
















लायंस क्लब बिलासपुर वसुंधरा ने किया बसंत पंचमी का सेलिब्रेशन
बसंत पंचमी के अवसर पर लायंस क्लब बिलासपुर वसुंधरा ने अपनी जनवरी माह की बीओडी मीटिंग रखी जिसमें सर्वप्रथम बसंत पंचमी का समारोह मनाया गया जिसमें सरस्वती पूजन के साथ-साथ सरस्वती वंदना की गई पूजन में हल्दी कुमकुम का भी प्रोग्राम रखा गया यह प्रोग्राम सचिव अर्चना तिवारी की ओर से रखा गया जिसमें सचिव अर्चना तिवारी की ओर से सभी को हल्दी कुमकुम का उपहार दिया गया एवं सुहाग सामग्री दी गई उपहार वितरण करने में एवं हल्दी कुमकुम में शोभा चाहिल एवं डिस्ट्रिक्ट चेयरपर्सन सुधा परिहार ने उनका सहयोग किया, अध्यक्ष रश्मि लता मिश्रा जी ने बसंत पंचमी का गेम खिलाया जिसमें मंजू मिश्रा, हंसा सेलारका , प्रथम, उषा मुदलियार शारदा कश्यप सेकंड,अर्चना तिवारी संजना मिश्रा थर्ड , चांदनी सक्सेना विनीता मिश्रा फोर्थ विजेता हुए सरस्वती वंदना डि,चेयरपर्सन शोभा त्रिपाठी जीने की एमजेएफ किरण वाजपेई ने गीत संगीत की प्रस्तुति दी इसके बाद बीओडी मीटिंग रखी गई जिसमें सेवा गतिविधियों के साथ-साथ थर्ड कैबिनेट बैठक जो की अमरकंटक में आयोजित है उसके लिए सूचना देते हुए पूर्व योजना निर्धारित की गई एवं नई मेंबरशिप ग्रोथ के लिए सभी को अध्यक्ष सचिव के द्वारा उचित दिशा निर्देश दिए गए अध्यक्ष रश्मि लता मिश्रा जी के द्वारा क्लब के सभी सदस्यों को अपनी सेवा गतिविधियों और डिस्ट्रिक्ट के प्रोजेक्ट को पूरा करने हेतु सभी को बधाइयां दी एवं आने वाले समय में की जाने वाली महत्वपूर्ण गतिविधियों की जानकारी दी क्लब की सभी बहने पीले परिधान में सज धज कर शामिल हुई जिसमें वसुंधरा परिवार ने अपनी बैठक के साथ-साथ हर्षोल्लास के साथ बसंत पंचमी एवं हल्दी कुमकुम का प्रोग्राम भी संपन्न किया और इसके पश्चात स्वल्पाहार की भी उचित व्यवस्था रखी गई कार्यक्रम में मंजू तिवारी सीता तिवारी ने भी अपनी उपस्थिति दी स्वरुची पूर्ण स्वल्र्पाहार की व्यवस्था साधना दुबे एवं किरण बाजपेई के द्वारा रखी गई जो की सभी आयोजन शहर के एक होटल में रखा गया क्लब के वरिष्ठ सदस्यों में मंगला देवरस, सुजाता मिश्रा, सावित्री जायसवाल, रत्ना खरे, सलमा बेगम, मंगला कदम, गायत्री कश्यप,अंबुज पांडे, रेखा गुल्ला, मंजुला शिंदे सभी ने बसंत पंचमी की ढेर सारी शुभकामनाएं एवं बधाइयां दे










