चर्च ऑफ़ ख्राईष्ट , क्रूस पर कहे गए ,यीशु के सात वाणियों पर गहन मनन चिंतन किया गया।
——+———————————————————————-
मसीहियों के दुख भोग सप्ताह के कार्यक्रम के अंतर्गत शुक्रवार को गुड फ्राइडे का कार्यक्रम संपन्न हुआ। इसमें मसीहियों के द्वारा यीशु के मृत्यु पूर्व अंतिम समय में क्रूस पर से कहे गए सात वाणियों पर गहन मनन चिंतन किया गया। इस पर सात वक्ताओं के द्वारा वाणियों पर प्रकाश डाला गया ।
चर्च ऑफ़ क्राइस्ट सी, एम, डी, चौक चर्च में निर्वाचित प्राचीन समिति के सीनियर पास्टर सुदेश पॉल ( समूह ) द्वारा दोपहर 12:00 बजे से 4:00 बजे तक गुड फ्राइडे की विशेष आराधना की गई। इसके संचालक राकेश पॉल , बाइबल पठन विवेक मसीह , प्रार्थना की अगुवाई शीबा लुईस , आश्रिता डेविड , मधुबाला ,सुलक्षणा बहादुर , मंजू निशा द्वारा की गई , भेंट उठाने का कार्य संजना डेनियल, आस्था बहादुर ,श्वेता हेनरी, प्रिया जैसल ने किया ।
सात वाणियों पर, सात अलग-अलग वक्ताओं ने अपने विचार प्रकट किये ।
पहली वाणी:— हे पिता इन्हें क्षमा कर, ये नहीं जानते कि क्या कर रहे हैं ।
दूसरी वाणी:— आज ही रात, तू मेरे साथ स्वर्ग लोक में होगा ।
तीसरी वाणी:— हे नारी देख या तेरा पुत्र है, यूहन्ना से ,और यह तेरी माता है ।
चौथी वाणी :— हे मेरे परमेश्वर, तूने मुझे क्यों छोड़ दिया ।
पांचवी वाणी:— मैं प्यासा हूं ।
छठवीं वाणी :—- पूरा हुआ ।
सातवीं वाणी:—- हे पिता, मैं अपनी आत्मा तेरे हाथों में सौंपता हूं।
उपरोक्त वाणियो पर क्रमशः आस्था बहादुर, मार्ग्रेट पॉल, शामुएल वालेस , एंजेलिना पॉल , प्रीति वालेश, प्रवीण जैसल और पास्टर सुदेशपॉल ने प्रकाश डाला।
गुड फ्राइडे की आराधना में भारी संख्या में मसीह जन उपस्थित रहे। जिसमें विल्सन जॉन मसीह ,अरविंद कुमार, मनीष दास , सालोमान सिंह, डेनियल परीक्षा , अजय सिंह ,सीरिल बी दास ,नॉर्मल हेनरी, शशांक दास ,आयुष बाग, अमन तॉती ,विवेक पॉल ,सनी जॉन, नवीन विलियम, अजय सिंह , जेरल्ड डेनियल, अनूप लवंग , एंजेलिना लवंग , फ्रेनी मसीह , एलिस दास, अरुणा दास ,अरुणा कुमार, श्वेता दास , सुनीता डेनियल , ज्योति वालेस, रीना दास ,सरिता पॉल ,एंजेलिना पॉल आदि उपस्थित रहे ।
03–04–2026 सीनियर पास्टर सुदेश पॉल

Share

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed