अखिल भारत वर्षीय यादव महासभा छत्तीसगढ़ की प्रदेश कार्यकारणी की बैठक दिनांक 13.01.2024शनिवार को बिलासपुर के यादव में श्री भूवनेश्वर यादव प्रदेश अध्यक्ष की अध्यक्षता में संपन्न हुई जिसमें प्रमुख एजेंडा इस्प्रकार थे।1.जिला इकाईयों द्वारा वर्ष 2023में किए गए कार्यों की समीक्षा,

  1. अहीर रेजिमेंट मिशन तथा रेजांगला कलस यात्रा की प्रगति।
  2. जातिगत जनगणना तथा ओबीसी आरक्षण के विषय पर चर्चा।
  3. राष्ट्रीय अधिवेशन भोपाल मध्यप्रदेश की स्मारिका के संबंध जानकारी प्राप्त करना
    5 राष्ट्रीय अधिवेशन भोपाल मध्यप्रदेश में जाने वाले सदस्यों की जानकारी एकत्रित करना।
  4. लोक सभा चुनाव में दोनो राष्ट्रीय पार्टियों कांग्रेस एवम भा जा पा से यादव समाज से 2लोकसभा छेत्र से उम्मीदवार बनाया जाने हेतू राष्ट्रीय नेतत्व से पत्र भेजने हेतु अनुरोध करने बाबत।
    समिछा में जिला से आए जिला अध्यक्ष गण एवम अन्य पदाधिकारियों ने अपनी जानकारी दी, सभी विषयों पर सार्थक चर्चा हुई। बैठक में मुख्य रूप से प्रदेश अध्यक्ष श्री भुवनेशर यादव, श्रीमति मंजू यदु जी प्रदेश अध्यक्ष महिला प्रकोष्ठ , डी आर यादव राष्ट्रीय सचिव,इंजीनियर एस डी यादव प्रमुख महासचिव छत्तीसगढ़, शिव कुमार यादव सीएमओ प्रदेश महामंत्री, लक्ष्मी यादव कार्यकारी अध्यक्ष युवा प्रकोष्ठ, विधि प्रकोष्ठ अध्यक्ष एडवोकेट श्री मातादीन यादव, कमल सिंह यादव प्रदेश उपाध्यक्ष, नरेंद्र यादव प्रदेश उपाध्यक्ष, संतोष यादव जिला अध्यक्ष , श्रीमति लक्ष्मी यादव ,श्रीमती चित्रकला यादव, सुश्री माधुरी यादव, श्रीमति सुनीता यादव, श्रीमति संगीता यादव, गणेश यादव, जातिराम यादव, मोतीलाल यादव, रूपनारायण यादव, धनीराम यादव, सुशील यादव, मोहन यादव, मनोज यादव, संतोष यादव सक्ति, गिरधारी यादव जिला अध्यक्ष जांजगीर , सुजीत यादव, नीरज यादव, जितेंद्र यादव जिला अध्यक्ष बिलासपुर, परमानंद यादव संभागीय अध्यक्ष सरगुजा, राजकुमार यादव, प्रदेश उपाध्यक्ष, देवधारी यादव प्रदेश उपाध्यक्ष , कन्हैया लाल यादव, रत्नेश यादव, राजेंद्र यादव, हितेश यादव पार्षद सरायपाली, पवन कुमार यादव सरायपाली,दंकेश्वर यादव, अखिलेश यादव जिला सचिव बिलासपुर, गोपेश यादव जिला अध्यक्ष यूवा प्रकोष्ठ जांजगीर सहित छत्तिसगढ़ के सभी जिलों के प्रतिनिधी उपस्थित थे । सभी जिला अध्यक्ष को एक माह के अंदर 10,10 सदस्य बनाने का लक्छ दिया गया साथ ही रेजांगला शौर्य कलश यात्रा हर जिला में निकालने का निर्णय लिया गया । कार्यकम का संचालन प्रमुख महासचिव एस डी यादव ने किया तथा आभार प्रदर्शन पवन कुमार यादव सरायपाली ने किया
Share

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed

अपोलो हॉस्पिटल, बिलासपुर में अन्ननली के कैंसर की जटिल सर्जरी ‘इसोफैजेक्टॉमी’ सफलतापूर्वक संपन्न

बिलासपुर। छत्तीसगढ़ में कैंसर उपचार के क्षेत्र में एक महत्वपूर्ण उपलब्धि हासिल करते हुए अपोलो हॉस्पिटल, बिलासपुर में अन्ननली (फूड पाइप) के कैंसर से पीड़ित मरीज की अत्यंत जटिल एवं चुनौतीपूर्ण शल्यक्रिया इसोफैजेक्टॉमी (Esophagectomy) सफ tcलतापूर्वक की गई। इस जटिल ऑपरेशन का सफल नेतृत्व डॉ. अमोल पडेगांवकर एवं उनकी विशेषज्ञ सर्जिकल टीम ने किया।
इसोफैजेक्टॉमी को ऑन्को सर्जरी की सबसे कठिन और तकनीकी रूप से चुनौतीपूर्ण शल्यक्रियाओं में गिना जाता है। इस प्रक्रिया में कैंसरग्रस्त अन्ननली के हिस्से को निकालकर पेट (स्टमक) की सहायता से भोजन के लिए नया मार्ग बनाया जाता है। यह ऑपरेशन अत्यधिक विशेषज्ञता, अनुभवी एनेस्थीसिया टीम, आधुनिक आईसीयू सुविधाओं तथा बहु-विषयक चिकित्सा टीम के समन्वित प्रयासों की मांग करता है।
अपोलो हॉस्पिटल, बिलासपुर में इस जटिल सर्जरी की सफलता प्रदेश के लिए एक महत्वपूर्ण उपलब्धि है। इससे अब छत्तीसगढ़ एवं आसपास के क्षेत्रों के मरीजों को ऐसी उन्नत कैंसर सर्जरी के लिए महानगरों का रुख करने की आवश्यकता कम होगी और उन्हें अपने ही क्षेत्र में विश्वस्तरीय उपचार उपलब्ध हो सकेगा।
इस अवसर पर डॉ. अमोल पडेगांवकर ने कहा कि अन्ननली के कैंसर का समय पर पता चलना उपचार की सफलता के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण है। यदि किसी व्यक्ति को लंबे समय तक निगलने में कठिनाई, बिना कारण वजन कम होना, भोजन करते समय रुकावट महसूस होना अथवा लगातार उल्टी जैसी समस्याएं हों, तो तुरंत विशेषज्ञ चिकित्सक से परामर्श लेना चाहिए। प्रारंभिक अवस्था में रोग की पहचान होने पर उपचार के परिणाम कहीं अधिक बेहतर होते हैं।
अस्पताल प्रबंधन ने इस सफलता के लिए डॉ. अमोल पडेगांवकर एवं उनकी संपूर्ण सर्जिकल, एनेस्थीसिया, क्रिटिकल केयर, नर्सिंग तथा सहयोगी टीम को बधाई देते हुए कहा कि अपोलो हॉस्पिटल, बिलासपुर उन्नत कैंसर उपचार की आधुनिक सुविधाएं प्रदान करने के लिए निरंतर प्रतिबद्ध है।
यह सफल शल्यक्रिया न केवल अपोलो हॉस्पिटल, बिलासपुर की चिकित्सा विशेषज्ञता का प्रमाण है, बल्कि यह भी दर्शाती है कि अब मध्य भारत में अत्याधुनिक एवं जटिल कैंसर सर्जरी विश्वस्तरीय मानकों के अनुरूप सफलतापूर्वक की जा रही हैं।