**बेलतरा विधानसभा को करोड़ो की सौगात देने पर विधायक सुशांत ने उप मुख्यमंत्री का जताया आभार*
*
*श्री राम की प्रतिमा भेंटकर किया सम्मान*

*28 करोड़ 93 लाख के जल आवर्धन योजना से नए वार्डों में दूर होगी पानी की समस्या, मिलेगा शुद्ध पानी*

*निगम में शामिल बेलतरा के 5 नए क्षेत्रों में बिछाई जाएगी पाइपलाइन और पानी टंकी का निर्माण*

बिलासपुरः नगर निगम में शामिल बेलतरा विधानसभा क्षेत्र के वार्डों में 32 करोड़ से अधिक के विकास कार्यों की सौगात देने पर विधायक सुशांत शुक्ला ने उप मुख्यमंत्री श्री अरूण साव को प्रभु श्री राम की प्रतिमा भेंटकर आभार व्यक्त किया। विदित है की
विधायक सुशांत शुक्ला के प्रयासों से नगर पालिक निगम में शामिल बेलतरा विधानसभा के वार्डों को उप मुख्यमंत्री श्री अरूण साव ने बड़ी सौगात दी है, बेलतरा विधानसभा के 32 करोड़ 49 लाख के कार्यों का आज उप मुख्यमंत्री श्री साव ने भूमिपूजन और लोकार्पण किया। जिनमें 31 करोड़ 5 लाख की लागत के कार्यों का भूमिपूजन और 1 करोड़ 44 लाख के कार्यों का लोकार्पण शामिल है।

स्वीकृत हुए इन कार्यों में सबसे बड़ी सौगात क्षेत्रवासियों के लिए जल प्रबंधन के कार्य शामिल है। 15 वें वित्त आयोग के तहत 28 करोड़ 93 लाख की लागत से बेलतरा विस के खमतराई, बहतराई लिंगियाडीह, बिजौर और कोनी क्षेत्र में पाइपलाइन और पानी टंकी का काम किया जाएगा। इस कार्य से निगम सीमा में जुड़े नए क्षेत्रों में पानी की समस्या से निजात मिलेगी और लोगों को शुद्ध पानी मिलेगा। इससे पहले चिल्हाटी के लिए भी जल प्रबंधन कार्य की स्वीकृति मिल चुकी है। इसके अलावा जिला खेल परिसर में 1 करोड़ 50 लाख की लागत से फ्लड लाइट लगाई जाएगी,इसके अलावा 1 करोड़ 7 लाख की लागत से बेलतरा विधानसभा क्षेत्र के वार्डों में सीसी सड़क और नाली के कार्यों का आज उप मुख्यमंत्री श्री अरूण साव ने भूमिपूजन किया।

वहीं क्षेत्र के विभिन्न वार्डों में बनाई गई सीसी सड़क और नाली के 1 करोड़ 44 लाख के कार्यों का लोकार्पण किया गया। बेलतरा विधानसभा क्षेत्र को लगातार मिल रहे विकास कार्यों की सौगात से क्षेत्रवासियों ने भी उप मुख्यमंत्री श्री अरूण साव और विधायक श्री सुशांत शुक्ला का आभार व्यक्त किया है।

Share

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *