



🏆 जिला वूशु संघ बिलासपुर के जांबाजों खिलाड़ियों दबदबा ,( शानदार प्रदर्शन )18 मैडल ऐतिहासिक कमाल! 🏆
डोंगरगढ़ वूशु प्रतियोगिता में जीता ‘ओवरऑल स्टेट चैंपियन’ का खिताब
डोंगरगढ़ में आयोजित 17वीं राज्य स्तरीय वूशु प्रतियोगिता (20-24 मई) में बिलासपुर जिले के खिलाड़ियों ने अपना परचम लहराया है। ताउलु ग्रुप के जूनियर और सीनियर दोनों वर्गों में हमारे खिलाड़ियों ने अद्भुत प्रदर्शन किया।
✨ शानदार मेडल टैली:
🥇 16 गोल्ड मेडल
🥈 02 सिल्वर मेडल
🥉 0 ब्रॉन्ज मेडल
(जिसमें अकेले बिलासपुर के फाइटर्स ने 2 गोल्ड, 14 सिल्वर बिलासपुर जिले की झोली में डाले!)
💪 सुविधाएं कम, हौसला बुलंद:
शासकीय नेहरू नगर और 27 खोली में, बिना आधुनिक संसाधनों के, सुबह-सुबह कड़ी मेहनत और अनुशासन के दम पर इन बच्चों ने यह मुकाम हासिल किया है। जिला वूशु एसोसिएशन के पदाधिकारियों का कहना है कि अगर इन्हें सही संसाधन मिलें, तो ये खिलाड़ी नेशनल स्तर पर भी तहलका मचा सकते हैं।
इस गौरवपूर्ण उपलब्धि पर जिला वूशु सुबोध यादव (जनरल सेक्रेटरी), अंकुश शुक्ला (अध्यक्ष), जयप्रकाश टंडन (व्यवस्थापक) और समीर यादव ने सभी 18 खिलाड़ियों को बधाई एवं उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दी हैं!
प्रतियोगिता में शामिल होनहार खिलाड़ी बालक वर्ग में समीर यादव जयप्रकाश टंडन आयुष सिंह मानव सिंह राजपूत शिवांश सलूजा मास्टर रुद्रांश त्रिवेदी रमन लिलहौरे रुद्र कुमार अयनांश सन्नद।
बालिका वर्ग में अदिति कश्यप शिखा यादव बालिका हेड अवंतिका यादव आध्या सिंह ठाकुर ऋषिका वर्मा अध्या देशमुख आदि शामिल खिलाड़ियों का रहा शानदार प्रदर्शन




