प्रेस रिपोर्टर क्लब ने दूसरी बार डीआईजी शशि मोहन सिंह का किया सम्मान, जनहित कार्यों की सराहना

अवैध गतिविधियों पर सख्ती और जनजागरूकता अभियान के लिए डीआईजी शशि मोहन सिंह बने ‘रियल हीरो’

रायगढ़ जिले में प्रेस रिपोर्टर क्लब द्वारा दूसरी बार डीआईजी एवं आईपीएस अधिकारी शशि मोहन सिंह को सम्मानित किया गया। यह सम्मान उनके उत्कृष्ट नेतृत्व और जनहित में किए जा रहे कार्यों के लिए प्रदान किया गया।

इस गरिमामय अवसर पर नागरिक सुरक्षा सेवा संगठन के संस्थापक एवं प्रदेश सचिव श्याम गुप्ता, संरक्षक बलबीर शर्मा, युवा अध्यक्ष एवं सरपंच संघ के जिलाध्यक्ष हिमांशु चौहान, जिला उपाध्यक्ष परमजीत सिंह भाटिया, एकल विद्यालय परिवार से धनी मुनि महाराज एवं संभाग सचिव पिंगल बघेल सहित कई गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।

गरिमामय अवसर वक्ताओं ने डीआईजी शशि मोहन सिंह जी के नेतृत्व की सराहना करते हुए कहा कि उनके मार्गदर्शन में जिले में अवैध जुआ-सट्टा, नशा, ड्रग्स, शराब, गांजा, अफीम जैसे मादक पदार्थों पर प्रभावी रोकथाम की जा रही है। साथ ही ट्रैफिक नियमों के उल्लंघन करने वालों पर सख्ती, अभिभावकों को जागरूक करने तथा साइबर अपराधों के विरुद्ध कार्रवाई जैसे कदमों से पुलिस की सक्रियता धरातल पर दिखाई दे रही है।

प्रदेश सचिव श्याम गुप्ता ने कहा कि डीआईजी शशि मोहन सिंह वास्तव में “रियल हीरो” हैं, जो हजारों परिवारों के आंसू पोंछने का कार्य कर रहे हैं। उन्होंने यह भी कहा कि जनहित के मुद्दों को लेकर वे जब भी उनसे मिलेंगे, हर बार उनका सम्मान करेंगे हमें गर्व है की तीसरी बार उन्हें सम्मान करने के मौका मिला उनके कुशल नेतृत्व के लिए..

वहीं बलबीर शर्मा ने डीआईजी के कुशल नेतृत्व की प्रशंसा करते हुए जिले में प्रदूषण और पर्यावरण संरक्षण को लेकर जनजागरूकता अभियान शुरू करने का अनुरोध किया। कार्यक्रम में परमजीत सिंह भाटिया ने भी उनके कार्यों की सराहना करते हुए इसे समाज के लिए प्रेरणादायक बताया।

Share

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *