

जगदलपुर बालाजी वेंकटेश्वर मंदिर की रजत जयंती हर्षोल्लास के साथ 26.01.26 से 01.02.26तक मनाया जा रहा है।
जगदलपुर स्थित श्री बालाजी वेंकटेश्वर मंदिर के स्थापना के 25 वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर रजत जयंती महोत्सव अत्यंत श्रद्धा, भक्ति एवं हर्षोल्लास के साथ मनाया जा रहा है। इस पावन अवसर पर मंदिर परिसर भक्तिमय वातावरण से ओत-प्रोत रहा तथा बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं की उपस्थिति रही।
रजत जयंती महोत्सव के विशेष आकर्षण के रूप में जगदलपुर बालाजी वेंकटेश्वर मंदिर समिति भक्तों द्वारा 1 किलो शुद्ध सोने का कलश (स्वर्ण कलश) निर्मित कर विधि-विधान पूर्वक मंदिर स्वर्ण कलश पूजन किया गया। इस ऐतिहासिक एवं धार्मिक कार्य से श्रद्धालुओं में अपार उत्साह और भक्ति भाव देखने को मिला।
मंदिर समिति के आमंत्रण पर छत्तीसगढ़ तेलुगू महासंघम बिलासपुर शाखा के सदस्य गण
श्री बी. वेणुगोपाल राव, श्री आर. श्रीनिवास राव, श्री पी.चंद्रा बाबू,श्री सी. श्रीनिवास राव, श्री एन. लोकेश कुमार श्री सुरेश पटनाला,श्री ए. वेंकटेश्वर राव ,श्री एम. वी. प्रसाद, वाई. जग्गा राव, डी. एल. रमेश
रजत जयंती समारोह में विशेष रूप से उपस्थित हुए।
जगदलपुर बालाजी वेंकटेश्वर मंदिर समिति द्वारा अतिथियों का भव्य स्वागत किया गया तथा उनके उचित ठहरने, भोजन एवं अन्य सभी व्यवस्थाएँ अत्यंत ससम्मान किए गए। समिति की उत्कृष्ट व्यवस्था, आत्मीय व्यवहार एवं सेवा भाव ने सभी आगंतुकों का मन मोह लिया।
इस अवसर पर बिलासपुर तेलुगु समाज की ओर से जगदलपुर बालाजी वेंकटेश्वर मंदिर समिति के प्रति हार्दिक आभार एवं धन्यवाद व्यक्त किया गया। समाज ने मंदिर समिति के प्रयासों की सराहना करते हुए भगवान श्री बालाजी से मंदिर की निरंतर उन्नति, क्षेत्र में शांति, समृद्धि एवं सुख-समृद्धि की कामना की।


