छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय, उप मुख्यमंत्री अरुण साव, और उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा एक दिवसीय दिल्ली प्रवास पर शनिवार को गए थे इस दौरान तीनों नेताओं ने राष्ट्रीय पदाधिकारी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी केंद्र गृहमंत्री अमित शाह भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा के अलावा उपराष्ट्रपति जगदीप धनकड़ राष्ट्रपति द्रोपति मुर्मू सहित केंद्रीय मंत्री निर्मला सीतारमण केंद्रीय मंत्री अश्विनी वैष्णो सहित अन्य नेताओं से मुलाकात की इस दौरान छत्तीसगढ़ के विकास के साथ छत्तीसगढ़ सरकार के संबंध में भी तीनों नेताओं की चर्चा भाजपा के शीष नेताओं और प्रधानमंत्री के साथ हुई है। रविवार को छत्तीसगढ़ पहुंचे उप मुख्यमंत्री अरुण साव सरकार गठन के बाद पहली बार दिल्ली जाने पर सभी नेताओं के साथ शिष्टाचार भेंट हुई है तो वहीं छत्तीसगढ़ की कामकाज और छत्तीसगढ़ के विकास को लेकर विस्तार पूर्वक सभी नेताओं से चर्चा कर छत्तीसगढ़ के विकास मैं हर संभव प्रयास करने की बात कही गई है इसके अलावा पत्रकारों ने मंत्रिमंडल गठन के बाद भी विभागों के बंटवारे के सवाल पर उपमुख्यमंत्री ने कहा कि यह मुख्यमंत्री का विशेष अधिकार है लिहाजा जल्द ही मंत्रालय का भी वितरण कर दिया जाएगा।

इसके अलावा उन्होंने कांग्रेस के द्वारा सांसदों के निलंबन पर किए जा रहे धरना प्रदर्शन और विरोध प्रदर्शन पर उप मुख्यमंत्री ने कहा कि कांग्रेस आप प्रासंगिक हो गई है और मोदी विरोध के चलते देश का विरोध करने में कांग्रेस और विपक्षी दल नहीं चूक रहे हैं।ऐसे में जनता आने वाले समय में होने वाले लोकसभा चुनाव में भी इन्हें सबक सिखाएगी। और भाजपा को केंद्र में सरकार बनाने के लिए फिर मौका देगी

Share

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed

अपोलो हॉस्पिटल, बिलासपुर में अन्ननली के कैंसर की जटिल सर्जरी ‘इसोफैजेक्टॉमी’ सफलतापूर्वक संपन्न

बिलासपुर। छत्तीसगढ़ में कैंसर उपचार के क्षेत्र में एक महत्वपूर्ण उपलब्धि हासिल करते हुए अपोलो हॉस्पिटल, बिलासपुर में अन्ननली (फूड पाइप) के कैंसर से पीड़ित मरीज की अत्यंत जटिल एवं चुनौतीपूर्ण शल्यक्रिया इसोफैजेक्टॉमी (Esophagectomy) सफ tcलतापूर्वक की गई। इस जटिल ऑपरेशन का सफल नेतृत्व डॉ. अमोल पडेगांवकर एवं उनकी विशेषज्ञ सर्जिकल टीम ने किया।
इसोफैजेक्टॉमी को ऑन्को सर्जरी की सबसे कठिन और तकनीकी रूप से चुनौतीपूर्ण शल्यक्रियाओं में गिना जाता है। इस प्रक्रिया में कैंसरग्रस्त अन्ननली के हिस्से को निकालकर पेट (स्टमक) की सहायता से भोजन के लिए नया मार्ग बनाया जाता है। यह ऑपरेशन अत्यधिक विशेषज्ञता, अनुभवी एनेस्थीसिया टीम, आधुनिक आईसीयू सुविधाओं तथा बहु-विषयक चिकित्सा टीम के समन्वित प्रयासों की मांग करता है।
अपोलो हॉस्पिटल, बिलासपुर में इस जटिल सर्जरी की सफलता प्रदेश के लिए एक महत्वपूर्ण उपलब्धि है। इससे अब छत्तीसगढ़ एवं आसपास के क्षेत्रों के मरीजों को ऐसी उन्नत कैंसर सर्जरी के लिए महानगरों का रुख करने की आवश्यकता कम होगी और उन्हें अपने ही क्षेत्र में विश्वस्तरीय उपचार उपलब्ध हो सकेगा।
इस अवसर पर डॉ. अमोल पडेगांवकर ने कहा कि अन्ननली के कैंसर का समय पर पता चलना उपचार की सफलता के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण है। यदि किसी व्यक्ति को लंबे समय तक निगलने में कठिनाई, बिना कारण वजन कम होना, भोजन करते समय रुकावट महसूस होना अथवा लगातार उल्टी जैसी समस्याएं हों, तो तुरंत विशेषज्ञ चिकित्सक से परामर्श लेना चाहिए। प्रारंभिक अवस्था में रोग की पहचान होने पर उपचार के परिणाम कहीं अधिक बेहतर होते हैं।
अस्पताल प्रबंधन ने इस सफलता के लिए डॉ. अमोल पडेगांवकर एवं उनकी संपूर्ण सर्जिकल, एनेस्थीसिया, क्रिटिकल केयर, नर्सिंग तथा सहयोगी टीम को बधाई देते हुए कहा कि अपोलो हॉस्पिटल, बिलासपुर उन्नत कैंसर उपचार की आधुनिक सुविधाएं प्रदान करने के लिए निरंतर प्रतिबद्ध है।
यह सफल शल्यक्रिया न केवल अपोलो हॉस्पिटल, बिलासपुर की चिकित्सा विशेषज्ञता का प्रमाण है, बल्कि यह भी दर्शाती है कि अब मध्य भारत में अत्याधुनिक एवं जटिल कैंसर सर्जरी विश्वस्तरीय मानकों के अनुरूप सफलतापूर्वक की जा रही हैं।