सि़घरी चलों सिंघरी चलो
——0—–
साथियों बहुत ही हर्ष की बात है कि हमारे सिंघरी भाठा रतनपुर में दिनांक 13-04-2026, 14-04-26 व 15-04-26 को संविधान निर्माता परम पूज्य डाॅ0 साहब भीमराव अम्बेडकर जी के मूर्ति अनावरण व सांस्कृतिक कार्यक्रम व जनप्रतिनिधियों का उद्धबोधन कार्यक्रम का आयोजन किया गया है । साथ ही समाज में शिक्षा व वैज्ञानिक दृष्टिकोण स्थापित करना है ।
अतः समस्त क्षेत्र वासियों, सामाजिक संगठनों नवयुवक साथियों व माताओं, बहनों से विनम्र निवेदन है कि अधिक से अधिक संख्या में पहुंचकर तन-मन-धन से सहयोग कर, तीन दिवसीय अम्बेडकर मेला 2026 के कार्यक्रम को सफल बनाएं ।
स्थान – सूर्यवंशी सामुदायिक भवन सिंघरी भाठा
कार्यक्रम की रुपरेखा
——————
प्रथम दिवस
दिनांक 13-04-26 दिन- सोमवार को बाबा साहब जी का मूर्ति अनावरण । एवं जनप्रतिनिधियों व सामाजिक पदाधिकारियों का उद्धबोधन।
द्वितीय दिवस -14-04-26 दिन -मंगलवार को डॉ भीमराव अम्बेडकर जयंती व जनप्रतिनिधियों व सामाजिक पदाधिकारियों का उद्धबोधन ।
तृतीय दिवस-15-04-26 दिन – बुधवार को केरियर मार्गदर्शन एवं समाज में मनोवैज्ञानिक दृष्टिकोण पर जनप्रतिनिधियों व सामाजिक पदाधिकारियों का उद्धबोधन के साथ समापन ।
आयोजक मंडल
अम्बेडकर युवा शिक्षा समिति रतनपुर
सूर्यवंशी समाज बिलासपुर
छग

Share

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed