निर्धन कन्या विवाह में ब्राह्मण समाज की बहनों ने बढ़ाया सहयोग हाथ

प्राप्त जानकारी के अनुसार गोंड़ पारा स्थित श्री रामचंद्र बाड़ा में रहने वाली राधिका नाम की महिला जो कि घर घर जाकर काम करके अपने परिवार का पालन पोषण करती है जिसकी की कन्या का विवाह 16 जुलाई को होना तय हुआ है जिसकी जानकारी मिलने पर ब्राह्मण समाज से मीनू दुबे एवं अर्चना तिवारी ने सभी बहनों को एकजुट करके उस कन्या के विवाह में मदद करने का आश्वासन दिया जिसके अंतर्गत आर्थिक सहायता के साथ-साथ घरेलू चीज एवं कन्या के उपयोग की ज्यादा से ज्यादा वस्तुएं देने का निश्चय किया गया जिसमें राष्ट्रीय ब्राह्मण महासंघ की ज्यादा से ज्यादा बहने शामिलहुई संभाग प्रभारी मीनू दुबे अर्चना तिवारी संजना मिश्रा प्रेमलता दुबे प्रेमलता तिवारी रीना झा ममता मिश्रा संध्या पांडे मंजू मिश्रा विनीता मिश्रा रश्मि लता मिश्रा किरण बाजपेई शशि तिवारी, संगीता तिवारी पूनम बाजपेई ज्योत्स्ना रेखा, सुषमा, रेनू सभी ने मिलकर साड़ियां सूट बेडशीट बिछिया ट्रॉली बैग सीलिंग फैन51 बर्तन लड़के के लिए सूट का कपड़ा राशन सामग्री में चावल आटा चांदी की बिछिया चांदी के श्री रामचंद्र दरबार एवं नगद राशि 3100 की कन्या की माता-पिता को दी गई और भविष्य में भी सभी ब्राह्मण समाज की बहनों ने यह आश्वासन दिया कि वह जहां कहीं भी निर्धन कन्या को अपने नव जीवन में प्रवेश हेतु एवं विवाह कार्य के लिए जरूरत होगी वहां पर ब्राह्मण बहने अन्य संगठन के साथ भी एकजुट होकर उसकी मदद के लिए हाथ बढ़ाएंगी इसके साथ ही मीनू दुबे एवं अर्चना तिवारी ने जन समुदाय को यह भी बताया कि निर्धन कन्या किसी एक परिवार की नहीं बल्कि पूरे समाज की जिम्मेदारी है हमारी एक छोटी सी पहल किसी बच्ची को एक सम्मान पूर्वक जिंदगी जीने में मदद कर सके यही राष्ट्रीय ब्राह्मण महासंघ जिला बिलासपुर एवं अन्य समुदाय संगठन के सहयोग के साथ में अपेक्षा करते हैं ब्राह्मण समाज से ही मीनू दुबे अर्चना तिवारी संजना मिश्रा एवं प्रेमलता दुबे एवं और रश्मि लता मिश्रा का कहना है कि जिस तरह से बूंद बूंद करके घड़ा भरता है इस तरह से अगर हर संगठन हर समाज और हर समुदाय एक-एक हाथ भी अगर मदद के लिए आगे बढ़ते हैं तो किसी के भी घर पर निर्धन कन्या विवाह नहीं बल्कि सिर्फ कन्यादान की ही परंपरा चरितार्थ होगी

Share

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *