मंडल रेल प्रबंधक, श्री प्रवीण पाण्डेय द्वारा बिलासपुर-रायगढ़ सेक्शन व रायगढ़ स्टेशन का निरीक्षण |

निरीक्षण के दौरान अमृत भारत स्टेशन योजना के तहत स्टेशन में हो रहे विकास कार्यों का जायजा लिए |

बिलासपुर :- 19 जनवरी 2024 मंडल रेल प्रबंधक श्री प्रवीण पाण्डेय द्वारा आज बिलासपुर-रायगढ़ सेक्शन का निरीक्षण किया गया | मंडल रेल प्रबंधक श्री प्रवीण पाण्डेय, सभी शाखाधिकारियों के साथ बिलासपुर से प्रातः निरीक्षण यान में बिलासपुर-रायगढ़ सेक्शन में निरीक्षण करते हुये रायगढ़ स्टेशन पहुंचे | इस दौरान उन्होने पटरियों, सिग्नल, इंटरलाकिंग, प्वांइट्स, समपार फाटक आदि की संरक्षा का बारीकी से निरीक्षण कर जायजा लिये । रायगढ़ स्टेशन में मंडल रेल प्रबंधक द्वारा रायगढ़ स्टेशन में अमृत भारत स्टेशन योजना के अंतर्गत हो रहे स्टेशन पुनर्विकास के सभी कार्यों का कार्यस्थल पर जाकर निरीक्षण किया गया । निरीक्षण के दौरान माननीय वित्त, वाणिज्य कर, आवास एवं पर्यावरण, योजना आर्थिक एवं साख्यिकी मंत्री छत्तीसगढ़ शासन श्री ओ पी चौधरी भी साथ थे | उन्हें रायगढ़ स्टेशन में हो रहे विकास के सम्पूर्ण कार्य योजना की विस्तृत जानकारी दी गई | साथ ही कार्य के प्रगति के बारे में भी बताया गया | इस दौरान प्लेटफार्म, फुट ओवरब्रिज सहित उपलब्ध यात्री सुविधाओं का भी निरीक्षण किया गया | माननीय मंत्री से नये रेलवे लाइन, रेलवे की विभिन्न परियोजनाओं एवं अधोसंरचना के वित्तीय पक्ष के साथ ही सुविधाओं के सुदृढ़ीकरण सहित विभिन्न मुद्दों पर विस्तृत चर्चा हुई | मंडल रेल प्रबंधक द्वारा अधिकारियों को पुनर्विकास के सभी कार्यों को तीव्र गति से पूरा करने का निर्देश भी दिये गए | साथ ही विकास कार्यों के निर्माण के दौरान यात्रियों को किसी भी प्रकार का परेशानी न हो इसका विशेष ध्यान रखने की बात भी उन्होने कही |

ज्ञात हो कि अमृत भारत स्टेशन योजना के तहत रायगढ़ स्टेशन को यात्रियों के अनुकूल सर्वसुविधायुक्त बनाने हेतु यात्री सुविधा विकास के अनेक कार्य कराये जा रहे हैं, जिससे यात्रियों को भविष्य में और बेहतर आधुनिक सुविधाएं मिलेगी । इसके अंतर्गत सर्कुलेटिंग क्षेत्र को बेहतर बनाते हुये रोड को चौड़ा कर सुगम मार्ग बनाना, एयर पोर्ट की तर्ज पर स्टेशन भवन प्रवेश पोर्च बनाना, व्यवस्थित प्रवेश व निकासी द्वार बनाना, सुव्यवस्थित पार्किंग एरिया डेवलप करना, गार्डन विकसित कर सौंदर्यीकरण करना, स्थानीय कला-संस्कृति की चित्रकारी, बेहतर प्रकाश व्यवस्था सुनिश्चित करना, डिजाइनर साइनेजेस, चौड़े फुटओवर ब्रिज का निर्माण, प्लेटफार्म का फ्लोरिंग, अतिरिक्त प्लेटफार्म शेल्टर का निर्माण, प्लेटफार्म में अतिरिक्त शौचालय का निर्माण, प्रतीक्षालय का नवीनीकरण करना, महिलाओं, वरिष्ठजनों व दिव्यांगजनों के अनुकूल दीर्घकालिक सुविधाएं उपलब्ध कराना जैसे विभिन्न कार्य शामिल हैं | ये सभी कार्य योजनाबद्ध तरीके से किए जा रहे हैं ।

