
केंद्र सरकार द्वारा प्रस्तुत केंद्रीय बजट 2026–27 देश को विकसित भारत के लक्ष्य की ओर ले जाने वाला दूरदर्शी, संतुलित और समावेशी बजट है। माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व और माननीय वित्त मंत्री जी की स्पष्ट आर्थिक सोच का यह सशक्त प्रतिबिंब है।
यह बजट युवा, किसान, महिला, मध्यम वर्ग, स्टार्ट-अप और उद्यमियों के लिए नए अवसरों का सृजन करता है। रोजगार सृजन, कौशल विकास, नवाचार, डिजिटल इंफ्रास्ट्रक्चर, शिक्षा और स्वास्थ्य पर विशेष बल देकर सरकार ने यह स्पष्ट कर दिया है कि भारत की युवा शक्ति ही देश की सबसे बड़ी ताकत है।
इन्फ्रास्ट्रक्चर विकास, मेक इन इंडिया, स्टार्ट-अप इकोसिस्टम को प्रोत्साहन और आत्मनिर्भर भारत की सोच को आगे बढ़ाने वाले प्रावधान देश की अर्थव्यवस्था को नई ऊँचाइयों तक ले जाएंगे। मध्यम वर्ग को राहत देने वाले कदम आम नागरिक की क्रय-शक्ति को मजबूत करेंगे और आर्थिक गति को तेज करेंगे।
इस जन-कल्याणकारी बजट के लिए केंद्र सरकार का मैं हृदय से अभिनंदन करता हूँ। यह बजट सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास और सबका प्रयास की भावना को मजबूती देता है और भारत को विश्व की अग्रणी अर्थव्यवस्थाओं में स्थापित करने की दिशा में निर्णायक कदम है।
