बिलासपुर। प्रदेश भारतीय जनता पार्टी की कार्य योजना अनुसार जिला कार्यसमिति बैठक के पश्चात भाजपा बिलासपुर दक्षिण मंडल की कार्यसमिति बैठक भाजपा कार्यालय बिलासपुर में आयोजित की गई, जिसमें मुख्यवक्ता भाजपा के जिलाध्यक्ष रामदेव कुमावत ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि भारतीय जनता पार्टी कार्यकर्ताओें के त्याग तपश्या की वजह से आज विश्व में एक सबसे बड़ी पार्टी है। उन्होंने पार्टी की विचारधारा एवं इतिहास पर विस्तृत रूप से प्रकाश डाला। उन्होंने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए पार्टी को और अधिक सशक्त बनाने का आव्हान किया।

बैठक के प्रारंभ में भाजपा मंडल अध्यक्ष जुगलकिशोर अग्रवाल द्वारा मंडल कार्यसमिति में प्रस्तावना भाषण देकर बैठक की विस्तार पूर्वक जानकारी दी। तत्पश्चात मंडल प्रभारी मनीष अग्रवाल ने पार्टी के आगामी कार्यक्रमों की रूप रेखा के संबंध में जानकारी दी। उन्होंने इसे मंडल एवं बूथ स्तर पर आयोजित करने की बात कही। इस अवसर पर महिला मोर्चा मंडल अध्यक्ष शोभा कश्यप द्वारा राष्ट्रपति महोदया के अभिभाषण के मुख्य बिंदुओं का वाचन किया। इस अवसर पर अल्पसंख्यक आयोग के पूर्व अध्यक्ष मुर्तुजा वनक ने भाजपा प्रदेश कार्यसमिति की बैठक में पारित राजनीतिक प्रस्ताव को कार्यकर्ताओं के बीच रखा। बैठक के अंत में मंडल में दिवंगत हुए भाजपा नेता पूर्व महापौर स्व.उमाशंकर जायसवाल, स्व.गिरधारी अग्रवाल, स्व.राजेन्द्र तिवारी को स्मरण करते हुए उन्हें दो मिनट की मौन श्रद्धाजंलि अर्पित की गई। कार्यक्रम का संचालन मंडल महामंत्री अमित तिवारी व आभार नारायण गोस्वामी ने किया।

Share

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *