रिपोर्ट..राकेश मिश्रा..31.05.2026..
बिलासपुर भाजपा मंडल अध्यक्ष अनुसूचित जनजाति मोर्चा बिलासपुर एवं समाजसेवी प्रांजल आनंद ने अपने पूज्य पिता स्वर्गीय मुकेश आनंद जी की पुण्यतिथि पर मानव सेवा का प्रेरणादायी उदाहरण प्रस्तुत किया। रविवार को मौसम का मिजाज बेहद खराब था। तेज आंधी-तूफान और भीषण गर्मी के बीच जहां लोग घरों से बाहर निकलने से बच रहे थे, वहीं प्रांजल आनंद अपनी टीम के साथ शहर के विभिन्न इलाकों में जरूरतमंदों तक राहत सामग्री पहुंचाने निकल पड़े। इस दौरान उन्होंने 100 से अधिक गरीब, असहाय एवं जरूरतमंद लोगों के बीच छाते, चटाई और शुद्ध भोजन का वितरण किया। तपती धूप से राहत दिलाने के लिए छाते, जमीन की गर्मी से बचाव के लिए चटाई तथा भूख मिटाने के लिए भोजन उपलब्ध कराया गया। विपरीत मौसम के बावजूद सेवा कार्य को पूरा करने के उनके संकल्प की हर ओर सराहना हो रही है। राहत सामग्री प्राप्त कर जरूरतमंदों के चेहरे खिल उठे। कई लोगों ने नम आंखों से स्वर्गीय मुकेश आनंद जी को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए प्रांजल आनंद और उनकी टीम को आशीर्वाद दिया। इस अवसर पर प्रांजल आनंद ने कहा कि उनके पिता हमेशा सेवा और मानवता का संदेश देते थे, उसी प्रेरणा से यह सेवा कार्य किया गया। यह आयोजन समाज सेवा और मानवीय संवेदनाओं की मिसाल बन गया।

Share

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed