले का आयोजन होना है।
इंतजामिया कमेटी ने प्रशासन को दिए गए ज्ञापन में बताया है कि सीपत से खम्हरिया होते हुए लूथरा शरीफ तक जाने वाली मुख्य सड़क काफी खराब हो चुकी है। सड़क पर गड्ढों और उखड़ी हुई सतह के कारण राहगीरों और वाहन चालकों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। कमेटी ने प्रशासन से मांग की है कि उर्स मेले से पहले सड़क की मरम्मत कराकर उसे सुगम बनाया जाए, ताकि श्रद्धालुओं और स्थानीय नागरिकों को सुरक्षित एवं सुविधाजनक आवागमन मिल सके। कमेटी ने विश्वास जताया है कि प्रशासन इस मांग पर शीघ्र कार्रवाई करेगा।

इकबाल हक
अध्यक्ष लूथरा सरीफ

मुशरफ खान
दरगाह कमेटी सदस्य

Share

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *