बिलासपुर में एसी बड़ी घटनाएँ नहीं रुक रही है और इसका अच्छा प्रभाव लोगो पर नहीं पड़ रहा है बिलासपुर का माहौल लगातार ख़राब होता जा रहा है बीजेपी सरकार को जनता की तकलीफ़ों से कोई लेना देना नहीं है। ट्रांसफ़र पोस्टिंग उद्योग में व्यस्त थी सरकार और अब झूठी गारंटी दे रही है।बिलासपुर ने बीजेपी के नेता सत्ता के नशे में मस्त है।लॉ एंड ऑर्डर ध्वस्त है और शहर अपराधियों के हवाले है और बहन,बेटियाँ असुरक्षित है।


बिलासपुर।सिरगिट्टी थाना इलाके में शर्मसार कर देने वाली घटना समाने आई है। वहशी दरिंदे ने  3 साल की मासूम को अपनी हवस का शिकार बनाया।सिरगिट्टी थाना इलाके में एक अज्ञात आरोपी ने 3 साल की बच्ची के साथ रेप की घटना को अंजाम दिया।वही मासूम को गंभीर हालत में सिम्स में भर्ती कराया गया।इलाज के दौरान मासूम ने तोड दम।दिल को झकझोर देने वाली इस घटना से क्षेत्र के लोगों में खासा आक्रोश वही पुलिस इस मामले में गंभीरता दिखाते हुए आरोपी की तलाश में जुटी।

शाम 4:00 बजे के लगभग 3 वर्ष की बालिका ,की माँ नेअपनी बच्ची को घर में नही मिलने पर खोजना प्रारंभ किया तब पता चला सामने रहने वाले अपचारी बालक उम्र लगभग 14 वर्ष ने उसको अपने बाथरूम में बंद करके रखा है खुलवाने पर बच्ची अचेत अवस्था में मिली जिसे सिम्स बिलासपुर ले जाया गया जहां डॉक्टर उन्हें ब्राड डेड बताया ।
अपचारी बालक को हिरासत में ले लिया गया है।
मर्ग एवं हत्या का अपराध कायम किया गया है पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर अग्रिम कार्रवाई की जायेगी।

Share

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed

अपोलो हॉस्पिटल, बिलासपुर में अन्ननली के कैंसर की जटिल सर्जरी ‘इसोफैजेक्टॉमी’ सफलतापूर्वक संपन्न

बिलासपुर। छत्तीसगढ़ में कैंसर उपचार के क्षेत्र में एक महत्वपूर्ण उपलब्धि हासिल करते हुए अपोलो हॉस्पिटल, बिलासपुर में अन्ननली (फूड पाइप) के कैंसर से पीड़ित मरीज की अत्यंत जटिल एवं चुनौतीपूर्ण शल्यक्रिया इसोफैजेक्टॉमी (Esophagectomy) सफ tcलतापूर्वक की गई। इस जटिल ऑपरेशन का सफल नेतृत्व डॉ. अमोल पडेगांवकर एवं उनकी विशेषज्ञ सर्जिकल टीम ने किया।
इसोफैजेक्टॉमी को ऑन्को सर्जरी की सबसे कठिन और तकनीकी रूप से चुनौतीपूर्ण शल्यक्रियाओं में गिना जाता है। इस प्रक्रिया में कैंसरग्रस्त अन्ननली के हिस्से को निकालकर पेट (स्टमक) की सहायता से भोजन के लिए नया मार्ग बनाया जाता है। यह ऑपरेशन अत्यधिक विशेषज्ञता, अनुभवी एनेस्थीसिया टीम, आधुनिक आईसीयू सुविधाओं तथा बहु-विषयक चिकित्सा टीम के समन्वित प्रयासों की मांग करता है।
अपोलो हॉस्पिटल, बिलासपुर में इस जटिल सर्जरी की सफलता प्रदेश के लिए एक महत्वपूर्ण उपलब्धि है। इससे अब छत्तीसगढ़ एवं आसपास के क्षेत्रों के मरीजों को ऐसी उन्नत कैंसर सर्जरी के लिए महानगरों का रुख करने की आवश्यकता कम होगी और उन्हें अपने ही क्षेत्र में विश्वस्तरीय उपचार उपलब्ध हो सकेगा।
इस अवसर पर डॉ. अमोल पडेगांवकर ने कहा कि अन्ननली के कैंसर का समय पर पता चलना उपचार की सफलता के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण है। यदि किसी व्यक्ति को लंबे समय तक निगलने में कठिनाई, बिना कारण वजन कम होना, भोजन करते समय रुकावट महसूस होना अथवा लगातार उल्टी जैसी समस्याएं हों, तो तुरंत विशेषज्ञ चिकित्सक से परामर्श लेना चाहिए। प्रारंभिक अवस्था में रोग की पहचान होने पर उपचार के परिणाम कहीं अधिक बेहतर होते हैं।
अस्पताल प्रबंधन ने इस सफलता के लिए डॉ. अमोल पडेगांवकर एवं उनकी संपूर्ण सर्जिकल, एनेस्थीसिया, क्रिटिकल केयर, नर्सिंग तथा सहयोगी टीम को बधाई देते हुए कहा कि अपोलो हॉस्पिटल, बिलासपुर उन्नत कैंसर उपचार की आधुनिक सुविधाएं प्रदान करने के लिए निरंतर प्रतिबद्ध है।
यह सफल शल्यक्रिया न केवल अपोलो हॉस्पिटल, बिलासपुर की चिकित्सा विशेषज्ञता का प्रमाण है, बल्कि यह भी दर्शाती है कि अब मध्य भारत में अत्याधुनिक एवं जटिल कैंसर सर्जरी विश्वस्तरीय मानकों के अनुरूप सफलतापूर्वक की जा रही हैं।