अधोसंरचना मद के तहत स्वीकृत थी राशि,पर अब तक नहीं मिला था,आधे से ज्यादा से काम पूर्ण,कुछ जारी है

बिलासपुर-2021,22 और 23 की अधोसंरचना मद की लंबित राशि आखिरकार बिलासपुर नगर निगम को मिल गई।पिछले तीन अलग अलग वर्षों की स्वीकृत राशि डिप्टी सीएम श्री अरुण साव के निर्देश पर संचालनालय नगरीय प्रशासन द्वारा निगम को जारी कर दी गई है। संचालनालय द्वारा जारी आदेश के तहत अधोसरंचना विकास के लिए साल 2021 की स्वीकृत राशि 7 करोड़,2022 की 5 करोड़ और 2023 की 13 लाख 36 हजार में से 2021 की 4 करोड़,2022 की 1 करोड़ 35 लाख 80 हजार और 2023 की 8 लाख 36 हजार कुल 5 करोड़ 44 लाख 16 हजार की राशि जारी की गई है,शेष राशि भी जल्द जारी की जाएगी। इस मद के तहत शहर में मूलभूत सुविधा के कार्य जिसमें सड़क,नाली और पानी के कार्य किए गए हैं जिसमें से आधे से ज्यादा से पूर्ण कर लिए गए है और कुछ कार्य जारी हैं। डिप्टी सीएम की पहल पर फंड जारी होने से विकास कार्यों में तेजी आएगी और पूर्ण हो चुकें कार्यों के लिए भुगतान भी किया जा सकेगा।
राज्य शासन द्वारा नगर निगम को शहर में मूलभूत विकास कार्यों के लिए मार्च 2021 में 7 करोड़ की राशि स्वीकृत की गई थी,जिसकी पहली और दूसरी किश्त जारी की गई थी,उसके बाद से फंड नहीं मिला था। इसी तरह नवंबर 2022 में 5 करोड़ की स्वीकृति मिली थी,उसका भी दो किश्त मिला था.मार्च 2023 में स्वीकृत 13 लाख का अंतिम किश्त बाकी था। फंड नहीं मिलने के कारण विकास कार्य प्रभावित हो रहा था और पूर्ण कार्यों का भुगतान भी नहीं किया गया था. डिप्टी सीएम श्री अरुण साव के संज्ञान में मामला आने पर बिलासपुर नगर निगम के लंबित फंड को तत्काल जारी करने के निर्देश नगरीय प्रशासन विभाग को डिप्टी सीएम श्री साव ने दिए थे,जिसके बाद संचालनालय द्वारा 2021 और 2022 की तीसरी किश्त और 2023 की अंतिम किश्त जारी कर दी गई है,निगम के जितने भी लंबित राशि है उसके भी जल्द मिलने की उम्मीद है।

Share

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *