लायंस क्लब बिलासपुर वसुंधरा राजनीतिक मंच का आयोजन किया
बिलासपुर वसुंधरा ने अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के उपलक्ष में महिलाओं के सशक्तिकरण को ध्यान में रखते हुए एवं शहर की सुरक्षा व्यवस्था के बारे में चर्चा विमर्श करने हेतु कांग्रेस की प्रदेश महामंत्री शिल्पी तिवारी एवं सरकंडा क्षेत्र की पार्षद श्रीमती रेखा पांडे जी को आमंत्रित किया गया क्योंकि महिला दिवस का सम्मान समारोह भी था इसी उपलक्ष्य में सम्मान के साथ-साथ शहर की सुरक्षा व्यवस्था के बारे में चर्चा की गई जैसे पिंक टॉयलेट, महिलाओं के लिए लेडिस पुलिस की एक सुरक्षा टीम, ट्रैफिक सिग्नल पर महिला पुलिस अधीक्षक की नियुक्ति आवश्यक रूप से होना चाहिए इसके साथ ही साथ चर्चा का महत्वपूर्ण विषय धर्म परिवर्तन पर रोक जिससे कि आजकल नवयुवक युवतियां असुरक्षित है साथ ही वसुंधरा परिवार की ओर से अध्यक्ष रश्मि लता मिश्रा जी सचिव अर्चना तिवारी डिस्ट्रिक्ट चेयरपर्सन शोभा त्रिपाठी सुधा परिहार एवं रेखा गुल्ला ने यह विचार व्यक्त किया की मेयर पार्षद के साथ समाजवादी संस्थाओं की समय-समय पर बैठक होना चाहिए ताकि शहर की सुरक्षा व्यवस्था पर बेहतर तरीके से ध्यान दिया जा सके और महिलाएं स्वयं में अपने आप को सुरक्षित महसूस कर सके क्लब की ओर से रत्ना खरे, साधनादुबे मंजू मिश्रा सीता तिवारी मंजुला शिंदे गायत्री कश्यप हंसा सेलारका, मंगला देवरसअंबुज पांडे सभी ने इस मंच का लाभ उठाया

Share

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *