कल से सजेगी संस्कारों की पाठशाला: राजयोग भवन में नन्हे कदम बढ़ाएंगे उज्ज्वल भविष्य की ओर
बिलासपुर, 23 अप्रैल 2026। कल का सूरज बिलासपुर के बच्चों के लिए नई ऊर्जा और सकारात्मक बदलाव लेकर आने वाला है। प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्व विद्यालय, टेलीफोन एक्सचेंज रोड स्थित ‘राजयोग भवन’ में कल, 24 अप्रैल से बहुप्रतीक्षित 7 दिवसीय ‘बाल संस्कार शिविर’ का शुभारंभ होने जा रहा है। 28 वर्षों की गौरवशाली परंपरा को जीवंत रखते हुए, इस वर्ष भी यह आयोजन बच्चों के मानसिक और आध्यात्मिक कायाकल्प के लिए पूरी तरह तैयार है।
सेवाकेंद्र संचालिका बीके स्वाति दीदी ने आयोजन की पूर्व संध्या पर संदेश देते हुए कहा, “जैसे कच्ची मिट्टी को चाक पर चढ़ाकर सुंदर पात्र बनाया जाता है, ठीक वैसे ही 7 से 15 वर्ष की आयु वह समय है जब बच्चों के भीतर संस्कारों के बीज बोए जा सकते हैं। आज की भागदौड़ भरी और डिजिटल युग की चुनौतियों के बीच, बच्चों को अपनी जड़ों और नैतिक मूल्यों से जोड़ना समय की सबसे बड़ी मांग है।”
दीदी ने बताया कि यह शिविर केवल किताबी ज्ञान तक सीमित नहीं रहेगा, बल्कि खेल-खेल में जीवन जीने की कला सिखाई जाएगी। आज के दौर की सबसे बड़ी समस्या ‘मोबाइल एडिक्शन’ से मुक्ति के मनोवैज्ञानिक तरीके, आत्मविश्वास बढ़ाना और खुद की आंतरिक शक्तियों को पहचानना, कठिन परिस्थितियों और परीक्षा के तनाव में खुद को शांत और स्थिर रखने का हुनर, माता-पिता का सम्मान, कृतज्ञता (Gratitude) और अनुशासित जीवन शैली का महत्व, योग, प्राणायाम और एरोबिक्स के माध्यम से स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता सिखया जायेगा।
यह शिविर 24 अप्रैल से 30 अप्रैल तक प्रतिदिन सुबह 07:30 से 09:30 बजे तक चलेगा। अनुभवी प्रशिक्षकों की टीम बच्चों का स्वागत करने के लिए उत्साहित है। पंजीकरण की प्रक्रिया अंतिम चरण में है। चूंकि सीटें सीमित हैं, इसलिए जो अभिभावक अपने बच्चों के व्यक्तित्व में सकारात्मक बदलाव देखना चाहते हैं, वे तत्काल 8109738997 पर संपर्क कर निःशुल्क पंजीकरण सुनिश्चित कर सकते हैं।
बीके स्वाति दीदी ने समस्त शहरवासियों से अपील करता है कि इस स्वर्णिम अवसर का लाभ उठाएं और अपने बच्चों को संस्कारों के उपहार से नवाजें।
ईश्वरीय सेवा में,
बीके स्वाति
मुख्य संचालिका, ब्रह्माकुमारीज़, बिलासपुर

Share

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *