श्रीराम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा वाले दिन को पूरे बिलासपुर नगर में ऐतिहासिक उत्सव मनाए जाने की योजना को लेकर आज जिला भाजपा कार्यालय में बिलासपुर विधानसभा के भाजपा कार्यकर्ताओ की बैठक आयोजित की गई जिसमे पूर्व मंत्री नगर विधायक अमर अग्रवाल संघ के विभाग प्रचारक गणेश साहू, नगर संघचालक प्रदीप शर्मा भाजपा जिलाध्यक्ष रामदेव कुमावत कोषाध्यक्ष पूर्व महापौर किशोर राय गुलशन ऋषि सम्मिलित हुए पूर्व मंत्री नगर विधायक अमर अग्रवाल ने भाजपा कार्यकर्ताओं से अपील करते हुए कहा कि यह क्षण हम सब के लिए ऐतिहासिक होगा पिछले साढ़े पांच सौ वर्ष के लम्बे संघर्ष के बाद अंततः अयोध्या में श्रीराम जन्मभूमि में मंदिर निर्माण का कार्य पूर्ण होने जा रही है वर्षो वर्षो की प्रतीक्षा और पीढ़ियों तक चली संघर्ष की परिणीति स्वरूप श्री रामलाला अब अपने धाम में विराजने जा रहे हैं ऐसे समय में हम सब का दायित्व बनता है कि हम इस क्षण को उत्सव में बदल दें घर घर दिवाली हो जगह जगह संकीर्तन हो हम वह सौभाग्यशाली पीढ़ी है जो श्रीराम मंदिर को पुनः प्रतिस्थापित होते हुए देखेंगे ऐसे में हमे अपनी अपनी भागीदारी सुनिश्चित करने की आवश्यकता है

उत्सव वाले दिन हम सब मिल कर अपने ही नगर को अपने गली मोहल्ले को अयोध्या बनाने की इस कृतज्ञ भावना से जुट जाएं पूरे 22 जनवरी को जब पूरे देश में उत्सव का वातावरण होगा ऐसे में हमारा बिलासपुर भी अछूता न रहे ऐसी संकल्प के साथ हम सभी अपने गली मोहल्ले के स्थापित मंदिरों में अपने अपने स्तर पर महोसवों का आयोजन करे अभी से मंदिरों की लिपाई पुताई साज सज्जा की योजना बना लें प्रत्येक व्यक्ति हर घर को उत्सव का न्यौता भेजें मंदिर परिसरो में धार्मिक आयोजनो के माध्यम से समूचे नगर को राममय बना देने का संकल्प के साथ अपनी आस्था को प्रभु के चरणों में समर्पित करना है

आज हम यहां से ठान कर निकलें की बिलासपुर नगरी में भगवान के प्राण प्रतिष्ठा वाले दिन गली गली द्वार द्वार में ऐसा दिव्य महोत्सव का आयोजन करेंगे जिसकी सराहना पूरे देश भर में होगी
इस अवसर पर बिलासपुर विधानसभा के भाजपा कार्यकर्ता पदाधिकारी भारी संख्या में उपस्थित थे

Share

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed

अपोलो हॉस्पिटल, बिलासपुर में अन्ननली के कैंसर की जटिल सर्जरी ‘इसोफैजेक्टॉमी’ सफलतापूर्वक संपन्न

बिलासपुर। छत्तीसगढ़ में कैंसर उपचार के क्षेत्र में एक महत्वपूर्ण उपलब्धि हासिल करते हुए अपोलो हॉस्पिटल, बिलासपुर में अन्ननली (फूड पाइप) के कैंसर से पीड़ित मरीज की अत्यंत जटिल एवं चुनौतीपूर्ण शल्यक्रिया इसोफैजेक्टॉमी (Esophagectomy) सफ tcलतापूर्वक की गई। इस जटिल ऑपरेशन का सफल नेतृत्व डॉ. अमोल पडेगांवकर एवं उनकी विशेषज्ञ सर्जिकल टीम ने किया।
इसोफैजेक्टॉमी को ऑन्को सर्जरी की सबसे कठिन और तकनीकी रूप से चुनौतीपूर्ण शल्यक्रियाओं में गिना जाता है। इस प्रक्रिया में कैंसरग्रस्त अन्ननली के हिस्से को निकालकर पेट (स्टमक) की सहायता से भोजन के लिए नया मार्ग बनाया जाता है। यह ऑपरेशन अत्यधिक विशेषज्ञता, अनुभवी एनेस्थीसिया टीम, आधुनिक आईसीयू सुविधाओं तथा बहु-विषयक चिकित्सा टीम के समन्वित प्रयासों की मांग करता है।
अपोलो हॉस्पिटल, बिलासपुर में इस जटिल सर्जरी की सफलता प्रदेश के लिए एक महत्वपूर्ण उपलब्धि है। इससे अब छत्तीसगढ़ एवं आसपास के क्षेत्रों के मरीजों को ऐसी उन्नत कैंसर सर्जरी के लिए महानगरों का रुख करने की आवश्यकता कम होगी और उन्हें अपने ही क्षेत्र में विश्वस्तरीय उपचार उपलब्ध हो सकेगा।
इस अवसर पर डॉ. अमोल पडेगांवकर ने कहा कि अन्ननली के कैंसर का समय पर पता चलना उपचार की सफलता के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण है। यदि किसी व्यक्ति को लंबे समय तक निगलने में कठिनाई, बिना कारण वजन कम होना, भोजन करते समय रुकावट महसूस होना अथवा लगातार उल्टी जैसी समस्याएं हों, तो तुरंत विशेषज्ञ चिकित्सक से परामर्श लेना चाहिए। प्रारंभिक अवस्था में रोग की पहचान होने पर उपचार के परिणाम कहीं अधिक बेहतर होते हैं।
अस्पताल प्रबंधन ने इस सफलता के लिए डॉ. अमोल पडेगांवकर एवं उनकी संपूर्ण सर्जिकल, एनेस्थीसिया, क्रिटिकल केयर, नर्सिंग तथा सहयोगी टीम को बधाई देते हुए कहा कि अपोलो हॉस्पिटल, बिलासपुर उन्नत कैंसर उपचार की आधुनिक सुविधाएं प्रदान करने के लिए निरंतर प्रतिबद्ध है।
यह सफल शल्यक्रिया न केवल अपोलो हॉस्पिटल, बिलासपुर की चिकित्सा विशेषज्ञता का प्रमाण है, बल्कि यह भी दर्शाती है कि अब मध्य भारत में अत्याधुनिक एवं जटिल कैंसर सर्जरी विश्वस्तरीय मानकों के अनुरूप सफलतापूर्वक की जा रही हैं।