आरोपी के निशानदेही पर चोरी की गई दो नग लैपटाप, दो नग बैटरी, एक नग गैस सिलेंडर एवं बर्तन का आदि सामान बरामद।

स्कूल का ताला तोड़कर घटना को दिया अंजाम।

घटना में प्रयुक्त ऑटो वाहन क्रमांक सीजी 10 बीएम 0329 को जप्त किया गया।

चोरी का सामान खरीदने वाले कबाड़ी पर भी हुई कार्यवाही

27-28.03.2024 की दरम्यानी रात्रि कोई अज्ञात व्यक्ति द्वारा ग्राम सेलर हाई स्कूल का ताला तोड़कर दो नग लैपटाप, 01 नग गैस सिलेंडर, 01 नग चुल्हा बड़ा, डबल बैरल वाला 04 नग कूकर एवं खाना बनाने वाला स्टील का बर्तन को चोरी कर ले गया है। उक्त घटना को श्रीमान पुलिस अधीक्षक जिला बिलासपुर श्री रजनेश सिंह (भा.पु.से.) द्वारा गंभीरता पूर्वक लेते हुए त्वरित कार्यवाही करने के निर्देश दिये गये। निर्देश पर अपराधियों की त्वरित गिरफ्तारी हेतु थाना सीपत, एसीसीयू टीम के पुलिस अधिकारी एवं कर्मचारियों द्वारा ग्राम सेलर में लगातार आसपास के क्षेत्र में लगे सीसी कैमरा का फूटेज निकाल कर एवं संदेहियो से लगातार पुछताछ किया गया, घटना से जुड़े हुए तथ्यों को आपस में जोड़कर आरोपी के संबंध में पतासाजी किया गया, मुखबिर से सूचना मिली कि आरोपी द्वारा चोरी का सामान एक दुकान में बेचा गया है, जिस पर आरोपीगणों को पकड़कर बारिकी से पुछताछ किये जाने पर आरोपीगण द्वारा घटना में प्रयोग की गई वाहन क्रमांक सीजी 10 बीएम 0329 में सामान को ले जाना बताये और जुर्म करना स्वीकार किये। आरोपीगण के विरूद्ध पर्याप्त सबुत पाये जाने से चोरी की गई मशरूका बरामद किया जाकर आरोपीगण को गिरफ्तार किया गया है। आरोपीगण को न्यायालय बिलासपुर के समक्ष पेश किया जावेगा।

आरोपी

  1. शंकु उर्फ महावीर सिंह, पिता दीपक सिंह, उम्र 24 साल, निवासी बंधवापारा सरकंण्डा थाना बिलासपुर
  2. विधि से संघर्षरत बालक
  3. दिनेश साहू पिता स्व. सुखदेव साहू उम्र 54 साल निवासी महेश पसंग भंण्डार खपरगंज
  4. राजेश्वर साहू उर्फ छोटा साहू, पिता जनकराम साहू, उम्र 18 साल 03 माह, निवासी बंधवापारा सरकंण्डा थाना सरकंण्डा जिला बिलासपुर छ.ग.
  5. अजय यादव उर्फ रवि यादव, पिता महेश यादव उम्र 27 साल, निवासी बंधवापारा सरकंण्डा थाना
Share

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed