//पक्षियों को दाना पानी ऐन .एस.एस .के वालिंटियर द्वारा//

गर्मियों के बढ़ते तापमान को ध्यान में रखते हुए डी.पी. विप्र महाविद्यालय के राष्ट्रीय सेवा योजना (NSS) के स्वयंसेवकों द्वारा महाविद्यालय परिसर में पक्षियों के लिए दाना-पानी की व्यवस्था की गई। इस सराहनीय पहल के अंतर्गत विभिन्न स्थानों पर पात्रों में स्वच्छ जल एवं अनाज रखा गया, जिससे पक्षियों को गर्मी से राहत मिल सके।

इस अवसर पर स्वयंसेवकों ने पशु-पक्षियों के संरक्षण एवं “जल बचाओ” के महत्व को लेकर जागरूकता अभियान भी चलाया। उन्होंने विद्यार्थियों एवं आमजन को संदेश दिया कि गर्मियों में जीव-जंतुओं के लिए पानी की व्यवस्था करना हम सभी की जिम्मेदारी है तथा जल का संरक्षण अत्यंत आवश्यक है।

कार्यक्रम में एनएसएस के स्वयंसेवक रिद्धि दीपिका संजना शनिदेव सिमोन अंकित आँचल प्राप्ति अंशिका संगीता ने सक्रिय भागीदारी निभाई और समाज के प्रति अपनी जिम्मेदारी का परिचय दिया। यह पहल पर्यावरण संरक्षण एवं संवेदनशीलता की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।
राष्ट्रीय सेवा योजना के इस कार्य से महाविद्यालय परिवार के चेयरमैन श्री अनुराग शुक्ला प्रिंसिपल डॉ.अंजू शुक्ला डॉ मनीष तिवारी,डॉ एम एस तंबोली,डॉ.निधीश चौबे
प्रोग्राम ऑफिसर डॉ.किरण डॉ यूपेश ,हैलसीयन कांत , आकांक्षा गौतम ने इस काम के लिए सभी बच्चों को बधाई दी।

Share

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *