निर्वाचन कार्य ड्यूटी पर लगे अधिकारियों-कर्मचारियों के लिए उपयुक्त सुविधा का रखे ध्यान: कलेक्टर डॉ. गौरव सिंह

मतदान के बाद ईवीएम मशीनें सेजबहार के शासकीय इंजीनियरिंग कॉलेज में होगी जमा

कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी डॉ गौरव सिंह ने आज सेजबहार स्थित शासकीय अभियांत्रिकी महाविद्यालय सेजबहार रायपुर और बीटीआई मैदान शंकर नगर स्थित शासकीय स्कूल में लोकसभा निर्वाचन-2024 के लिए बनाए गए स्ट्रांग रूम का निरीक्षण किया और आवश्यक निर्देश दिए। कलेक्टर ने चुनाव सामग्री के वितरण के लिए बनाई गई व्यवस्था का अवलोकन किया। कलेक्टर ने कहा कि पोस्टल बैलेट के संबंध में सारी व्यवस्था सुनिश्चित कर ली जाए। जिन अधिकारियों कर्मचारियों को डाक मतपत्र दिया जाना है, उनकी अंतिम सूची बना ली जाए और समय सीमा के भीतर वितरण किया जाए। कलेक्टर ने कहा कि सेकंड रेंडमाइजेशन, कमिसनिंग, डाक मतपत्रों के वितरण और वोटर स्लीप के संबंध में टाइम टेबल बना कर व्यवस्था सुनिश्चित की जाए। डॉ सिंह ने कहा कि जहां मतगणना होनी है वहीं पर ईवीएम की कमिशनिंग भी की जानी है। इस संबंध में उपयुक्त इंतजाम किए जाएं। पुलिस विभाग सुरक्षा के साथ-साथ सेजबहार के रास्ते यातायात व्यवस्था सुव्यवस्थित करें।

यथास्थान सीसीटीव्ही भी लगाएं। जिन अधिकारियों कर्मचारियों को डाक मतपत्र दिया जाना है, उनकी अंतिम सूची बना ली जाए और समय सीमा के भीतर वितरण किया जाए। उनके लिए शुद्ध पेयजल एवं महिला पुरुष के लिए पृथक पृथक शौचालय व्यवस्था सुनिश्चित कर लिया जाए। एसपी श्री संतोष सिंह ने कहा कि स्ट्रांग रूम में तीन स्तर की बेरिकेंडिग की जानी है यह अच्छी तरीके से की जाए। कलेक्टर ने कहा कि यह ध्यान रखें कि ड्यूटी में आए कर्मचारियों को यथासंभव सुविधा मिले एवं कोई तकलीफ ना हो। पोस्टल बैलेट के संबंध में सारी व्यवस्था सुनिश्चित कर ली जाए। उल्लेखनीय है कि बलौदाबाज़ार विधानसभा के लिए सामग्री वितरण केंद्र सत्यनारायण अग्रवाल शासकीय महाविद्यालय तिल्दा और धरसींवा विधानसभा क्रमांक 47, रायपुर नगर पश्चिम विधानसभा क्रमांक 49, रायपुर उत्तर विधानसभा क्रमांक 50 को सामग्री वितरण बी टी आई शंकर नगर से किया जायेगा। साथ ही रायपुर नगर दक्षिण विधानसभा क्रमांक 51,

आरंग विधानसभा क्रमांक 52 और अभनपुर विधानसभा क्रमांक 53 के लिए सामग्री वितरण केंद्र शासकीय इंजीनियरिंग महाविद्यालय सेजबहार होगा। सामग्री वापसी केंद्र बलौदाबाज़ार विधानसभा के लिए कृषि उपज मंडी बलौदाबाज़ार और अन्य सभी विधानसभा क्रमांक 47,48,49, 50,51,52,53 के लिए शासकीय इंजीनियरिंग महाविद्यालय सेजबहार होगा। विधानसभा केंद्र बलौदबाजार के किए स्ट्रॉंग रूम कृषि उपज मंडी बलौदबाजार तथा अन्य विधानसभा क्रमांक 47,48,49, 50,51,52,53 के लिए शासकीय अभियांत्रिकी महाविद्यालय, सेजबहार रायपुर होगा। इस अवसर पर एसपी श्री संतोष सिंह, नगर निगम आयुक्त श्री अबिनाश मिश्रा, जिला पंचायत सीईओ श्री विश्वदीप तथा अन्य अधिकारी उपस्थित थे।