Share

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed

अपोलो हॉस्पिटल, बिलासपुर में अन्ननली के कैंसर की जटिल सर्जरी ‘इसोफैजेक्टॉमी’ सफलतापूर्वक संपन्न

बिलासपुर। छत्तीसगढ़ में कैंसर उपचार के क्षेत्र में एक महत्वपूर्ण उपलब्धि हासिल करते हुए अपोलो हॉस्पिटल, बिलासपुर में अन्ननली (फूड पाइप) के कैंसर से पीड़ित मरीज की अत्यंत जटिल एवं चुनौतीपूर्ण शल्यक्रिया इसोफैजेक्टॉमी (Esophagectomy) सफ tcलतापूर्वक की गई। इस जटिल ऑपरेशन का सफल नेतृत्व डॉ. अमोल पडेगांवकर एवं उनकी विशेषज्ञ सर्जिकल टीम ने किया।
इसोफैजेक्टॉमी को ऑन्को सर्जरी की सबसे कठिन और तकनीकी रूप से चुनौतीपूर्ण शल्यक्रियाओं में गिना जाता है। इस प्रक्रिया में कैंसरग्रस्त अन्ननली के हिस्से को निकालकर पेट (स्टमक) की सहायता से भोजन के लिए नया मार्ग बनाया जाता है। यह ऑपरेशन अत्यधिक विशेषज्ञता, अनुभवी एनेस्थीसिया टीम, आधुनिक आईसीयू सुविधाओं तथा बहु-विषयक चिकित्सा टीम के समन्वित प्रयासों की मांग करता है।
अपोलो हॉस्पिटल, बिलासपुर में इस जटिल सर्जरी की सफलता प्रदेश के लिए एक महत्वपूर्ण उपलब्धि है। इससे अब छत्तीसगढ़ एवं आसपास के क्षेत्रों के मरीजों को ऐसी उन्नत कैंसर सर्जरी के लिए महानगरों का रुख करने की आवश्यकता कम होगी और उन्हें अपने ही क्षेत्र में विश्वस्तरीय उपचार उपलब्ध हो सकेगा।
इस अवसर पर डॉ. अमोल पडेगांवकर ने कहा कि अन्ननली के कैंसर का समय पर पता चलना उपचार की सफलता के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण है। यदि किसी व्यक्ति को लंबे समय तक निगलने में कठिनाई, बिना कारण वजन कम होना, भोजन करते समय रुकावट महसूस होना अथवा लगातार उल्टी जैसी समस्याएं हों, तो तुरंत विशेषज्ञ चिकित्सक से परामर्श लेना चाहिए। प्रारंभिक अवस्था में रोग की पहचान होने पर उपचार के परिणाम कहीं अधिक बेहतर होते हैं।
अस्पताल प्रबंधन ने इस सफलता के लिए डॉ. अमोल पडेगांवकर एवं उनकी संपूर्ण सर्जिकल, एनेस्थीसिया, क्रिटिकल केयर, नर्सिंग तथा सहयोगी टीम को बधाई देते हुए कहा कि अपोलो हॉस्पिटल, बिलासपुर उन्नत कैंसर उपचार की आधुनिक सुविधाएं प्रदान करने के लिए निरंतर प्रतिबद्ध है।
यह सफल शल्यक्रिया न केवल अपोलो हॉस्पिटल, बिलासपुर की चिकित्सा विशेषज्ञता का प्रमाण है, बल्कि यह भी दर्शाती है कि अब मध्य भारत में अत्याधुनिक एवं जटिल कैंसर सर्जरी विश्वस्तरीय मानकों के अनुरूप सफलतापूर्वक की जा रही हैं।