
सुंदरकांड के पाठ से गृह प्रवेश
शुभमविहार मानस मंडली के प्रेणता श्री सत्यनारायण पांडेय के मार्गदर्शन व शुभमविहार कल्याण समिति के अध्यक्ष श्री अखिलानन्द पांडेय के नेतृत्व में अपरा एकादशी के पावन अवसर पर सतत साप्ताहिक निःशुल्क सुंदरकांड के 137वें आयोजन के साथ शिवम रेसीडेंसी बी 402 निवासी श्री आकाश त्रिवेदी परिवार द्वारा गृह प्रवेश किया गया। उपस्थित 35 धर्मनिष्ठ, जागरूक श्रद्धालुओं ने गृहस्वामी के मनोरथ पूर्ण करने हेतु भगवान श्रीराम से सामूहिक प्रार्थना की गई।
आज के संगीतमय सुंदर कांड पाठ में शुभमविहार के वरिष्ठ नागरिकों सर्वश्री आर पी मिश्रा, प्रमोद अवस्थी, अखिलेश द्विवेदी,ललित अग्रवाल ने बताया कि सामान्यतः मैकाले की कुटिल शिक्षा पध्दति से शिक्षित जनसामान्य वास्तविक हिंदू संस्कृति व संस्कार दीप प्रज्ज्वलन, ईश आराधना, भजन गायन को भूल विदेशी संस्कृति का अंधानुकरण में भूल गए हैं। लेकिन आज पारंपरिक तरीके से सनातन संस्कृति व संस्कार से ओतप्रोत सुंदरकांड के 137वे मानस पाठ ने गदगद कर दिया। उन्होंने समस्त जागरूक, धर्मंनिष्ठ, देशभक्तों विशेष कर माताओं-बहनों से आग्रह किया कि वे अपने बच्चों को संस्कार देने हेतु कम से कम प्रतिदिन एकबार तथा सप्ताह में एकबार सामूहिक हनुमानचालीसा पढ़ने की आदतें अवश्य ही डाले। बच्चों को आदर्श के रूप में श्रीराम, श्री हनुमान व स्वतंत्रता संग्राम के वीरो को बनाये। तभी वे एक आदर्श नागरिक बनेंगे तथा हमारा राष्ट्र अखंड रहेगा। सतत सुंदरकांड का आध्यात्मिक पाठ होना इस बात का द्योतक हैं कि जब तक रामजी की कृपा नहीं हो तब तक जहां लोग सालों साल सुंदरकांड का पाठ नही करवा पाते है। जबकि आज त्रिवेदी परिवार सुन्दरकाण्ड पाठ के साथ गृह प्रवेश कर रहा है