Share

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed

अपोलो हॉस्पिटल, बिलासपुर में अन्ननली के कैंसर की जटिल सर्जरी ‘इसोफैजेक्टॉमी’ सफलतापूर्वक संपन्न

बिलासपुर। छत्तीसगढ़ में कैंसर उपचार के क्षेत्र में एक महत्वपूर्ण उपलब्धि हासिल करते हुए अपोलो हॉस्पिटल, बिलासपुर में अन्ननली (फूड पाइप) के कैंसर से पीड़ित मरीज की अत्यंत जटिल एवं चुनौतीपूर्ण शल्यक्रिया इसोफैजेक्टॉमी (Esophagectomy) सफ tcलतापूर्वक की गई। इस जटिल ऑपरेशन का सफल नेतृत्व डॉ. अमोल पडेगांवकर एवं उनकी विशेषज्ञ सर्जिकल टीम ने किया।
इसोफैजेक्टॉमी को ऑन्को सर्जरी की सबसे कठिन और तकनीकी रूप से चुनौतीपूर्ण शल्यक्रियाओं में गिना जाता है। इस प्रक्रिया में कैंसरग्रस्त अन्ननली के हिस्से को निकालकर पेट (स्टमक) की सहायता से भोजन के लिए नया मार्ग बनाया जाता है। यह ऑपरेशन अत्यधिक विशेषज्ञता, अनुभवी एनेस्थीसिया टीम, आधुनिक आईसीयू सुविधाओं तथा बहु-विषयक चिकित्सा टीम के समन्वित प्रयासों की मांग करता है।
अपोलो हॉस्पिटल, बिलासपुर में इस जटिल सर्जरी की सफलता प्रदेश के लिए एक महत्वपूर्ण उपलब्धि है। इससे अब छत्तीसगढ़ एवं आसपास के क्षेत्रों के मरीजों को ऐसी उन्नत कैंसर सर्जरी के लिए महानगरों का रुख करने की आवश्यकता कम होगी और उन्हें अपने ही क्षेत्र में विश्वस्तरीय उपचार उपलब्ध हो सकेगा।
इस अवसर पर डॉ. अमोल पडेगांवकर ने कहा कि अन्ननली के कैंसर का समय पर पता चलना उपचार की सफलता के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण है। यदि किसी व्यक्ति को लंबे समय तक निगलने में कठिनाई, बिना कारण वजन कम होना, भोजन करते समय रुकावट महसूस होना अथवा लगातार उल्टी जैसी समस्याएं हों, तो तुरंत विशेषज्ञ चिकित्सक से परामर्श लेना चाहिए। प्रारंभिक अवस्था में रोग की पहचान होने पर उपचार के परिणाम कहीं अधिक बेहतर होते हैं।
अस्पताल प्रबंधन ने इस सफलता के लिए डॉ. अमोल पडेगांवकर एवं उनकी संपूर्ण सर्जिकल, एनेस्थीसिया, क्रिटिकल केयर, नर्सिंग तथा सहयोगी टीम को बधाई देते हुए कहा कि अपोलो हॉस्पिटल, बिलासपुर उन्नत कैंसर उपचार की आधुनिक सुविधाएं प्रदान करने के लिए निरंतर प्रतिबद्ध है।
यह सफल शल्यक्रिया न केवल अपोलो हॉस्पिटल, बिलासपुर की चिकित्सा विशेषज्ञता का प्रमाण है, बल्कि यह भी दर्शाती है कि अब मध्य भारत में अत्याधुनिक एवं जटिल कैंसर सर्जरी विश्वस्तरीय मानकों के अनुरूप सफलतापूर्वक की जा रही हैं।