

नेशनलिस्ट यूथ कांग्रेस पार्टी, छत्तीसगढ़
पार्टी सुप्रीमो माननीय अजीत पवार साहेब के साथ हुए हादसे पर नेशनलिस्ट यूथ कांग्रेस छत्तीसगढ़ द्वारा गहरी शोक संवेदना व्यक्त
नेशनलिस्ट यूथ कांग्रेस पार्टी, छत्तीसगढ़ के प्रदेश अध्यक्ष श्री रवेशकर गोरख जी ने पार्टी सुप्रीमो माननीय अजीत पवार साहेब के साथ आज प्लेन की लैंडिंग के समय घटित हुए दर्दनाक हादसे पर गहरी शोक संवेदना व्यक्त की है।
प्रदेश अध्यक्ष श्री रवेशकर गोरख जी ने कहा कि इस घटना से पूरे देश में शोक का माहौल व्याप्त है। नेशनलिस्ट यूथ कांग्रेस छत्तीसगढ़ परिवार इस कठिन समय में पार्टी नेतृत्व एवं उनके परिजनों के साथ पूरी मजबूती से खड़ा है।
इस अवसर पर पार्टी के प्रदेश कार्यालय में माननीय नीलेश बिस्वास, अंबिका शर्मा, हिमांशु, देवब्रत सहित सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने दो मिनट का मौन रखकर संवेदना प्रकट की तथा दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की। शोक सभा उपरांत पार्टी प्रतिनिधिमंडल बारामती के लिए रवाना हुआ।
प्रदेश अध्यक्ष ने ईश्वर से प्रार्थना की कि शोकाकुल परिवार को इस अपार दुःख को सहन करने की शक्ति प्रदान करें।
— जारीकर्ता —
प्रदेश कार्यालय नेशनलिस्ट यूथ कांग्रेस पार्टी, छत्तीसगढ़


