
*वैशाख शुक्ल अष्टमी को श्री पीतांबरा पीठ में बगलामुखी जयंती हर्षोल्लास के साथ श्रद्धापूर्वक मनाया गया :आचार्य डॉ. दिनेश जी महाराज ने बताया साधना का महत्व
सुभाष चौक, सरकंडा स्थित श्री पीतांबरा पीठ त्रिदेव मंदिर में वैशाख शुक्ल अष्टमी के पावन अवसर पर ब्रह्मशक्ति माँ बगलामुखी की जयंती का महापर्व हर्षोल्लास के साथ मनाया जाएगा। इस महोत्सव की तैयारियों को लेकर पीठ के पीठाधीश्वर आचार्य डॉ. दिनेश जी महाराज ने माँ बगलामुखी के कलयुग में उनकी साधना के महत्व पर विस्तार से प्रकाश डाला है।
कलयुग में उपासना का महत्व और लाभ
पीठाधीश्वर आचार्य डॉ. दिनेश जी महाराज के अनुसार, वर्तमान युग में जहाँ मानसिक तनाव, प्रतिस्पर्धा और कानूनी जटिलताएँ अधिक हैं, वहाँ माँ की साधना एक ‘सुरक्षा कवच’ की तरह कार्य करती है। उनकी उपासना के प्रमुख लाभ निम्नलिखित हैं –
शत्रु बाधा और विजय:* वाद-विवाद, शास्त्रार्थ और कानूनी मुकदमों (न्यायालयीन मामलों) में सत्य के पक्ष में विजय प्राप्त करने के लिए माँ की कृपा अनिवार्य है। यह शत्रुओं की बुद्धि और वाणी का स्तंभन कर उन्हें परास्त करती है।
सुरक्षा और न्याय:* यदि कोई अकारण अत्याचार कर रहा हो, तो उसे रोकने और सबक सिखाने के लिए माँ की शक्ति का आह्वान किया जाता है।
*वाक् सिद्धि: राजनीति, न्यायपालिका या सार्वजनिक क्षेत्र से जुड़े लोगों के लिए माँ की साधना वाक्-चातुर्य और प्रभावशीलता प्रदान करती है।
सर्व मनोरथ सिद्धि: संतान प्राप्ति, योग्य वर-वधू की प्राप्ति, यश-कीर्ति और ग्रहों (विशेषकर मंगल और शनि) के अशुभ प्रभाव की शांति के लिए यह साधना अचूक है।
विद्यार्थियों हेतु: प्रतियोगी परीक्षाओं में एकाग्रता बढ़ाने और सफलता के लिए माँ का आशीर्वाद लेते हैं।
माँ बगलामुखी की साधना अत्यंत उग्र और शक्तिशाली होती है, अतः इसे सदैव योग्य गुरु के मार्गदर्शन में ही करना चाहिए।
उत्सव का कार्यक्रम और विशेष पूजन
जयंती के पावन पर्व पर श्री पीतांबरा पीठ में प्रतिदिन माँ बगलामुखी का भव्य श्रृंगार एवं विशेष पूजन किया गया।
इसी कड़ी में प्रातःकाल श्री शारदेश्वर पारदेश्वर महादेव का विधिवत रुद्राभिषेक, श्री महाकाली, महालक्ष्मी और महासरस्वती देवी का ‘श्रीसूक्त’ के षोडश मंत्रों द्वारा दुग्धधारा पूर्वक अभिषेक, मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान श्रीराम और रिद्धि-सिद्धि के दाता श्री सिद्धिविनायक जी का विशेष पूजन एवं मनोहारी श्रृंगार किया गया।
नौ दिवसीय पीताम्बरा हवनात्मक महायज्ञ का आयोजन किया गया था। वैशाख कृष्ण चतुर्दशी से प्रारंभ होकर यह ‘श्री पीताम्बरा हवनात्मक यज्ञ’ प्रतिदिन रात्रि 8:00 बजे से 12:30 बजे तक आयोजित किया जा रहा था। इस अनुष्ठान की पूर्णाहुति बगलामुखी जयंती के पावन पर्व पर रात्रिकाल में संपन्न की गयी।
इस अवसर पर छत्तीसगढ़ गौ सेवा आयोग अध्यक्ष श्री विशेषर सिंह पटेल, श्री हर्षवर्धन अग्रवाल अधिवक्ता, डॉ अंकिता पाण्डेय, डॉ अमिता दीपेश पाण्डेय,अधिवक्ता अपराजिता पाण्डेय,पं. मधुसूदन पाण्डेय,केसरी नंदन पाण्डेय,गौरी पाण्डेय,पं. संजय पाण्डेय,पं. दुर्गेश पाण्डेय, पं.किशन तिवारी,पं.आशु दुबे एवं भारी संख्या में गणमान्य नागरिक भक्तगण उपस्थित रहे।
मीडिया प्रभारी
डॉ. अमिता दीपेश पाण्डेय
श्री पीतांबरा पीठ, त्रिदेव मंदिर सुभाष चौक, सरकंडा बिलासपुर छत्तीसगढ़

