बिलासपुर। ग्राम परिक्रमा यात्रा कार्यक्रम एवं रायपुर में 9 मार्च को श्री राजनाथ सिंह केन्द्रीय रक्षा मंत्री भारत सरकार के मुख्य आतिथ्य में किसान महाकुम्भ आयोजित है जिसकी तैयारियों को लेकर भारतीय जनता पार्टी किसान मोर्चा जिला बिलासपुर की बैठक भाजपा कार्यालय बिलासपुर में सम्पन्न हुई।
बैठक को संबोधित करते हुए भाजपा जिलाध्यक्ष रामदेव कुमावत ने कहा कि 9 मार्च को रायपुर में किसान महाकुम्भ का आयोजन किया गया है जिसमें किसान मोर्चा के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता बिलासपुर जिला से अधिक से अधिक संख्या में जायेंगे, जिसकी तैयारी मंडल स्तर पर की जायेगी। श्री कुमावत ने कहा कि किसान मोर्चा के पदाधिकारी व कार्यकर्ताओं को गांव परिक्रमा यात्रा के तहत् ग्रामीणजनों से मुलाकात कर लाभार्थियों से चर्चा परिचर्चा करना है और भाजपा की केन्द्र एवं राज्य की योजनाओं को अवगत करना है, जिस लाभार्थी को जिस योजना का लाभ मिला है उसके बारे में चर्चा करना है और प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी के नेतृत्व में फिर से केन्द्र में भाजपा की सरकार बनाने का निवेदन करना है।
किसान मोर्चा के प्रदेश उपाध्यक्ष बृजलाल राठौर ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व वाली केन्द्र की सरकार एवं मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की राज्य सरकार आमजनों के जीवन में खुशियां लाने के लिए विभिन्न योजनायें संचालित कर रही है। इन सभी जनकल्याणकारी योजनाओं को ग्राम परिक्रमा यात्रा के माध्यम से जन-जन तक पहुॅचाना है।


किसान मोर्चा प्रदेश मंत्री राकेश तिवारी ने कहा कि ग्राम परिक्रमा यात्रा के तहत् यशस्वी प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की ओर से दस साल में किसान हित में किए गए कार्यो को इस यात्रा के माध्यम से लोगों तक पहुॅचाया जा रहा है। केन्द्र सरकार की ओर से संचालित किसान हित की योजनाओं को ग्राम स्तर तक पहुॅचाकर किसानों को बताना है।
किसान मोर्चा के जिलाध्यक्ष दुर्गा प्रसाद कश्यप ने समस्त किसान मोर्चा के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ताओं से आव्हान किया कि 9 मार्च को रायपुर में श्री राजनाथ सिंह केन्द्रीय रक्षा मंत्री भारत सरकार के मुख्य आतिथ्य में किसान महाकुम्भ आयोजित है जिसमें बिलासपुर जिले से अधिक से अधिक संख्या में कार्यकर्ताओं को जाना है और ग्राम परिक्रमा यात्रा में अधिक से अधिक लोगों से सम्पर्क करना है।
बैठक में प्रमुख रूप से भाजपा जिलाध्यक्ष रामदेव कुमावत, किसान मोर्चा प्रदेश उपाध्यक्ष बृजलाल राठौर, किसान मोर्चा प्रदेश मंत्री राकेश तिवारी, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य प्रणव शर्मा रांक, डॉ.सुनील जायसवाल, जिलाध्यक्ष दुर्गा कश्यप, जिला महामंत्री प्रदीप शुक्ला, मनीष कौशिक, रमेश साहू, नारद साहू, सतीश गुप्ता, नागेन्द्र शर्मा, राकेश गुप्ता, रमेश साहू, दुर्गा पटेल, लक्ष्मी पटेल, अन्नू तिवारी सहित किसान मोर्चा के पदाधिकारी व कार्यकर्ता बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।

Share

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed

अपोलो हॉस्पिटल, बिलासपुर में अन्ननली के कैंसर की जटिल सर्जरी ‘इसोफैजेक्टॉमी’ सफलतापूर्वक संपन्न

बिलासपुर। छत्तीसगढ़ में कैंसर उपचार के क्षेत्र में एक महत्वपूर्ण उपलब्धि हासिल करते हुए अपोलो हॉस्पिटल, बिलासपुर में अन्ननली (फूड पाइप) के कैंसर से पीड़ित मरीज की अत्यंत जटिल एवं चुनौतीपूर्ण शल्यक्रिया इसोफैजेक्टॉमी (Esophagectomy) सफ tcलतापूर्वक की गई। इस जटिल ऑपरेशन का सफल नेतृत्व डॉ. अमोल पडेगांवकर एवं उनकी विशेषज्ञ सर्जिकल टीम ने किया।
इसोफैजेक्टॉमी को ऑन्को सर्जरी की सबसे कठिन और तकनीकी रूप से चुनौतीपूर्ण शल्यक्रियाओं में गिना जाता है। इस प्रक्रिया में कैंसरग्रस्त अन्ननली के हिस्से को निकालकर पेट (स्टमक) की सहायता से भोजन के लिए नया मार्ग बनाया जाता है। यह ऑपरेशन अत्यधिक विशेषज्ञता, अनुभवी एनेस्थीसिया टीम, आधुनिक आईसीयू सुविधाओं तथा बहु-विषयक चिकित्सा टीम के समन्वित प्रयासों की मांग करता है।
अपोलो हॉस्पिटल, बिलासपुर में इस जटिल सर्जरी की सफलता प्रदेश के लिए एक महत्वपूर्ण उपलब्धि है। इससे अब छत्तीसगढ़ एवं आसपास के क्षेत्रों के मरीजों को ऐसी उन्नत कैंसर सर्जरी के लिए महानगरों का रुख करने की आवश्यकता कम होगी और उन्हें अपने ही क्षेत्र में विश्वस्तरीय उपचार उपलब्ध हो सकेगा।
इस अवसर पर डॉ. अमोल पडेगांवकर ने कहा कि अन्ननली के कैंसर का समय पर पता चलना उपचार की सफलता के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण है। यदि किसी व्यक्ति को लंबे समय तक निगलने में कठिनाई, बिना कारण वजन कम होना, भोजन करते समय रुकावट महसूस होना अथवा लगातार उल्टी जैसी समस्याएं हों, तो तुरंत विशेषज्ञ चिकित्सक से परामर्श लेना चाहिए। प्रारंभिक अवस्था में रोग की पहचान होने पर उपचार के परिणाम कहीं अधिक बेहतर होते हैं।
अस्पताल प्रबंधन ने इस सफलता के लिए डॉ. अमोल पडेगांवकर एवं उनकी संपूर्ण सर्जिकल, एनेस्थीसिया, क्रिटिकल केयर, नर्सिंग तथा सहयोगी टीम को बधाई देते हुए कहा कि अपोलो हॉस्पिटल, बिलासपुर उन्नत कैंसर उपचार की आधुनिक सुविधाएं प्रदान करने के लिए निरंतर प्रतिबद्ध है।
यह सफल शल्यक्रिया न केवल अपोलो हॉस्पिटल, बिलासपुर की चिकित्सा विशेषज्ञता का प्रमाण है, बल्कि यह भी दर्शाती है कि अब मध्य भारत में अत्याधुनिक एवं जटिल कैंसर सर्जरी विश्वस्तरीय मानकों के अनुरूप सफलतापूर्वक की जा रही हैं।