रिपोर्ट..राकेश मिश्रा..05.06.2026.. बिलासपुर..शहर के कांग्रेस नेता त्रिलोक चन्द्र श्रीवास, राष्ट्रीय समन्वयक अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी एवं मार्गदर्शक जिला पंचायत सदस्य क्षेत्र क्रमांक-3 ने आज नगर पालिक निगम आयुक्त प्रकाश सर्वे (IAS) से मुलाकात कर विभिन्न जनहित समस्याओं को लेकर ज्ञापन सौंपा। उनके साथ शहर जिला कांग्रेस कमेटी के पदाधिकारी एवं अन्य सहयोगी उपस्थित रहे।
ज्ञापन में मुख्य रूप से कोनी से बिरकोना रमतला मार्ग पर स्ट्रीट लाइट लगाने की मांग की गई। श्री श्रीवास ने कहा कि यह मार्ग अंधेरे के कारण असुरक्षित हो गया है, जहां आए दिन दुर्घटनाएं होती रहती हैं तथा असामाजिक तत्वों द्वारा लूटपाट जैसी घटनाओं की आशंका बनी रहती है। स्ट्रीट लाइट लगने से इन घटनाओं पर रोक लगेगी और आवागमन सुरक्षित होगा। इसके साथ ही अशोक नगर में निर्माणाधीन सड़क कार्य को शीघ्र पूर्ण करने, निर्माण अवधि में जर्जर सड़कों की मरम्मत, पेयजल व्यवस्था सुधार तथा वार्ड क्रमांक 68 स्वामी रामकृष्ण परमहंस नगर के बड़ी कोनी क्षेत्र में आंगनबाड़ी केंद्र के पास पचरी निर्माण एवं रिटेनिंग वॉल निर्माण की मांग भी रखी गई। नगर निगम आयुक्त ने सभी मांगों को गंभीरता से लेते हुए प्राथमिकता के आधार पर कार्यवाही कर शीघ्र समाधान का आश्वासन दिया।

Share

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *