बिलासपुर में भव्य शुभारंभ के साथ शुरू हुआ बिलासपुर बंगाली प्रीमियर लीग (BBPL)
बिलासपुर। शहर में 4 जून से बहुप्रतीक्षित बिलासपुर बंगाली प्रीमियर लीग (BBPL) का भव्य शुभारंभ उत्साह और उल्लास के साथ किया गया। उद्घाटन अवसर पर शाम 5:30 बजे रवीन्द्रनाथ टैगोर चौक से मिनी स्टेडियम, गांधी चौक तक एक भव्य ट्रॉफी रैली का आयोजन किया गया। रैली में लीग की आकर्षक ट्रॉफी को एक विंटेज रोल्स-रॉयस कार में लाया गया, जिसने पूरे शहर का ध्यान अपनी ओर आकर्षित किया।
रैली की विशेष आकर्षण सचिन तेंदुलकर एवं विराट कोहली के डुप्लीकेट कलाकार रहे, जिनकी उपस्थिति ने क्रिकेट प्रेमियों में खास उत्साह भर दिया। वहीं अपनी हास्यपूर्ण शैली और अनोखे अंदाज से पप्पू पटाका ने भी दर्शकों का भरपूर मनोरंजन किया।
मिनी स्टेडियम पहुंचने के बाद उद्घाटन समारोह का शुभारंभ सांस्कृतिक कार्यक्रमों के साथ हुआ। इस अवसर पर धर्ना सी, सृजा सी, सृष्टि दत्ता, सुदीपा दास, ऐश्मिता बरुई एवं अन्विक्षा बरुई द्वारा प्रस्तुत आकर्षक नृत्य ने दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया तथा कार्यक्रम की शोभा में चार चांद लगा दिए।
इसके पश्चात रंग-बिरंगी आतिशबाजी के बीच BBPL ट्रॉफी का भव्य अनावरण (Trophy Reveal) किया गया, जिसे उपस्थित दर्शकों ने तालियों की गड़गड़ाहट के साथ सराहा।
इस अवसर पर मुख्य अतिथि एवं विशिष्ट अतिथियों के रूप में शहर की अनेक प्रतिष्ठित हस्तियां उपस्थित रहीं, जिनमें—
श्री प्रवीन झा
डॉ. प्रदीप घोष
श्री मनवेन्द्र नाथ चटर्जी
श्री सुब्रत बनर्जी
डॉ. रघुनाथ भट्टाचार्य
डॉ. भारती भट्टाचार्य
श्रीमती नमिता घोष
डॉ. हेमंत चटर्जी
श्री केतन सुतारिया
श्री संजय दुबे
डॉ. चरणजीत सिंह गंभीर
श्री सिद्धार्थ भट्टाचार्य
श्री बी. सी. गोलदार

समारोह में उपस्थित सभी मुख्य एवं विशिष्ट अतिथियों का स्वागत पुष्पगुच्छ एवं स्मृति चिन्ह (मोमेंटो) भेंट कर श्री चंदन गांगुली, डॉ. प्रशांत चक्रवर्ती, श्रीमती सुमिता दासगुप्ता एवं श्रीमती सुमेला चटर्जी के द्वारा किया गया।
उद्घाटन समारोह के उपरांत खिलाड़ियों एवं दर्शकों के उत्साह के बीच टूर्नामेंट के पहले मैच का शुभारंभ किया गया। प्रतियोगिता के आगामी दिनों में रोमांचक मुकाबलों के माध्यम से क्रिकेट प्रेमियों को भरपूर मनोरंजन मिलने की उम्मीद है।
बिलासपुर बंगाली प्रीमियर लीग का यह भव्य आगाज शहर के खेल एवं सांस्कृतिक क्षेत्र में एक यादगार आयोजन के रूप में देखा जा रहा है।

Share

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *