
- राष्ट्रीय मजदूर कांग्रेस (इंटक) से संबद्ध यूथ इंटक में महत्वपूर्ण संगठनात्मक बदलाव करते हुए तजम्मुल हक को छत्तीसगढ़ का प्रदेश अध्यक्ष नियुक्त किया गया है। यह निर्णय इंटक के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. जी. संजीवा रेड्डी तथा प्रदेश अध्यक्ष डॉ. संजय सिंह की सहमति से लिया गया। संगठन के वरिष्ठ पदाधिकारियों ने भी इस नियुक्ति का समर्थन किया है।
तजम्मुल हक लंबे समय से मजदूरों के अधिकारों और उनके हितों के लिए सक्रिय रूप से कार्य करते रहे हैं। उनके अनुभव, समर्पण और संगठनात्मक क्षमता को देखते हुए उन्हें यह महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी गई है। माना जा रहा है कि उनके नेतृत्व में यूथ इंटक को नई दिशा और मजबूती मिलेगी।
नियुक्ति के बाद तप्यमूल हक ने संगठन के शीर्ष नेतृत्व के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि वे मजदूरों के अधिकारों की रक्षा, उनके कल्याण और विकास के लिए पूरी निष्ठा से कार्य करेंगे। उन्होंने यह भी कहा कि संगठन को और अधिक मजबूत बनाना उनकी प्राथमिकता होगी।

वहीं, संगठन के अन्य पदाधिकारियों और सदस्यों ने इस नियुक्ति पर खुशी जताते हुए तप्यमूल हक को शुभकामनाएं दीं और उनके सफल कार्यकाल की कामना की।
यह महत्पूर्ण क्षण है। कि मुझे राष्ट्रीय मजदूर काग्रेस यूथ इटक का प्रदेश अध्यक्ष नियुक्त किया गया है। मैं इस सम्मान जिम्मेदारी के लिए हृदय से आभार व्यक्त करता हु। माननीय राष्ट्रीय अध्यक्ष डाँ. संजीवा रेडी जी तथा इंटक प्रदेश अध्यक्षसंजय सिंह का जिन्होने मुझ पर विश्वास की और मुझे यह महत्पूर्ण दायित्व सौपा।
