भारतीय जनता पार्टी द्वारा प्रदेश और जिला इकाइयों के गठन के बाद अब संगठन के विभिन्न प्रकोष्ठों और मोर्चों का भी विस्तार किया जा रहा है। इसी क्रम में भाजपा छत्तीसगढ़ के प्रदेश अध्यक्ष द्वारा झुग्गी-झोपड़ी प्रकोष्ठ की नई प्रदेश कार्यकारिणी की घोषणा की गई है। नई कार्यकारिणी में प्रदेश भर के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं को शामिल करते हुए उन्हें अलग-अलग जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं, ताकि झुग्गी-झोपड़ी क्षेत्रों से जुड़ी समस्याओं को शासन तक पहुंचाकर उनका समाधान कराया जा सके।

इस नई कार्यकारिणी में बिलासपुर जिले के भी कई कार्यकर्ताओं को स्थान मिला है। इनमें देवरी खुर्द मंडल के भाजपा के समर्पित और पुराने कार्यकर्ता बिज्जु राव को भी महत्वपूर्ण जिम्मेदारी दी गई है। संगठन ने उन्हें झुग्गी-झोपड़ी प्रकोष्ठ में प्रदेश कार्यसमिति सदस्य नियुक्त किया है। पार्टी में लंबे समय से सक्रिय रहे बिज्जू राव को यह दायित्व मिलने से कार्यकर्ताओं में भी उत्साह देखा जा रहा है।

बिज्जू राव वर्षों से भारतीय जनता पार्टी के लिए समर्पित भाव से कार्य करते आ रहे हैं। उन्होंने मस्तूरी विधानसभा क्षेत्र में संगठन को मजबूत करने के लिए लगातार प्रयास किए हैं और विभिन्न चुनावों के दौरान पार्टी द्वारा दी गई जिम्मेदारियों का निष्ठा के साथ निर्वहन किया है। संगठन और वरिष्ठ नेताओं के भरोसे के चलते उन्हें यह नई जिम्मेदारी सौंपी गई है।

अपनी नियुक्ति पर बिज्जू राव ने कहा कि पार्टी संगठन और वरिष्ठ नेताओं ने जो विश्वास जताया है, उस पर खरा उतरने का प्रयास करेंगे। उन्होंने कहा कि झुग्गी-झोपड़ी क्षेत्रों की समस्याओं को प्रमुखता से उठाकर उनके समाधान के लिए निरंतर काम किया जाएगा और संगठन को जमीनी स्तर पर और मजबूत बनाया जाएगा।

Share

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed